ट्रंप की सेहत पर खतरे की घंटी! आखिर कितनी खतरनाक है ये बीमारी और क्या है इसका इलाज

Donald Trump Health Update: दुनिया के सबसे चर्चित नेताओं में से एक डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को लेकर हाल ही में आई मेडिकल रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ट्रंप को हुआ क्या है? क्या उनकी बीमारी गंभीर है और क्या इसका इलाज संभव है? जब किसी बड़े राजनीतिक चेहरे की तबीयत बिगड़ती है, तो सिर्फ उनका देश नहीं, पूरी दुनिया सतर्क हो जाती है. ट्रंप की रिपोर्ट में सामने आई है नसों से जुड़ी बीमारी, जिसका नाम है (क्रॉनिक वीनस इनसफिशियंसी) इस बीमारी को लेकर डॉक्टरों की राय क्या है, इसके लक्षण क्या होते हैं, कितना खतरा है और इसका इलाज संभव है या नहीं. इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए ध्यान से पढ़िए... डॉ. नवीन शर्मा बताते हैं कि, यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें पैरों की नसें सही तरीके से ब्लड को वापस हृदय तक नहीं पहुंचा पातीं. सामान्य रूप से नसों में वाल्व होते हैं, जो रक्त को एक ही दिशा में प्रवाहित करते हैं. लेकिन जब ये वाल्व कमजोर या खराब हो जाते हैं, तो रक्त पैरों में जमा होने लगता है, जिससे सूजन, दर्द और अन्य समस्याएं होने लगती हैं. ये भी पढ़े- क्या आपकी सांसों से आती है बदबू? इन आसान तरीकों से लौटेगी ताजगी क्रॉनिक वीनस इनसफिशियंसी के लक्षण पैरों में लगातार भारीपन या थकान महसूस होना टखनों और पिंडलियों में सूजन पैरों की त्वचा का काली या भूरी हो जाना त्वचा पर खुजली और जलन लंबे समय तक खड़े रहने पर दर्द बढ़ जाना अल्सर या घाव जो देर से भरते हैं क्या यह बीमारी खतरनाक है? यह बीमारी जानलेवा नहीं होती, लेकिन अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो यह मरीज की जीवनशैली को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है. पैरों में लगातार दर्द, सूजन और चलने में कठिनाई जैसे लक्षण व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से परेशान कर सकते हैं. क्या इसका इलाज संभव है? क्रॉनिक वीनस इनसफिशियंसी का इलाज संभव है. इसका इलाज लक्षणों की गंभीरता पर निर्भर करता है. लाइफस्टाइल बदलाव: वजन नियंत्रित करना, रोज़ाना टहलना और लंबे समय तक एक ही स्थिति में न बैठना या खड़ा न रहना. कॉम्प्रेशन स्टॉकिंग्स: ये विशेष मोजे पैरों में रक्त के प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. दवाएं: सूजन और दर्द को कम करने के लिए कुछ दवाएं दी जाती हैं. लेजर या सर्जरी: अगर हालत गंभीर हो तो लेजर ट्रीटमेंट या सर्जिकल उपाय किए जा सकते हैं. ये भी पढ़ें: हार्ट से लेकर किडनी तक, ज्यादा नमक खाने से ये चीजें हो सकती हैं खराब Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Jul 19, 2025 - 11:30
 0
ट्रंप की सेहत पर खतरे की घंटी! आखिर कितनी खतरनाक है ये बीमारी और क्या है इसका इलाज

Donald Trump Health Update: दुनिया के सबसे चर्चित नेताओं में से एक डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को लेकर हाल ही में आई मेडिकल रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ट्रंप को हुआ क्या है? क्या उनकी बीमारी गंभीर है और क्या इसका इलाज संभव है? जब किसी बड़े राजनीतिक चेहरे की तबीयत बिगड़ती है, तो सिर्फ उनका देश नहीं, पूरी दुनिया सतर्क हो जाती है.

ट्रंप की रिपोर्ट में सामने आई है नसों से जुड़ी बीमारी, जिसका नाम है (क्रॉनिक वीनस इनसफिशियंसी) इस बीमारी को लेकर डॉक्टरों की राय क्या है, इसके लक्षण क्या होते हैं, कितना खतरा है और इसका इलाज संभव है या नहीं. इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए ध्यान से पढ़िए...

डॉ. नवीन शर्मा बताते हैं कि, यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें पैरों की नसें सही तरीके से ब्लड को वापस हृदय तक नहीं पहुंचा पातीं. सामान्य रूप से नसों में वाल्व होते हैं, जो रक्त को एक ही दिशा में प्रवाहित करते हैं. लेकिन जब ये वाल्व कमजोर या खराब हो जाते हैं, तो रक्त पैरों में जमा होने लगता है, जिससे सूजन, दर्द और अन्य समस्याएं होने लगती हैं.

ये भी पढ़े- क्या आपकी सांसों से आती है बदबू? इन आसान तरीकों से लौटेगी ताजगी

क्रॉनिक वीनस इनसफिशियंसी के लक्षण

  • पैरों में लगातार भारीपन या थकान महसूस होना
  • टखनों और पिंडलियों में सूजन
  • पैरों की त्वचा का काली या भूरी हो जाना
  • त्वचा पर खुजली और जलन
  • लंबे समय तक खड़े रहने पर दर्द बढ़ जाना
  • अल्सर या घाव जो देर से भरते हैं

क्या यह बीमारी खतरनाक है?

यह बीमारी जानलेवा नहीं होती, लेकिन अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो यह मरीज की जीवनशैली को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है. पैरों में लगातार दर्द, सूजन और चलने में कठिनाई जैसे लक्षण व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से परेशान कर सकते हैं.

क्या इसका इलाज संभव है?

  • क्रॉनिक वीनस इनसफिशियंसी का इलाज संभव है. इसका इलाज लक्षणों की गंभीरता पर निर्भर करता है.
  • लाइफस्टाइल बदलाव: वजन नियंत्रित करना, रोज़ाना टहलना और लंबे समय तक एक ही स्थिति में न बैठना या खड़ा न रहना.
  • कॉम्प्रेशन स्टॉकिंग्स: ये विशेष मोजे पैरों में रक्त के प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद करते हैं.
  • दवाएं: सूजन और दर्द को कम करने के लिए कुछ दवाएं दी जाती हैं.
  • लेजर या सर्जरी: अगर हालत गंभीर हो तो लेजर ट्रीटमेंट या सर्जिकल उपाय किए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: हार्ट से लेकर किडनी तक, ज्यादा नमक खाने से ये चीजें हो सकती हैं खराब

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow