टी20 वर्ल्ड कप 2007 में खेलने वाला ये एकमात्र खिलाड़ी जो इस बार भी टूर्नामेंट में उतरेगा, जानिए किस टीम में है शामिल

Brendan Taylor Play In ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में हुआ था. इस संस्करण को टीम इंडिया ने अपने नाम किया था. पहले टी20 वर्ल्ड कप में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था. 19 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाने वाला है. इस बाद शुरुआत के 9 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले रोहित शर्मा और शाकिब अल हसन नहीं खेल रहे हैं, लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेलता नजर आएगा, जो 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भी खेला था. जिम्बाब्वे टीम के हिस्सा हैं ब्रेंडन टेलर जिम्बाब्वे की टीम में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जगह मिली है. 6 फरवरी को 40 साल के होने वाले टेलर ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में दो मुकाबले खेले थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 65 रन बनाए थे. इस पारी की मदद से जिम्बाब्वे ने उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी. ये एकमात्र मौका है जब जिम्बाब्वे ने टी20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया है. इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में टेलर के बल्ले से 47 रन निकले थे. टेलर 12 साल बाद खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप जिम्बाब्वे के लिए ब्रेंडन टेलर ने आखिरी बार साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप खेला था. उन्होंने साल 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, लेकिन एक बार फिर साल 2017 में टेलर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की. सस्पेंड होने की वजह से जिम्बाब्वे ने 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लिया था. जनवरी 2022 में टेलर को साढ़े तीन साल के लिए बैन होना पड़ा. आईसीसी ने उनपर भ्रष्टाचार और डोपिंग नियमों के उल्लंघन के कारण बैन लगाया था. पिछले साल उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की और अब 12 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में नजर आएंगे. कैसा रहा है ब्रेंडन टेलर का इंटरनेशनल करियर? जिम्बाब्वे के लिए ब्रेंडन टेलर का करियर शानदार रहा है. उन्होंने साल 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. टेलर अपने करियर में 36 टेस्ट मैचों में 2,403 रन बनाए हैं. उनके नाम 207 वनडे मैचों में 6,704 रन हैं. उन्होंने 58 मैचों के टी20 इंटरनेशनल करियर में 1,185 रन ठोके हैं जिसमें एक शतकीय पारी भी शामिल है. उन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 18 शतक लगाए हैं.

Feb 4, 2026 - 09:30
 0
टी20 वर्ल्ड कप 2007 में खेलने वाला ये एकमात्र खिलाड़ी जो इस बार भी टूर्नामेंट में उतरेगा, जानिए किस टीम में है शामिल

Brendan Taylor Play In ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में हुआ था. इस संस्करण को टीम इंडिया ने अपने नाम किया था. पहले टी20 वर्ल्ड कप में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था. 19 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाने वाला है. इस बाद शुरुआत के 9 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले रोहित शर्मा और शाकिब अल हसन नहीं खेल रहे हैं, लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेलता नजर आएगा, जो 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भी खेला था.

जिम्बाब्वे टीम के हिस्सा हैं ब्रेंडन टेलर

जिम्बाब्वे की टीम में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जगह मिली है. 6 फरवरी को 40 साल के होने वाले टेलर ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में दो मुकाबले खेले थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 65 रन बनाए थे. इस पारी की मदद से जिम्बाब्वे ने उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी. ये एकमात्र मौका है जब जिम्बाब्वे ने टी20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया है. इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में टेलर के बल्ले से 47 रन निकले थे.

टेलर 12 साल बाद खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप

जिम्बाब्वे के लिए ब्रेंडन टेलर ने आखिरी बार साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप खेला था. उन्होंने साल 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, लेकिन एक बार फिर साल 2017 में टेलर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की. सस्पेंड होने की वजह से जिम्बाब्वे ने 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लिया था. जनवरी 2022 में टेलर को साढ़े तीन साल के लिए बैन होना पड़ा. आईसीसी ने उनपर भ्रष्टाचार और डोपिंग नियमों के उल्लंघन के कारण बैन लगाया था. पिछले साल उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की और अब 12 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में नजर आएंगे.

कैसा रहा है ब्रेंडन टेलर का इंटरनेशनल करियर?

जिम्बाब्वे के लिए ब्रेंडन टेलर का करियर शानदार रहा है. उन्होंने साल 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. टेलर अपने करियर में 36 टेस्ट मैचों में 2,403 रन बनाए हैं. उनके नाम 207 वनडे मैचों में 6,704 रन हैं. उन्होंने 58 मैचों के टी20 इंटरनेशनल करियर में 1,185 रन ठोके हैं जिसमें एक शतकीय पारी भी शामिल है. उन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 18 शतक लगाए हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow