WPL 2026 Final: आखिरी ओवर में हुआ जमकर 'ड्रामा', राधा यादव ने आरसीबी को यूं बनाया चैंपियन
Radha Yadav Seals Victory For RCB In Last-Over Drama: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है. ये खिताबी मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में बीती रात यानी 5 फरवरी को खेला गया. दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा दिए गए 204 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने मैच की आखिरी गेंदों तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच जीत दर्ज की. इस मुकाबले के आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी, लेकिन मैच में आरसीबी की जीत से पहले गजब ड्रामा देखने को मिला. आखिरी ओवर में देखने को मिला गजब का ड्रामा आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले का सबसे रोमांचक मोड़ आखिरी ओवर में आया, जब जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी. राधा यादव ने दो चौके लगाकर टीम को जीत के कगार पर खड़ा कर दिया. इसी दौरान मैदान पर गजब का ड्रामा देखने को मिला. इस ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर राधा ने चौका लगाया, लेकिन चौथी गेंद पर चौका लगने से पहले दिल्ली की विकेटकीपर लिजेल ली का हाथ स्टंप्स पर लग गया, जिससे गिल्लियां गिर गईं और एक पल के लिए असमंजस की स्थिति पैदा हो गई. अंपायरों ने आपसी सोच-विचार के बाद जीत की पुष्टि की और फिर पूरा स्टेडियम 'आरसीबी-आरसीबी' के नारों से गूंज उठा. मंधाना-वॉल ने खेली कमाल की पारी आरसीबी को मिली ऐतिहासिक जीत की नींव कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने रखी. मंधाना ने कप्तानी पारी खेलते हुए सिर्फ 41 गेंदों में 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उनकी साथी बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल ने 54 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 79 रन बनाए. राधा और डी क्लर्क ने खत्म किया मैच राधा यादव और नादिन डी क्लर्क ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई. इन दोनों बल्लेबाजों ने अंत तक धैर्य बनाए रखा और दो गेंद शेष रहते टीम को चैंपियन बनाया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये हार बेहद निराशाजनक रही, क्योंकि उन्होंने अंत तक लड़ाई लड़ी लेकिन अंत में आरसीबी का अनुभव और स्मृति मंधाना की दमदार बल्लेबाजी उन पर भारी पड़ी.
Radha Yadav Seals Victory For RCB In Last-Over Drama: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है. ये खिताबी मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में बीती रात यानी 5 फरवरी को खेला गया. दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा दिए गए 204 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने मैच की आखिरी गेंदों तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच जीत दर्ज की. इस मुकाबले के आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी, लेकिन मैच में आरसीबी की जीत से पहले गजब ड्रामा देखने को मिला.
आखिरी ओवर में देखने को मिला गजब का ड्रामा
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले का सबसे रोमांचक मोड़ आखिरी ओवर में आया, जब जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी. राधा यादव ने दो चौके लगाकर टीम को जीत के कगार पर खड़ा कर दिया. इसी दौरान मैदान पर गजब का ड्रामा देखने को मिला. इस ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर राधा ने चौका लगाया, लेकिन चौथी गेंद पर चौका लगने से पहले दिल्ली की विकेटकीपर लिजेल ली का हाथ स्टंप्स पर लग गया, जिससे गिल्लियां गिर गईं और एक पल के लिए असमंजस की स्थिति पैदा हो गई. अंपायरों ने आपसी सोच-विचार के बाद जीत की पुष्टि की और फिर पूरा स्टेडियम 'आरसीबी-आरसीबी' के नारों से गूंज उठा.
मंधाना-वॉल ने खेली कमाल की पारी
आरसीबी को मिली ऐतिहासिक जीत की नींव कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने रखी. मंधाना ने कप्तानी पारी खेलते हुए सिर्फ 41 गेंदों में 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उनकी साथी बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल ने 54 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 79 रन बनाए.
राधा और डी क्लर्क ने खत्म किया मैच
राधा यादव और नादिन डी क्लर्क ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई. इन दोनों बल्लेबाजों ने अंत तक धैर्य बनाए रखा और दो गेंद शेष रहते टीम को चैंपियन बनाया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये हार बेहद निराशाजनक रही, क्योंकि उन्होंने अंत तक लड़ाई लड़ी लेकिन अंत में आरसीबी का अनुभव और स्मृति मंधाना की दमदार बल्लेबाजी उन पर भारी पड़ी.
What's Your Reaction?