जलज सक्सेना के 500 विकेट पूरे, भारत के घरेलू क्रिकेट का सबसे खूंखार ऑलराउंडर; 7000 से ज्यादा रन भी बनाए

जलज सक्सेना भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में स्टार गेंदबाज हैं, जिनकी घातक गेंदबाजी गुरुवार को रणजी ट्रॉफी में एक बार फिर देखने को मिली. महाराष्ट्र के लिए खेल रहे जलज ने गोवा के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट लिए, जिससे गोवा पहली पारी में 209 रनों पर सिमट गई. उन्होंने 34 ओवरों में 79 रन दिए. गोवा का पहला विकेट जलज सक्सेना ने ही चटकाया था, उन्होंने आठवें ओवर में ओपनर सुयश प्रभुदेसाई को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद उन्होंने अन्य ओपनर मंथन खुटकर को बोल्ड किया. जलज ने इसके बाद अभिनव तेजराणा को बोल्ड किया. ललित यादव के रूप में गोवा का चौथा विकेट गिरा, जो रामकृष्ण घोष ने लिया. जलज सक्सेना ने लिए 500 फर्स्ट क्लास विकेट जलज ने इसके बाद दर्शन मिसल के रूप में अपना चौथा विकेट लेकर अपने फर्स्ट क्लास में 500 विकेट पूरे किए. राजशेखर हरिकांत के रूप में जलज ने पारी में अपना पांचवां विकेट लिया. छठे विकेट के रूप में उन्होंने कप्तान स्नेहल कौंथकर को बोल्ड किया, जिन्होंने 73 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. जलज सक्सेना का जन्म 15 दिसंबर, 1986 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था. इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने साल 2005 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया, 2006 में उन्होंने अपना पहला लिस्ट ए मैच खेला. हालांकि उन्हें कभी नेशनल टीम में जगह नहीं मिल पाई. जलज सक्सेना का फर्स्ट क्लास करियर 39 वर्षीय जलज सक्सेना ने 156 फर्स्ट क्लास मैचों में 502 विकेट लिए हैं. वह 34 बार एक पारी में 5 विकेट ले चुके हैं जबकि 10 बार 10 विकेट चटका चुके हैं. फर्स्ट क्लास की 236 पारियों में उन्होंने 7202 रन भी बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं. जलज सक्सेना ने 110 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें 2080 रन बनाए और 123 विकेट लिए हैं. लिस्ट ए में वह 3 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं. इसके आलावा उन्होंने 79 टी20 मैचों में 709 रन बनाए और 86 विकेट लिए हैं. आईपीएल करियर साल 2021 में जलज सक्सेना ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया, जिसमें 3 ओवर उन्होंने डाले लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके. इससे पहले उन्होंने 2014-15 में मुंबई इंडियंस के लिए चैंपियंस लीग टी20 में खेला, जिसमें 3 मैचों में सिर्फ 1 विकेट लिया.

Jan 22, 2026 - 20:30
 0
जलज सक्सेना के 500 विकेट पूरे, भारत के घरेलू क्रिकेट का सबसे खूंखार ऑलराउंडर; 7000 से ज्यादा रन भी बनाए

जलज सक्सेना भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में स्टार गेंदबाज हैं, जिनकी घातक गेंदबाजी गुरुवार को रणजी ट्रॉफी में एक बार फिर देखने को मिली. महाराष्ट्र के लिए खेल रहे जलज ने गोवा के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट लिए, जिससे गोवा पहली पारी में 209 रनों पर सिमट गई. उन्होंने 34 ओवरों में 79 रन दिए.

गोवा का पहला विकेट जलज सक्सेना ने ही चटकाया था, उन्होंने आठवें ओवर में ओपनर सुयश प्रभुदेसाई को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद उन्होंने अन्य ओपनर मंथन खुटकर को बोल्ड किया. जलज ने इसके बाद अभिनव तेजराणा को बोल्ड किया. ललित यादव के रूप में गोवा का चौथा विकेट गिरा, जो रामकृष्ण घोष ने लिया.

जलज सक्सेना ने लिए 500 फर्स्ट क्लास विकेट

जलज ने इसके बाद दर्शन मिसल के रूप में अपना चौथा विकेट लेकर अपने फर्स्ट क्लास में 500 विकेट पूरे किए. राजशेखर हरिकांत के रूप में जलज ने पारी में अपना पांचवां विकेट लिया. छठे विकेट के रूप में उन्होंने कप्तान स्नेहल कौंथकर को बोल्ड किया, जिन्होंने 73 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

जलज सक्सेना का जन्म 15 दिसंबर, 1986 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था. इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने साल 2005 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया, 2006 में उन्होंने अपना पहला लिस्ट ए मैच खेला. हालांकि उन्हें कभी नेशनल टीम में जगह नहीं मिल पाई.

जलज सक्सेना का फर्स्ट क्लास करियर

39 वर्षीय जलज सक्सेना ने 156 फर्स्ट क्लास मैचों में 502 विकेट लिए हैं. वह 34 बार एक पारी में 5 विकेट ले चुके हैं जबकि 10 बार 10 विकेट चटका चुके हैं. फर्स्ट क्लास की 236 पारियों में उन्होंने 7202 रन भी बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं.

जलज सक्सेना ने 110 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें 2080 रन बनाए और 123 विकेट लिए हैं. लिस्ट ए में वह 3 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं. इसके आलावा उन्होंने 79 टी20 मैचों में 709 रन बनाए और 86 विकेट लिए हैं.

आईपीएल करियर

साल 2021 में जलज सक्सेना ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया, जिसमें 3 ओवर उन्होंने डाले लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके. इससे पहले उन्होंने 2014-15 में मुंबई इंडियंस के लिए चैंपियंस लीग टी20 में खेला, जिसमें 3 मैचों में सिर्फ 1 विकेट लिया.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow