IND vs NZ: कहीं नहीं जा रहे संजू सैमसन? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कह दी बड़ी बात, 2026 टी20 वर्ल्ड कप खेलना पक्का!

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का आगाज 21 जनवरी से हुआ था. तभी से संजू सैमसन लगातार आलोचकों के निशाने पर बने रहे हैं. सीरीज के पहले 4 मैचों में सिर्फ 40 रन बना पाए थे, इस कारण पांचवें टी20 से उन्हें बाहर करने की अटकलों ने जोर पकड़ा हुआ था. पांचवें टी20 मैच में भारत ने टॉस (IND vs NZ 5th T20 Toss) जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, इसी समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन को लेकर बड़ी बात कह दी. कहीं नहीं जा रहे संजू सैमसन! टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हमारी टीम में अक्षर पटेल, ईशान किशन की वापसी हुई है. हां, एक बात और, तिरुवनंतपुरम के लोगों, संजू सैमसन आज खेल रहे हैं." इससे पहले भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि चाहे संजू सैमसन उम्मीद अनुसार रन नहीं बना सके हैं, लेकिन वो एक सीनियर खिलाड़ी हैं और अपनी जिम्मेदारी अच्छे से समझते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि टीम इंडिया उनकी काबिलियत से अच्छी तरह वाकिफ है. न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के पहले 4 मैचों में केवल 40 रन बनाने के बाद भी टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन पर भरोसा दिखाया है. जाहिर है भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग के पहले विकल्प के तौर पर देख रहा है. तिलक वर्मा पर भी दिया अपडेट तिलक वर्मा को विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए खेलते समय चोट आई थी. कप्तान सूर्यकुमार ने तिलक की वापसी पर अपडेट देकर कहा कि तिलक पूरी तरह फिट होने के लिए अभ्यास मैच खेल रहे हैं. सूर्या ने बताया कि तिलक टीम का एक अहम हिस्सा रहे हैं और जब उनकी टीम में वापसी होगी तो टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी. यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन हुई खत्म! सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी की होगी वापसी, टी20 वर्ल्ड कप से पहले आया अपडेट

Jan 31, 2026 - 20:30
 0
IND vs NZ: कहीं नहीं जा रहे संजू सैमसन? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कह दी बड़ी बात, 2026 टी20 वर्ल्ड कप खेलना पक्का!

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का आगाज 21 जनवरी से हुआ था. तभी से संजू सैमसन लगातार आलोचकों के निशाने पर बने रहे हैं. सीरीज के पहले 4 मैचों में सिर्फ 40 रन बना पाए थे, इस कारण पांचवें टी20 से उन्हें बाहर करने की अटकलों ने जोर पकड़ा हुआ था. पांचवें टी20 मैच में भारत ने टॉस (IND vs NZ 5th T20 Toss) जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, इसी समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन को लेकर बड़ी बात कह दी.

कहीं नहीं जा रहे संजू सैमसन!

टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हमारी टीम में अक्षर पटेल, ईशान किशन की वापसी हुई है. हां, एक बात और, तिरुवनंतपुरम के लोगों, संजू सैमसन आज खेल रहे हैं."

इससे पहले भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि चाहे संजू सैमसन उम्मीद अनुसार रन नहीं बना सके हैं, लेकिन वो एक सीनियर खिलाड़ी हैं और अपनी जिम्मेदारी अच्छे से समझते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि टीम इंडिया उनकी काबिलियत से अच्छी तरह वाकिफ है.

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के पहले 4 मैचों में केवल 40 रन बनाने के बाद भी टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन पर भरोसा दिखाया है. जाहिर है भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग के पहले विकल्प के तौर पर देख रहा है.

तिलक वर्मा पर भी दिया अपडेट

तिलक वर्मा को विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए खेलते समय चोट आई थी. कप्तान सूर्यकुमार ने तिलक की वापसी पर अपडेट देकर कहा कि तिलक पूरी तरह फिट होने के लिए अभ्यास मैच खेल रहे हैं. सूर्या ने बताया कि तिलक टीम का एक अहम हिस्सा रहे हैं और जब उनकी टीम में वापसी होगी तो टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन हुई खत्म! सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी की होगी वापसी, टी20 वर्ल्ड कप से पहले आया अपडेट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow