गुरुग्राम में 11.5 करोड़ का लग्जरी विला, इसमें रहने वालों को क्या-क्या मिलता है?

रिटायरमेंट के बाद अक्सर लोग चाहते हैं कि हर सुविधा से युक्त घर या शहर में रहें. लोगों की इसी मांग को देखते हुए गुरुग्राम के सबसे बड़े रिय एस्टेट डेवलपर्स DLF ने एक नए रिटायरमेंट प्रोजेक्ट की घोषणा की. ये रिटायरमेंट प्रोजेक्ट है 'द ऑरेवा', इसे खासतौर से बुजुर्गों के लिए ही बनाया गया है. ये प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो चुका है और अब तक इसके सभी 172 घर बेचे जा चुके हैं. इन घरों की कुल बिक्री करीब 1,985 करोड़ रुपये की हुई है. इसका मतलब है कि एक घर की औसत कीमत करीब 11.5 करोड़ रुपये पड़ती है. इस प्रोजेक्ट में लोगों का काफी इंटरेस्ट आ रहा है और लोग इसमें निवेश करना भी पसंद कर रहे हैं. आइये जानते हैं इस 11 करोड़ के घर में क्या- क्या सुविधाएं मिलने वाली हैं. 11.5 करोड़ रुपये में क्या- क्या मिलेगा?ये कोई साधारण या आम घर रिटायरमेंट होम नहीं हैं, बल्कि ये एक 45 मंजिल की लग्जरी बिल्डिंग है, जिसमें सभी घर 4 BHK हैं. हर एक घर करीब 4121 वर्गफुट के बिक्री योग्य क्षेत्र में बना है. जिसमें प्राइवेट बालकनी, मेड के लिए अलग जगह, 3 कारों की पार्किंग भी है. इन घरों को बुजुर्गों की सभी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए डिजाइन किया गया है. लग्जरी घरों के अलावा यहां क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, स्पा, जिम और वेलनेस सेंटर, योग और मेडिटेशन सेंटर, लाइब्रेरी, गार्डन और फंक्शंस करने के लिए जगह जैसी सुविधाएं भी होंगी. मेडिकल सेंटर की होगी सुविधाइस प्रोजेक्ट में ऑन-साइट मेडिकल सेंटर और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सुविधा भी होगी. इसका मतलब है कि उम्र बढ़ने के साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए निवासियों को हर छोटी जरूरत पर बाहर नहीं जाना पड़ेगा. बल्कि इसी सोसायी एरिया में मेडिकल की सुविधा उपलब्ध रहेगी.  कितनी होगी घर की कीमत?द ऑरेवा में एक घर की कीमत औसतन करीब 28,000 रुपये प्रति वर्गफुट है. इसके अलावा खरीदारों को GST, स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन और अन्य शुल्क भी देने पड़ सकते हैं. क्यों है ये 'रिटायरमेंट होम'?DLF का मकसद सिर्फ बुजुर्गों को रहने की जगह देना नहीं है. कंपनी ऐसा माहौल बनाना चाहती है जहां उम्रदराज लोग आजादी से रह सकें, फिटनेस और मनोरंजन की सुविधाएं पा सकें, लोगों से मिल-जुल सकें और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य सेवाएं भी पास में मिलें. ये भी पढ़ें: 8 रुपए तक महंगा होगा दूध, इस राज्य में सरकार ने दी हरी झंडी

Oct 7, 2026 - 00:30
 0
गुरुग्राम में 11.5 करोड़ का लग्जरी विला, इसमें रहने वालों को क्या-क्या मिलता है?

रिटायरमेंट के बाद अक्सर लोग चाहते हैं कि हर सुविधा से युक्त घर या शहर में रहें. लोगों की इसी मांग को देखते हुए गुरुग्राम के सबसे बड़े रिय एस्टेट डेवलपर्स DLF ने एक नए रिटायरमेंट प्रोजेक्ट की घोषणा की. ये रिटायरमेंट प्रोजेक्ट है 'द ऑरेवा', इसे खासतौर से बुजुर्गों के लिए ही बनाया गया है. ये प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो चुका है और अब तक इसके सभी 172 घर बेचे जा चुके हैं.

इन घरों की कुल बिक्री करीब 1,985 करोड़ रुपये की हुई है. इसका मतलब है कि एक घर की औसत कीमत करीब 11.5 करोड़ रुपये पड़ती है. इस प्रोजेक्ट में लोगों का काफी इंटरेस्ट आ रहा है और लोग इसमें निवेश करना भी पसंद कर रहे हैं. आइये जानते हैं इस 11 करोड़ के घर में क्या- क्या सुविधाएं मिलने वाली हैं.

11.5 करोड़ रुपये में क्या- क्या मिलेगा?
ये कोई साधारण या आम घर रिटायरमेंट होम नहीं हैं, बल्कि ये एक 45 मंजिल की लग्जरी बिल्डिंग है, जिसमें सभी घर 4 BHK हैं. हर एक घर करीब 4121 वर्गफुट के बिक्री योग्य क्षेत्र में बना है. जिसमें प्राइवेट बालकनी, मेड के लिए अलग जगह, 3 कारों की पार्किंग भी है. इन घरों को बुजुर्गों की सभी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए डिजाइन किया गया है.

लग्जरी घरों के अलावा यहां क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, स्पा, जिम और वेलनेस सेंटर, योग और मेडिटेशन सेंटर, लाइब्रेरी, गार्डन और फंक्शंस करने के लिए जगह जैसी सुविधाएं भी होंगी.

मेडिकल सेंटर की होगी सुविधा
इस प्रोजेक्ट में ऑन-साइट मेडिकल सेंटर और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सुविधा भी होगी. इसका मतलब है कि उम्र बढ़ने के साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए निवासियों को हर छोटी जरूरत पर बाहर नहीं जाना पड़ेगा. बल्कि इसी सोसायी एरिया में मेडिकल की सुविधा उपलब्ध रहेगी. 

कितनी होगी घर की कीमत?
द ऑरेवा में एक घर की कीमत औसतन करीब 28,000 रुपये प्रति वर्गफुट है. इसके अलावा खरीदारों को GST, स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन और अन्य शुल्क भी देने पड़ सकते हैं.

क्यों है ये 'रिटायरमेंट होम'?
DLF का मकसद सिर्फ बुजुर्गों को रहने की जगह देना नहीं है. कंपनी ऐसा माहौल बनाना चाहती है जहां उम्रदराज लोग आजादी से रह सकें, फिटनेस और मनोरंजन की सुविधाएं पा सकें, लोगों से मिल-जुल सकें और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य सेवाएं भी पास में मिलें.

ये भी पढ़ें: 8 रुपए तक महंगा होगा दूध, इस राज्य में सरकार ने दी हरी झंडी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow