पंजाब कोर्ट में 1270 क्लर्क के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से करें आवेदन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के अधीन सोसायटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट का स्टाफ इन सबओर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) ने पंजाब के जिला न्यायालय में क्लर्क के 1270 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर शाम 4 बजे से शुरू होगी. योग्य उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. यह विज्ञापन नंबर 37C/SSSC/PB/2026 है. क्लर्क के इन पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जो उम्मीदवार आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, पंजाबी भाषा और कंप्यूटर से जुड़ी पात्रता स्वरूप जांच लें. SSSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पंजाब के अलग-अलग जिला न्यायालय में क्लर्क के कुल 1270 पद भरे जाएंगे. चयनित उम्मीदवारों को लेवल 5 के तहत 29,200 का वेतनमान मिलेगा. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा. उम्मीदवारों को एसएसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. कौन कर सकता है आवेदन? क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीए, बीएससी या दूसरी डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा मैट्रिक्स स्तर पर पंजाबी विषय के रूप में पड़ी हनी होना जरूरी है. उम्मीदवारों को कंप्यूटर चलाने की भी जानकारी होनी चाहिए उम्र सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं जनरल वर्ग के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित है. पंजाब के ऐसी और बीसी-ओबीसी उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिकों के लिए भी निर्धारित नियम लागू होंगे. कितनी देनी होगी आवेदन फीस? आवेदन फीस में ऑनलाइन फीस और परीक्षा फीस दोनों शामिल है. पंजाब के एस-बीसी-ओबीसी, ईएसएम और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए कुल फीस 710 रुपये हैं. पंजाब के बेंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह 875 रुपये है, जबकि दूसरी कैटेगरी की उम्मीदवारों को 1200 रुपये का पेमेंट करना होगा. ये भी पढ़ें-गेट 2027 के लिए आज आखिरी मौका, रात तक भर दें आवेदन फॉर्म लिखित परीक्षा होगी 100 नंबर की क्लर्क भर्ती की चयन प्रक्रिया में पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी. परीक्षा 2 घंटे की होगी और कुल 100 अंकों की होगी. इसमें सामान्य ज्ञान से 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे. वहीं इंग्लिश कंपोजिशन से 20 ऑब्जेक्टिव प्रश्न के अलावा 30 अंकों का सब्जेक्टिव हिस्सा होगा. इसमें करीब 150 शब्दों का निबंध, पत्र लेखन प्रेसी और पंजाबी से अंग्रेजी में अनुवाद शामिल होगा. लिखित परीक्षा में प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत और कुल मिलाकर 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा. ऑब्जेक्टिव हिस्से में गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी. लिखित परीक्षा के बाद कंप्यूटर टेस्ट लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होगी और इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे. सीपीटी में दो हिस्से होंगे. पहले स्प्रेडशीट टेस्ट में 10 मिनट में 10 अंकों का टेस्ट होगा, जिसमें कम से कम 4 अंक हासिल करना जरूरी है. इसके बाद अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट होगा, जिसमें कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी होगी. वहीं सीपीटी क्वालीफाई करने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट की जांच के लिए बुलाया जाएगा. भर्ती की फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा से मिले अंकों के आधार पर तैयार होगी. ये भी पढ़ें-CUET UG का पैटर्न बदलने की तैयारी में NTA, घट सकती है सवालों की संख्या
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के अधीन सोसायटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट का स्टाफ इन सबओर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) ने पंजाब के जिला न्यायालय में क्लर्क के 1270 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर शाम 4 बजे से शुरू होगी. योग्य उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. यह विज्ञापन नंबर 37C/SSSC/PB/2026 है. क्लर्क के इन पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जो उम्मीदवार आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, पंजाबी भाषा और कंप्यूटर से जुड़ी पात्रता स्वरूप जांच लें.
SSSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पंजाब के अलग-अलग जिला न्यायालय में क्लर्क के कुल 1270 पद भरे जाएंगे. चयनित उम्मीदवारों को लेवल 5 के तहत 29,200 का वेतनमान मिलेगा. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा. उम्मीदवारों को एसएसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा.
कौन कर सकता है आवेदन?
क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीए, बीएससी या दूसरी डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा मैट्रिक्स स्तर पर पंजाबी विषय के रूप में पड़ी हनी होना जरूरी है. उम्मीदवारों को कंप्यूटर चलाने की भी जानकारी होनी चाहिए उम्र सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं जनरल वर्ग के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित है. पंजाब के ऐसी और बीसी-ओबीसी उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिकों के लिए भी निर्धारित नियम लागू होंगे.
कितनी देनी होगी आवेदन फीस?
आवेदन फीस में ऑनलाइन फीस और परीक्षा फीस दोनों शामिल है. पंजाब के एस-बीसी-ओबीसी, ईएसएम और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए कुल फीस 710 रुपये हैं. पंजाब के बेंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह 875 रुपये है, जबकि दूसरी कैटेगरी की उम्मीदवारों को 1200 रुपये का पेमेंट करना होगा.
ये भी पढ़ें-गेट 2027 के लिए आज आखिरी मौका, रात तक भर दें आवेदन फॉर्म
लिखित परीक्षा होगी 100 नंबर की
क्लर्क भर्ती की चयन प्रक्रिया में पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी. परीक्षा 2 घंटे की होगी और कुल 100 अंकों की होगी. इसमें सामान्य ज्ञान से 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे. वहीं इंग्लिश कंपोजिशन से 20 ऑब्जेक्टिव प्रश्न के अलावा 30 अंकों का सब्जेक्टिव हिस्सा होगा. इसमें करीब 150 शब्दों का निबंध, पत्र लेखन प्रेसी और पंजाबी से अंग्रेजी में अनुवाद शामिल होगा. लिखित परीक्षा में प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत और कुल मिलाकर 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा. ऑब्जेक्टिव हिस्से में गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी.
लिखित परीक्षा के बाद कंप्यूटर टेस्ट
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होगी और इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे. सीपीटी में दो हिस्से होंगे. पहले स्प्रेडशीट टेस्ट में 10 मिनट में 10 अंकों का टेस्ट होगा, जिसमें कम से कम 4 अंक हासिल करना जरूरी है. इसके बाद अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट होगा, जिसमें कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी होगी. वहीं सीपीटी क्वालीफाई करने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट की जांच के लिए बुलाया जाएगा. भर्ती की फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा से मिले अंकों के आधार पर तैयार होगी.
ये भी पढ़ें-CUET UG का पैटर्न बदलने की तैयारी में NTA, घट सकती है सवालों की संख्या
What's Your Reaction?