गिरते बाजार में भी बैक टू बैक लग रहा अपर सर्किट, इस स्मॉल कैप स्टॉक ने करा दी पैसों की बारिश

Small cap stock: फार्मा और केमिकल सेक्टर में काम करने वाली स्मॉल कैप कंपनी सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sudarshan Pharma Industries Ltd) के शेयर गिरते-संभलते शेयर बाजार में भी कहर ढा रहे हैं. गुरुवार, 5 फरवरी को शेयर बाजार की सुस्ती के बीच सुदर्शन फार्मा के शेयरों ने रफ्तार पकड़ी और देखते ही देखते अपने 10 परसेंट के अपर सर्किट को टच करते हुए 23.10 रुपये के लेवल पर पहुंच गई. आईटी शेयरों में हाहाकार अमेरिकी AI कंपनी Claude AI के नए Anthropic AI Tool के लॉन्च होने के साथ ही आईटी स्टॉक्स में कोहराम मचा हुआ है. इसके चलते दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग आधा प्रतिशत की गिरावट आई. बावजूद इसके सुदर्शन फार्मा के शेयर कमाल कर रहे हैं. इससे पहले 4 फरवरी को भी इसमें 5 परसेंट का अपर सर्किट लगा था, जिससे शेयरों की कीमत 21 रुपये तक पहुंच गई थी. कुल मिलाकर बीते तीन कारोबारी सेशन में सुदर्शन फार्मा के शेयरों में 17 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया है.  शेयरों में अचानक क्यों आई तेजी?  हालांकि, हाल के दिनों में यह फार्मा स्टॉक दबाव में भी रहा है, जिसमें पिछले 1 साल में 40 प्रतिशत, 6 महीने में 24 प्रतिशत, पिछले 3 महीनों में 19 प्रतिशत और पिछले 1 महीने में 12 प्रतिशत की गिरावट आई है. बुधवार को BSE पर सुदर्शन फार्मा के शेयरों ने 22.60 पर कारोबार की शुरुआत की और देखते ही देखते इंट्राडे में 23.10 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गया. सुदर्शन फार्मा के शेयरों में यह तेजी हाल ही में जारी किए कंपनी के दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के नतीजों के चलते आई है. इस दौरान कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के 2.93 करोड़ से साल-दर-साल 47.10 परसेंट बढ़कर 4.31 करोड़ हो गया.    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) ये भी पढ़ें: भारत के बाद अब 'गुपचुप' तरीके से बांग्लादेश करने जा रहा अमेरिका के साथ ट्रेड डील, किस बात की है हड़बड़ी? 

Feb 6, 2026 - 09:30
 0
गिरते बाजार में भी बैक टू बैक लग रहा अपर सर्किट, इस स्मॉल कैप स्टॉक ने करा दी पैसों की बारिश

Small cap stock: फार्मा और केमिकल सेक्टर में काम करने वाली स्मॉल कैप कंपनी सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sudarshan Pharma Industries Ltd) के शेयर गिरते-संभलते शेयर बाजार में भी कहर ढा रहे हैं. गुरुवार, 5 फरवरी को शेयर बाजार की सुस्ती के बीच सुदर्शन फार्मा के शेयरों ने रफ्तार पकड़ी और देखते ही देखते अपने 10 परसेंट के अपर सर्किट को टच करते हुए 23.10 रुपये के लेवल पर पहुंच गई.

आईटी शेयरों में हाहाकार

अमेरिकी AI कंपनी Claude AI के नए Anthropic AI Tool के लॉन्च होने के साथ ही आईटी स्टॉक्स में कोहराम मचा हुआ है. इसके चलते दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग आधा प्रतिशत की गिरावट आई. बावजूद इसके सुदर्शन फार्मा के शेयर कमाल कर रहे हैं. इससे पहले 4 फरवरी को भी इसमें 5 परसेंट का अपर सर्किट लगा था, जिससे शेयरों की कीमत 21 रुपये तक पहुंच गई थी. कुल मिलाकर बीते तीन कारोबारी सेशन में सुदर्शन फार्मा के शेयरों में 17 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया है. 

शेयरों में अचानक क्यों आई तेजी? 

हालांकि, हाल के दिनों में यह फार्मा स्टॉक दबाव में भी रहा है, जिसमें पिछले 1 साल में 40 प्रतिशत, 6 महीने में 24 प्रतिशत, पिछले 3 महीनों में 19 प्रतिशत और पिछले 1 महीने में 12 प्रतिशत की गिरावट आई है. बुधवार को BSE पर सुदर्शन फार्मा के शेयरों ने 22.60 पर कारोबार की शुरुआत की और देखते ही देखते इंट्राडे में 23.10 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गया.

सुदर्शन फार्मा के शेयरों में यह तेजी हाल ही में जारी किए कंपनी के दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के नतीजों के चलते आई है. इस दौरान कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के 2.93 करोड़ से साल-दर-साल 47.10 परसेंट बढ़कर 4.31 करोड़ हो गया.   

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

भारत के बाद अब 'गुपचुप' तरीके से बांग्लादेश करने जा रहा अमेरिका के साथ ट्रेड डील, किस बात की है हड़बड़ी? 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow