खुलासा! सीक्रेट मीटिंग में हुआ था शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर करने का फैसला; इनसाइड स्टोरी
शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में जगह नहीं मिली है, जो फैंस के लिए हैरानी भरा था. टेस्ट और वनडे के कप्तान गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में उपकप्तान थे, उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. गिल इस दौरान चोटिल हुए, लेकिन वह वर्ल्ड कप से चोट के कारण नहीं बल्कि ड्राप हुए. अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक सीक्रेट मीटिंग बुलाई थी, जिसमें खिलाडियों के प्रदर्शन पर चर्चा हुई शुभमन गिल जब टी20 नहीं खेल रहे थे, तब संजू सैमसन अभिषेक शर्मा के साथ ओपन कर रहे थे. गिल के आने से संजू को निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा, लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या मजबूत टीम में गिल को शामिल करना जरुरी था. बीसीसीआई की सीक्रेट मीटिंग न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक सीक्रेट मीटिंग बुलाई थी. इसमें खिलाडियों के प्रदर्शन पर बात हुई. वर्ल्ड कप स्क्वाड के चयन से पहले सचिव ने चीफ सिलेक्टर से प्लेयर्स के प्रदर्शन की रिपोर्ट मांगी थी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम के चयन से पहले ये मीटिंग अहम थी, जिसे पूरी तरह गोपनीय रखा गया. शुभमन गिल की खराब फॉर्म पर उठे सवाल शुभमन गिल इसी साल टेस्ट टीम के कप्तान बने. बतौर टेस्ट कप्तान उनकी पहली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड में थी, जिसमें उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. गिल ने 754 रन बनाए थे. इसके बाद गिल को वनडे टीम की भी कप्तानी सौंपी गई और टी20 टीम में उपकप्तान बनाया गया. लेकिन साल का अंत गिल के लिए अच्छा नहीं रहा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 मैचों में वह कुल 32 रन बना पाए. शुभमन गिल चौथे टी20 से चोट के कारण बाहर हुए, हालांकि लखनऊ में धुंध की वजह से ये मैच हुआ ही नहीं. इसके बाद 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेले गए पांचवें टी20 में भी वह बाहर रहे. इसके एक दिन बाद 20 दिसंबर को प्रेस कांफ्रेंस में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम की घोषणा हुई. गिल के खराब रिकॉर्ड पर हुई चर्चा रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की इस सीक्रेट मीटिंग में शुभमन गिल के इस साल खराब टी20 रिकॉर्ड और उनके औसत पर चर्चा हुई. इस दौरान यशस्वी जैस्वाल जैसे खिलाड़ियों का नाम भी आया. कहा गया कि गिल टीम में है, लेकिन यशस्वी और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों की जगह पर सवालिया निशान है. इसी मीटिंग में ये फैसला लिया गया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में गिल नहीं होंगे. गिल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले तीन टी20 में क्रमश 4, 0 और 28 रन बनाए थे. इसके बाद उनके पैर में चोट लगी और वह चौथे और पांचवें टी20 से बाहर हुए. बता दें कि शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2024 से भी बाहर रखा गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर भारत चैंपियन बनी थी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वाड सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में जगह नहीं मिली है, जो फैंस के लिए हैरानी भरा था. टेस्ट और वनडे के कप्तान गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में उपकप्तान थे, उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. गिल इस दौरान चोटिल हुए, लेकिन वह वर्ल्ड कप से चोट के कारण नहीं बल्कि ड्राप हुए. अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक सीक्रेट मीटिंग बुलाई थी, जिसमें खिलाडियों के प्रदर्शन पर चर्चा हुई
शुभमन गिल जब टी20 नहीं खेल रहे थे, तब संजू सैमसन अभिषेक शर्मा के साथ ओपन कर रहे थे. गिल के आने से संजू को निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा, लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या मजबूत टीम में गिल को शामिल करना जरुरी था.
बीसीसीआई की सीक्रेट मीटिंग
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक सीक्रेट मीटिंग बुलाई थी. इसमें खिलाडियों के प्रदर्शन पर बात हुई. वर्ल्ड कप स्क्वाड के चयन से पहले सचिव ने चीफ सिलेक्टर से प्लेयर्स के प्रदर्शन की रिपोर्ट मांगी थी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम के चयन से पहले ये मीटिंग अहम थी, जिसे पूरी तरह गोपनीय रखा गया.
शुभमन गिल की खराब फॉर्म पर उठे सवाल
शुभमन गिल इसी साल टेस्ट टीम के कप्तान बने. बतौर टेस्ट कप्तान उनकी पहली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड में थी, जिसमें उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. गिल ने 754 रन बनाए थे. इसके बाद गिल को वनडे टीम की भी कप्तानी सौंपी गई और टी20 टीम में उपकप्तान बनाया गया. लेकिन साल का अंत गिल के लिए अच्छा नहीं रहा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 मैचों में वह कुल 32 रन बना पाए.
शुभमन गिल चौथे टी20 से चोट के कारण बाहर हुए, हालांकि लखनऊ में धुंध की वजह से ये मैच हुआ ही नहीं. इसके बाद 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेले गए पांचवें टी20 में भी वह बाहर रहे. इसके एक दिन बाद 20 दिसंबर को प्रेस कांफ्रेंस में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम की घोषणा हुई.
गिल के खराब रिकॉर्ड पर हुई चर्चा
रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की इस सीक्रेट मीटिंग में शुभमन गिल के इस साल खराब टी20 रिकॉर्ड और उनके औसत पर चर्चा हुई. इस दौरान यशस्वी जैस्वाल जैसे खिलाड़ियों का नाम भी आया. कहा गया कि गिल टीम में है, लेकिन यशस्वी और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों की जगह पर सवालिया निशान है. इसी मीटिंग में ये फैसला लिया गया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में गिल नहीं होंगे.
गिल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले तीन टी20 में क्रमश 4, 0 और 28 रन बनाए थे. इसके बाद उनके पैर में चोट लगी और वह चौथे और पांचवें टी20 से बाहर हुए. बता दें कि शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2024 से भी बाहर रखा गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर भारत चैंपियन बनी थी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
What's Your Reaction?