अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

3 सितंबर को BCCI की बैठक होने वाली है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभव है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार से लेकर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है. इसी बैठक में रोहित शर्मा का नाम उठने की संभावना है, जिनकी रिटायरमेंट की खबरों ने पिछले महीने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था. बीसीसीआई की इस बैठक में बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया, अजीत अगरकर, गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण मौजूद रह सकते हैं. कुछ दावों में यह भी खुलासा हुआ है कि शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी इस मीटिंग में आने वाले हैं. रोहित के भविष्य पर फैसला! क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार 3 सितंबर की बैठक में रोहित शर्मा के भविष्य के बारे में बात की जा सकती है. रोहित की रिटायरमेंट को लेकर पिछले महीने खूब बवाल मचा था, दावा किया गया था कि वे लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच के बाद रिटायर हो जाएंगे. बात यहां तक पहुंच गई थी कि चयनकर्ताओं ने 'हिटमैन' के सामने साफ कर दिया था कि उन्हें 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल नहीं किया जाएगा. हालांकि BCCI के स्टेटमेंट के बाद सबकुछ बदल गया था. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया का कहना था कि रोहित लॉर्ड्स में रिटायर नहीं होंगे और जब तक टीम की योजनाओं में हैं तब तक खेलते रहेंगे. यह बयान चयन समिति को अच्छा नहीं लगा. रिपोर्ट्स अनुसार इस समय तक चयनकर्ता, रोहित को 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल ना करने की बात कह चुके थे. यह भी पढ़ें: 175 टी20 खेल चुके न्यूजीलैंड के खिलाड़ी को टीम ने निकाला, रेप केस बनी वजह रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों में क्रमशः 11 रन और 26 रन बनाए थे. रिटायरमेंट की अटकलें चरम पर थीं, इसी बीच उन्होंने आखिरी वनडे में 138 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली. वो लॉर्ड्स मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने. बताया गया कि इस शतक के बावजूद यह तय नहीं है कि रोहित अगले साल वर्ल्ड कप खेलेंगे. रोहित अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे, यह बड़ा सवाल है. बोर्ड की मीटिंग में उनके भविष्य पर बहुत बड़ा फैसला लिया जा सकता है. वहीं टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज की बात करें तो वह इसी महीने वेस्टइंडीज के साथ खेली जाएगी. 27 सितंबर-3 अक्टूबर तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैच खेले जाने हैं. यह भी पढ़ें: हेड-राहुल ओपनर, आकाश चोपड़ा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन; 4 भारतीय शामिल

Sep 3, 2026 - 14:30
 0
अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

3 सितंबर को BCCI की बैठक होने वाली है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभव है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार से लेकर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है. इसी बैठक में रोहित शर्मा का नाम उठने की संभावना है, जिनकी रिटायरमेंट की खबरों ने पिछले महीने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था.

बीसीसीआई की इस बैठक में बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया, अजीत अगरकर, गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण मौजूद रह सकते हैं. कुछ दावों में यह भी खुलासा हुआ है कि शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी इस मीटिंग में आने वाले हैं.

रोहित के भविष्य पर फैसला!

क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार 3 सितंबर की बैठक में रोहित शर्मा के भविष्य के बारे में बात की जा सकती है. रोहित की रिटायरमेंट को लेकर पिछले महीने खूब बवाल मचा था, दावा किया गया था कि वे लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच के बाद रिटायर हो जाएंगे. बात यहां तक पहुंच गई थी कि चयनकर्ताओं ने 'हिटमैन' के सामने साफ कर दिया था कि उन्हें 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल नहीं किया जाएगा. हालांकि BCCI के स्टेटमेंट के बाद सबकुछ बदल गया था.

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया का कहना था कि रोहित लॉर्ड्स में रिटायर नहीं होंगे और जब तक टीम की योजनाओं में हैं तब तक खेलते रहेंगे. यह बयान चयन समिति को अच्छा नहीं लगा. रिपोर्ट्स अनुसार इस समय तक चयनकर्ता, रोहित को 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल ना करने की बात कह चुके थे.

यह भी पढ़ें: 175 टी20 खेल चुके न्यूजीलैंड के खिलाड़ी को टीम ने निकाला, रेप केस बनी वजह

रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों में क्रमशः 11 रन और 26 रन बनाए थे. रिटायरमेंट की अटकलें चरम पर थीं, इसी बीच उन्होंने आखिरी वनडे में 138 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली. वो लॉर्ड्स मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने. बताया गया कि इस शतक के बावजूद यह तय नहीं है कि रोहित अगले साल वर्ल्ड कप खेलेंगे.

रोहित अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे, यह बड़ा सवाल है. बोर्ड की मीटिंग में उनके भविष्य पर बहुत बड़ा फैसला लिया जा सकता है. वहीं टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज की बात करें तो वह इसी महीने वेस्टइंडीज के साथ खेली जाएगी. 27 सितंबर-3 अक्टूबर तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैच खेले जाने हैं.

यह भी पढ़ें:

हेड-राहुल ओपनर, आकाश चोपड़ा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन; 4 भारतीय शामिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow