कीर्ति आजाद के ट्रॉफी मंदिर ले जाने वाले बयान भड़के दिग्गज, हरभजन से लेकर गौतम गंभीर तक, जानें क्या बोले
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद (Kirti Azad) के बयान ने हलचल तेज कर दी है. भारत के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ अहमदाबाद में स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे थे, जिसे कीर्ति आजाद ने गलत ठहराया था. अब उनके बयान पर कई दिग्गजों के रिएक्शन सामने आए, जिसमें हरभजन सिंह और गौतम गंभीर भी शामिल रहे. क्या बोले गौतम गंभीर? न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में गौतम गंभीर से ट्रॉफी मंदिर में ले जाने पर दिए गए कीर्ति आजाद के बयान के बारे में पूछा गया. इसका जवाब देते हुए गंभीर ने कहा, "वैसे तो इस सवाल का जवाब देना ही ठीक नहीं है. यह देश के लिए बड़ा पल है. मुझे लगता है कि जरूरी यह है कि हमें वर्ल्ड कप सेलिब्रेट करना चाहिए. ऐसे बयान सिर्फ आपकी उपलब्धियों को कम करेंगे. अगर आप ऐसे बयान देते हैं, तो आप अपने खिलाड़ियों का अपमान कर रहे हैं." #WATCH | On TMC MP & former cricketer Kirti Azad's statement, Head Coach of Team India, Gautam Gambhir says in an interview with ANI, "...It is not even worth answering this question...These kinds of statements just degrade the players and team, which should not be done."Watch… pic.twitter.com/gIWtMpIbm8 — ANI (@ANI) March 11, 2026 हरभजन सिंह ने क्या कहा? पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कीर्ति आजाद के बयान पर बात करते हुए कहा, "यह बेतुका है कि कोई ट्रॉफी को मंदिर ले जाने वाले खिलाड़ियों की घटना को राजनीतिक रंग दे रहा है. कीर्ति खुद एक पूर्व खिलाड़ी हैं, इसलिए उनसे ऐसा बोलने की उम्मीद नहीं थी. शायद वह राजनीति को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं और भूल गए हैं कि वह एक स्पोर्ट्समैन हैं." ???? Harbhajan Singh cooks Kirti Azad ????“It's absurd to politicise players taking the trophy to a temple. Kirti Azad himself is a former cricketer. I didn’t expect this from him. Maybe politics has taken priority and he’s forgotten he’s a sportsman.” pic.twitter.com/YbNSF6dsXS — Brutal Truth (@sarkarstix) March 10, 2026 ईशान ने भी दी प्रतिक्रिया ईशान से जब कीर्ति आजाद के बयान को लेकर सवाल पूछा गया तो जाहिर तौर पर वह अच्छे मूड में नहीं दिखाई दिए. ईशान ने कहा, "इतना अच्छा वर्ल्ड कप जीते. आप लोग अच्छे सवाल करिएगा. ये कीर्ति आजाद क्या बोले? इस पर मैं क्या बोलूं? कुछ अच्छा सवाल करिए." Patna, Bihar: Cricketer Ishan Kishan says, "...What has Kirti Azad said about this? Now, what should I say about it?..." pic.twitter.com/P12gonGLVe — IANS (@ians_india) March 10, 2026 ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, 3rd AC में छुपकर किया सफर! जानिए वजह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद (Kirti Azad) के बयान ने हलचल तेज कर दी है. भारत के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ अहमदाबाद में स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे थे, जिसे कीर्ति आजाद ने गलत ठहराया था. अब उनके बयान पर कई दिग्गजों के रिएक्शन सामने आए, जिसमें हरभजन सिंह और गौतम गंभीर भी शामिल रहे.
क्या बोले गौतम गंभीर?
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में गौतम गंभीर से ट्रॉफी मंदिर में ले जाने पर दिए गए कीर्ति आजाद के बयान के बारे में पूछा गया. इसका जवाब देते हुए गंभीर ने कहा, "वैसे तो इस सवाल का जवाब देना ही ठीक नहीं है. यह देश के लिए बड़ा पल है. मुझे लगता है कि जरूरी यह है कि हमें वर्ल्ड कप सेलिब्रेट करना चाहिए. ऐसे बयान सिर्फ आपकी उपलब्धियों को कम करेंगे. अगर आप ऐसे बयान देते हैं, तो आप अपने खिलाड़ियों का अपमान कर रहे हैं."
#WATCH | On TMC MP & former cricketer Kirti Azad's statement, Head Coach of Team India, Gautam Gambhir says in an interview with ANI, "...It is not even worth answering this question...These kinds of statements just degrade the players and team, which should not be done."
Watch… pic.twitter.com/gIWtMpIbm8 — ANI (@ANI) March 11, 2026
हरभजन सिंह ने क्या कहा?
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कीर्ति आजाद के बयान पर बात करते हुए कहा, "यह बेतुका है कि कोई ट्रॉफी को मंदिर ले जाने वाले खिलाड़ियों की घटना को राजनीतिक रंग दे रहा है. कीर्ति खुद एक पूर्व खिलाड़ी हैं, इसलिए उनसे ऐसा बोलने की उम्मीद नहीं थी. शायद वह राजनीति को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं और भूल गए हैं कि वह एक स्पोर्ट्समैन हैं."
???? Harbhajan Singh cooks Kirti Azad ????
“It's absurd to politicise players taking the trophy to a temple. Kirti Azad himself is a former cricketer. I didn’t expect this from him. Maybe politics has taken priority and he’s forgotten he’s a sportsman.” pic.twitter.com/YbNSF6dsXS — Brutal Truth (@sarkarstix) March 10, 2026
ईशान ने भी दी प्रतिक्रिया
ईशान से जब कीर्ति आजाद के बयान को लेकर सवाल पूछा गया तो जाहिर तौर पर वह अच्छे मूड में नहीं दिखाई दिए. ईशान ने कहा, "इतना अच्छा वर्ल्ड कप जीते. आप लोग अच्छे सवाल करिएगा. ये कीर्ति आजाद क्या बोले? इस पर मैं क्या बोलूं? कुछ अच्छा सवाल करिए."
Patna, Bihar: Cricketer Ishan Kishan says, "...What has Kirti Azad said about this? Now, what should I say about it?..." pic.twitter.com/P12gonGLVe — IANS (@ians_india) March 10, 2026
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, 3rd AC में छुपकर किया सफर! जानिए वजह
What's Your Reaction?