सेमीफाइनल या फाइनल, टी20 वर्ल्ड कप में दोबारा कब हो सकता है भारत-पाकिस्तान का मैच; जानिए समीकरण

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 27वां लीग मैच भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था. मुकाबले में टीम इंडिया ने 61 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी. फैंस दोनों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को बड़े शौक से देखते हैं, खासकर जब मैच टक्कर का हो तो दिलचस्पी और बढ़ जाती है.  हालांकि लीग स्टेज में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला लगभग एकतरफा हुआ था. अब फैंस जानना चाह रहे हैं कि क्या टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला हो सकता है या नहीं. तो आइए जानते हैं भारत-पाकिस्तान के दूसरे मैच को लेकर क्या समीकरण बन रहा है.  सुपर-8 में नहीं होगी भिड़ंत  टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण के लिए सभी टीमें तय हो चुकी हैं. इन 8 टीमों को 2 अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है. भारत और पाकिस्तान की टीमें अलग-अलग ग्रुप में मौजूद हैं, जिसके चलते सुपर-8 में तो दोनों की भिड़ंत संभव नहीं है. लीग स्टेज में दोनों टीमें एक ही ग्रुप में थीं, जिसके चलते दोनों के बीच मुकाबला खेला गया था.  सेमीफाइनल या फाइनल में भिड़ंत का समीकरण सेमीफाइनल: देखिए, भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होने की पूरी संभावना है. दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करें. इसमें एक टीम अपने ग्रुप में टॉप पर रहे, जबकि दूसरी टीम दूसरे पायदान पर रहे. इस तरह तरह भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल खेला जा सकता है.  फाइनल: सेमीफाइनल के साथ-साथ दोनों टीमों का फाइनल में पहुंचना भी पूरी तरह से संभव है. अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल में एक दूसरे के सामने नहीं आकर, अलग-अलग सेमीफाइनल खेलती हैं और दोनों जीत दर्ज करके फाइनल में जगह हासिल कर लेती हैं. इस तरह फाइनल में भी दोनों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है.  सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल  पहला सेमीफाइनल- 04 मार्च (वेन्यू तय नहीं) दूसरा सेमीफाइनल- 05 मार्च (मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम) फाइनल- 08 मार्च (वेन्यू तय नहीं)

Feb 20, 2026 - 17:30
 0
सेमीफाइनल या फाइनल, टी20 वर्ल्ड कप में दोबारा कब हो सकता है भारत-पाकिस्तान का मैच; जानिए समीकरण

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 27वां लीग मैच भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था. मुकाबले में टीम इंडिया ने 61 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी. फैंस दोनों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को बड़े शौक से देखते हैं, खासकर जब मैच टक्कर का हो तो दिलचस्पी और बढ़ जाती है. 

हालांकि लीग स्टेज में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला लगभग एकतरफा हुआ था. अब फैंस जानना चाह रहे हैं कि क्या टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला हो सकता है या नहीं. तो आइए जानते हैं भारत-पाकिस्तान के दूसरे मैच को लेकर क्या समीकरण बन रहा है. 

सुपर-8 में नहीं होगी भिड़ंत 

टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण के लिए सभी टीमें तय हो चुकी हैं. इन 8 टीमों को 2 अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है. भारत और पाकिस्तान की टीमें अलग-अलग ग्रुप में मौजूद हैं, जिसके चलते सुपर-8 में तो दोनों की भिड़ंत संभव नहीं है. लीग स्टेज में दोनों टीमें एक ही ग्रुप में थीं, जिसके चलते दोनों के बीच मुकाबला खेला गया था. 

सेमीफाइनल या फाइनल में भिड़ंत का समीकरण

सेमीफाइनल: देखिए, भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होने की पूरी संभावना है. दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करें. इसमें एक टीम अपने ग्रुप में टॉप पर रहे, जबकि दूसरी टीम दूसरे पायदान पर रहे. इस तरह तरह भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल खेला जा सकता है. 

फाइनल: सेमीफाइनल के साथ-साथ दोनों टीमों का फाइनल में पहुंचना भी पूरी तरह से संभव है. अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल में एक दूसरे के सामने नहीं आकर, अलग-अलग सेमीफाइनल खेलती हैं और दोनों जीत दर्ज करके फाइनल में जगह हासिल कर लेती हैं. इस तरह फाइनल में भी दोनों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है. 

सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल 

पहला सेमीफाइनल- 04 मार्च (वेन्यू तय नहीं)

दूसरा सेमीफाइनल- 05 मार्च (मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम)

फाइनल- 08 मार्च (वेन्यू तय नहीं)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow