एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी नसीहत, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए

विश्व क्रिकेट में मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को बड़ी नसीहत दी है. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज जीतने के बाद गौतम गंभीर ने कहा था कि वनडे फॉर्मेट में बल्लेबाजी क्रम को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है. इस पर अब एबी ने जवाब दिया है. आप खिलाड़ियों की भूमिकाओं के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं कर सकते- एबी डिविलियर्स एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैं उनसे कुछ हद तक सहमत हूं. मुझे वनडे में बल्लेबाजों के क्रम में बदलाव करना पसंद रहा है, लेकिन यह एक नाजुक मामला है, क्योंकि आप खिलाड़ियों की भूमिकाओं के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं कर सकते. इसमें शीर्ष तीन, चार से छह नंबर के बल्लेबाज शामिल होते हैं. इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों की बारी आती है. यह लगभग तीन खंडों की तरह है और आप वास्तव में इसके साथ रचनात्मक हो सकते हैं. दाएं और बाएं हाथ के संयोजन बनाने के लिए और खेल की कुछ विशेष परिस्थितियों के अनुसार बदलाव करना सही है." टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में भी जीत के साथ शुरुआत की. भारत ने कटक में खेले गए पहले टी20 में 101 रनों से जीत दर्ज की. डिविलियर्स ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ करते हुए कहा, "भारत का प्रदर्शन विशेषकर टी20 फॉर्मेट में अविश्वसनीय रहा है. यह तीनों प्रारूपों में सबसे अस्थिर प्रारूप है और ऐसे में अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने का मतलब है कि टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है. मुझे लगता है कि इसका संबंध भारतीय क्रिकेट की गहराई से है." आज भारत और दक्षिण अफ्रीका का दूसरा टी20  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी गुरुवार, 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है. भारतीय टीम ने कटक में खेले गए पहले टी20 मैच में 101 रनों से जीत दर्ज की थी. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में भारत को क्लीन स्वीप किया था. इसके बाद टीम इंडिया ने 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम की.

Dec 11, 2025 - 16:30
 0
एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी नसीहत, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए

विश्व क्रिकेट में मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को बड़ी नसीहत दी है. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज जीतने के बाद गौतम गंभीर ने कहा था कि वनडे फॉर्मेट में बल्लेबाजी क्रम को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है. इस पर अब एबी ने जवाब दिया है.

आप खिलाड़ियों की भूमिकाओं के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं कर सकते- एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैं उनसे कुछ हद तक सहमत हूं. मुझे वनडे में बल्लेबाजों के क्रम में बदलाव करना पसंद रहा है, लेकिन यह एक नाजुक मामला है, क्योंकि आप खिलाड़ियों की भूमिकाओं के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं कर सकते. इसमें शीर्ष तीन, चार से छह नंबर के बल्लेबाज शामिल होते हैं. इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों की बारी आती है. यह लगभग तीन खंडों की तरह है और आप वास्तव में इसके साथ रचनात्मक हो सकते हैं. दाएं और बाएं हाथ के संयोजन बनाने के लिए और खेल की कुछ विशेष परिस्थितियों के अनुसार बदलाव करना सही है."

टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में भी जीत के साथ शुरुआत की. भारत ने कटक में खेले गए पहले टी20 में 101 रनों से जीत दर्ज की. डिविलियर्स ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ करते हुए कहा, "भारत का प्रदर्शन विशेषकर टी20 फॉर्मेट में अविश्वसनीय रहा है. यह तीनों प्रारूपों में सबसे अस्थिर प्रारूप है और ऐसे में अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने का मतलब है कि टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है. मुझे लगता है कि इसका संबंध भारतीय क्रिकेट की गहराई से है."

आज भारत और दक्षिण अफ्रीका का दूसरा टी20 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी गुरुवार, 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है. भारतीय टीम ने कटक में खेले गए पहले टी20 मैच में 101 रनों से जीत दर्ज की थी. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में भारत को क्लीन स्वीप किया था. इसके बाद टीम इंडिया ने 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम की.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow