IPL ऑक्शन में इन 3 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है CSK, 2 विदेशी पर नजर

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आने वाली 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा. चेन्नई सुपर किंग्स के पास ऑक्शन में 43.4 करोड़ रुपये का पर्स अवेलेबल है, जिसमें वह अधिकतम 9 खिलाड़ियों को खरीद सकती है. सीएसके के स्क्वाड में अभी 4 विदेशी प्लेयर्स हैं, वह ऑक्शन में अधिकतम 4 विदेशी प्लेयर्स को खरीद सकती है. जानिए कौन से 3 खिलाड़ी सीएसके के निशाने पर हो सकते हैं. लियाम लिविंग्स्टन इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंग्स्टन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. पिछले साल वह चैंपियन टीम आरसीबी का हिस्सा थें, लेकिन आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया. चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें उनपर होगी, क्योंकि टीम को एक बेहतर फिनिशर की तलाश है. हालांकि एमएस धोनी आगामी संस्करण में खेलेंगे, लेकिन टीम भविष्य का भी सोच सकती है. 32 वर्षीय लियाम लिविंग्स्टन ने आईपीएल में कुल 112 मैच खेले हैं, जिनमें 1051 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 158.76 का है. आईपीएल में लिविंग्स्टन के नाम 13 विकेट भी हैं. तो वह सीएसके को एक स्पिन गेंदबाजी का ऑप्शन भी दे सकते हैं. रवि बिश्नोई पिछले साल लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे रवि बिश्नोई भी चेन्नई सुपर किंग्स के निशाने पर हो सकते हैं. सीएसके को लेग स्पिनर की तलाश तो है. रवि का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है.  2020 से आईपीएल खेल रहे रवि बिश्नोई ने 2 टीमों (PBKS और LSG) के लिए कुल 77 मैच खेले हैं, जिनमें 72 विकेट लिए हैं. वह डेथ ओवरों में भी बल्लेबाजों को रोकने में सफल रहते हैं, ऐसे में सीएसके उन्हें खरीदना चाहेगी. मेट हेनरी न्यूजीलैंड के गेंदबाज मेट हेनरी पर भी चेन्नई सुपर किंग्स दांव लगा सकती है. हेनरी का बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये है. 33 वर्षीय हेनरी पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं, हालांकि उनका आईपीएल करियर ज्यादा अच्छा तो नहीं रहा लेकिन पिछले कुछ समय से वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. CSK ने 16 खिलाड़ियों पर खर्चे 81.6 करोड़ रुपये चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले कुल 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, इसमें ट्रेड होकर आए संजू सैमसन भी शामिल हैं. सभी खिलाड़ियों पर मिलाकर उन्होंने अपने पर्स में से 81.6 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं. अब सीएसके के पास 43.4 करोड़ रुपये का पर्स बैलेंस है. चेन्नई सुपर किंग्स रिटेंशन लिस्ट भारतीय: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, रामकृष्ण घोष, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, सैयद खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, संजू सैमसन (ट्रेड). विदेशी: जेमी ओवरटन, नेथन एलिस, नूर अहमद, डेवाल्ड ब्रेविस.

Dec 11, 2025 - 16:30
 0
IPL ऑक्शन में इन 3 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है CSK, 2 विदेशी पर नजर

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आने वाली 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा. चेन्नई सुपर किंग्स के पास ऑक्शन में 43.4 करोड़ रुपये का पर्स अवेलेबल है, जिसमें वह अधिकतम 9 खिलाड़ियों को खरीद सकती है. सीएसके के स्क्वाड में अभी 4 विदेशी प्लेयर्स हैं, वह ऑक्शन में अधिकतम 4 विदेशी प्लेयर्स को खरीद सकती है. जानिए कौन से 3 खिलाड़ी सीएसके के निशाने पर हो सकते हैं.

लियाम लिविंग्स्टन

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंग्स्टन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. पिछले साल वह चैंपियन टीम आरसीबी का हिस्सा थें, लेकिन आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया. चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें उनपर होगी, क्योंकि टीम को एक बेहतर फिनिशर की तलाश है. हालांकि एमएस धोनी आगामी संस्करण में खेलेंगे, लेकिन टीम भविष्य का भी सोच सकती है.

32 वर्षीय लियाम लिविंग्स्टन ने आईपीएल में कुल 112 मैच खेले हैं, जिनमें 1051 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 158.76 का है. आईपीएल में लिविंग्स्टन के नाम 13 विकेट भी हैं. तो वह सीएसके को एक स्पिन गेंदबाजी का ऑप्शन भी दे सकते हैं.

रवि बिश्नोई

पिछले साल लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे रवि बिश्नोई भी चेन्नई सुपर किंग्स के निशाने पर हो सकते हैं. सीएसके को लेग स्पिनर की तलाश तो है. रवि का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. 

2020 से आईपीएल खेल रहे रवि बिश्नोई ने 2 टीमों (PBKS और LSG) के लिए कुल 77 मैच खेले हैं, जिनमें 72 विकेट लिए हैं. वह डेथ ओवरों में भी बल्लेबाजों को रोकने में सफल रहते हैं, ऐसे में सीएसके उन्हें खरीदना चाहेगी.

मेट हेनरी

न्यूजीलैंड के गेंदबाज मेट हेनरी पर भी चेन्नई सुपर किंग्स दांव लगा सकती है. हेनरी का बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये है. 33 वर्षीय हेनरी पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं, हालांकि उनका आईपीएल करियर ज्यादा अच्छा तो नहीं रहा लेकिन पिछले कुछ समय से वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं.

CSK ने 16 खिलाड़ियों पर खर्चे 81.6 करोड़ रुपये

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले कुल 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, इसमें ट्रेड होकर आए संजू सैमसन भी शामिल हैं. सभी खिलाड़ियों पर मिलाकर उन्होंने अपने पर्स में से 81.6 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं. अब सीएसके के पास 43.4 करोड़ रुपये का पर्स बैलेंस है.

चेन्नई सुपर किंग्स रिटेंशन लिस्ट

भारतीय: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, रामकृष्ण घोष, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, सैयद खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, संजू सैमसन (ट्रेड).

विदेशी: जेमी ओवरटन, नेथन एलिस, नूर अहमद, डेवाल्ड ब्रेविस.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow