इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन

प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (PDIL) ने देशभर में अपने विभिन्न कार्यालयों और प्रोजेक्ट साइट्स के लिए 153 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत ग्रेजुएट इंजीनियर और डिप्लोमा इंजीनियर के अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी. शुरुआती नियुक्ति एक साल के लिए की जाएगी, जिसे उम्मीदवार के प्रदर्शन और कंपनी की जरूरत के अनुसार बढ़ाकर अधिकतम तीन साल तक किया जा सकता है. चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग देश में कहीं भी कंपनी के कार्यालय या प्रोजेक्ट साइट पर हो सकती है. किन पदों पर होगी भर्ती? इस भर्ती अभियान में ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-1 से स्केल-4 और डिप्लोमा इंजीनियर स्केल-1 से स्केल-3 तक के पद शामिल हैं. सबसे ज्यादा 70 रिक्तियां ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-2 के लिए हैं. इसके अलावा ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-1 के 29, स्केल-3 के 24 और स्केल-4 के 7 पद भरे जाएंगे. वहीं डिप्लोमा इंजीनियर स्केल-1 के 13, स्केल-2 के 8 और स्केल-3 के 2 पदों पर भर्ती होगी. सैलरी कितनी मिलेगी? पद के अनुसार उम्मीदवारों को आकर्षक मासिक वेतन मिलेगा. ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-4 के लिए 71,000 रुपये, स्केल-3 के लिए 63,000 रुपये, स्केल-2 के लिए 56,000 रुपये और स्केल-1 के लिए 47,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे. वहीं डिप्लोमा इंजीनियरों को स्केल के अनुसार 31,000 रुपये से 40,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा. कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, प्रोसेस, कंप्यूटर साइंस, फायर एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी, ह्यूमन रिसोर्स, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, मटेरियल मैनेजमेंट और केमिस्ट्री जैसे विषयों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक, जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं. आयु सीमा भी पद के अनुसार भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष से 43 वर्ष तक तय की गई है. आयु और अनुभव की गणना 30 जून 2026 के आधार पर की जाएगी. यह भी पढ़ें - NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव ऐसे होगा चयन भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन की स्क्रीनिंग की जाएगी. इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को व्यक्तिगत इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू की सूचना ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी. इंटरव्यू पीडीआईएल भवन, ए-14, सेक्टर-1, नोएडा में आयोजित होगा. पात्र उम्मीदवारों को कंपनी के नियमों के अनुसार यात्रा भत्ता (TA) भी दिया जाएगा. आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है. ऐसे करें आवेदन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पीडीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Career सेक्शन में जाएं. आधार नंबर से रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, ऑनलाइन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट अपने पास रख लें.यह भी पढ़ें - NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी

Jul 9, 2026 - 03:30
 0
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन

प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (PDIL) ने देशभर में अपने विभिन्न कार्यालयों और प्रोजेक्ट साइट्स के लिए 153 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत ग्रेजुएट इंजीनियर और डिप्लोमा इंजीनियर के अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यह भर्ती पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी. शुरुआती नियुक्ति एक साल के लिए की जाएगी, जिसे उम्मीदवार के प्रदर्शन और कंपनी की जरूरत के अनुसार बढ़ाकर अधिकतम तीन साल तक किया जा सकता है. चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग देश में कहीं भी कंपनी के कार्यालय या प्रोजेक्ट साइट पर हो सकती है.

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान में ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-1 से स्केल-4 और डिप्लोमा इंजीनियर स्केल-1 से स्केल-3 तक के पद शामिल हैं. सबसे ज्यादा 70 रिक्तियां ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-2 के लिए हैं. इसके अलावा ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-1 के 29, स्केल-3 के 24 और स्केल-4 के 7 पद भरे जाएंगे. वहीं डिप्लोमा इंजीनियर स्केल-1 के 13, स्केल-2 के 8 और स्केल-3 के 2 पदों पर भर्ती होगी.

सैलरी कितनी मिलेगी?

पद के अनुसार उम्मीदवारों को आकर्षक मासिक वेतन मिलेगा. ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-4 के लिए 71,000 रुपये, स्केल-3 के लिए 63,000 रुपये, स्केल-2 के लिए 56,000 रुपये और स्केल-1 के लिए 47,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे. वहीं डिप्लोमा इंजीनियरों को स्केल के अनुसार 31,000 रुपये से 40,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, प्रोसेस, कंप्यूटर साइंस, फायर एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी, ह्यूमन रिसोर्स, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, मटेरियल मैनेजमेंट और केमिस्ट्री जैसे विषयों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक, जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं.

आयु सीमा भी पद के अनुसार

भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष से 43 वर्ष तक तय की गई है. आयु और अनुभव की गणना 30 जून 2026 के आधार पर की जाएगी.

यह भी पढ़ें - NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव

ऐसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन की स्क्रीनिंग की जाएगी. इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को व्यक्तिगत इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू की सूचना ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी. इंटरव्यू पीडीआईएल भवन, ए-14, सेक्टर-1, नोएडा में आयोजित होगा. पात्र उम्मीदवारों को कंपनी के नियमों के अनुसार यात्रा भत्ता (TA) भी दिया जाएगा.

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है.

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पीडीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Career सेक्शन में जाएं. आधार नंबर से रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, ऑनलाइन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट अपने पास रख लें.

यह भी पढ़ें - NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी



What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow