CBSE Board 12th Result 2025: CBSE ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, कुल इतने फीसदी छात्र हुए पास
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है. लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. इस साल का कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा है, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा बेहतर है. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल कोड की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा डिजिलॉकर और UMANG ऐप के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है. इस साल कुल 17,04,367 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 14,96,307 छात्र सफल घोषित किए गए हैं. 2024 में पास प्रतिशत 87.98% रहा था, जबकि इस साल 88.39% छात्रों ने सफलता हासिल की है. यानी इस बार 0.41% की बढ़त देखने को मिली है. मेरिट लिस्ट नहीं हुई जारी CBSE ने इस साल भी टॉपर्स की कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है. बोर्ड का मानना है कि इससे अनावश्यक प्रतियोगिता से बचा जा सकता है. हालांकि, जिन छात्रों ने 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें ‘डिस्टिंक्शन’ के रूप में सराहा जाएगा. ऐसे चेक करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2025 सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं अब छात्र "Senior School Certificate Examination (Class XII) 2025" लिंक पर क्लिक करें इसके बाद छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें फिर छात्र सबमिट बटन पर क्लिक करें अब छात्र की स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के DGMO को कितनी मिलती है सैलरी? भारत की तुलना में इतनी है कम Digilocker से डाउनलोड करने के लिए digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें CBSE के सेक्शन में जाएं रोल नंबर डालकर लॉगिन करें डिजिटल मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करें यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी फाइटर पायलट बनने की चाहत, जानें कैसे बनें भारतीय वायुसेना के योद्धा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है. लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. इस साल का कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा है, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा बेहतर है.
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल कोड की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा डिजिलॉकर और UMANG ऐप के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है.
इस साल कुल 17,04,367 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 14,96,307 छात्र सफल घोषित किए गए हैं. 2024 में पास प्रतिशत 87.98% रहा था, जबकि इस साल 88.39% छात्रों ने सफलता हासिल की है. यानी इस बार 0.41% की बढ़त देखने को मिली है.
मेरिट लिस्ट नहीं हुई जारी
CBSE ने इस साल भी टॉपर्स की कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है. बोर्ड का मानना है कि इससे अनावश्यक प्रतियोगिता से बचा जा सकता है. हालांकि, जिन छात्रों ने 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें ‘डिस्टिंक्शन’ के रूप में सराहा जाएगा.
ऐसे चेक करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2025
- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं
- अब छात्र "Senior School Certificate Examination (Class XII) 2025" लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें
- फिर छात्र सबमिट बटन पर क्लिक करें
- अब छात्र की स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के DGMO को कितनी मिलती है सैलरी? भारत की तुलना में इतनी है कम
Digilocker से डाउनलोड करने के लिए
- digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें
- CBSE के सेक्शन में जाएं
- रोल नंबर डालकर लॉगिन करें
- डिजिटल मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करें
What's Your Reaction?