अब रेल से कश्मीर तक पहुंचेंगे बिस्किट, BDU की कोशिश से कमोडिटी बास्केट में विविधता
जम्मू मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (BDU) के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप मंडल के माल लदान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. क्षेत्र के छोटे और स्थानीय उद्योग तेजी से भारतीय रेल से जुड़ रहे हैं. इसी क्रम में उधमपुर स्थित उमा सीमेंट और कठुआ स्थित गणपति सीमेंट के बाद अब कठुआ की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाई रतन ऑयल मिल्स, जो यूरोबिक बिस्किट का निर्माण करती है, ने भी अपने उत्पादों के परिवहन के लिए भारतीय रेल पर भरोसा जताया है. कंपनी ने BCN वैगन का कराया इंडेंट रजिस्टर कंपनी की तरफ से एक बीसीएन वैगन का इंडेंट पंजीकृत कराया गया है, जिसकी लोडिंग 30 सितंबर, 2026 को शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन से अनंतनाग गुड्स शेड के लिए की जाएगी. इसमें बिस्किट (एडिबल स्नैक्स) की ढुलाई की जाएगी. यह उपलब्धि जम्मू मंडल के लिए माल राजस्व में वृद्धि और कमोडिटी बास्केट के विविधीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है. उल्लेखनीय है कि मंडल की बीडीयू टीम की तरफ से क्षेत्र में की जा रही गहन मार्केटिंग, व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ निरंतर संपर्क और पंजीकृत एग्रीगेटर्स के साथ बेहतर समन्वय के चलते पिछले 10 दिनों में लगभग 22 से अधिक खाद्यान्न वैगनों की सफलतापूर्वक लोडिंग की गई है, जिसमें अनंतनाग से कठुआ और चन्न अरोरियां के लिए की गई खाद्यान्न पार्सल लोडिंग भी शामिल है. इससे स्थानीय उत्पादों को कश्मीर घाटी तक सस्ते, सुरक्षित और तीव्र माध्यम से पहुंचाना संभव हो रहा है और सड़क मार्ग पर निर्भरता कम हो रही है. व्यापारी वर्ग अब रेल को प्राथमिकता दे रहा- उचित सिंघल मौके पर जम्मू के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा, ‘जम्मू मंडल का लक्ष्य स्थानीय उद्योगों को रेल परिवहन से जोड़कर उन्हें किफायती और भरोसेमंद विकल्प उपलब्ध कराना है.’ उन्होंने कहा, ‘रतन ऑयल मिल्स का जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि व्यापारी वर्ग अब रेल को प्राथमिकता दे रहा है और उमा और गणपति सीमेंट के बाद बिस्किट जैसी नई कमोडिटी का जुड़ना हमारी फ्रेट बास्केट को और अधिक विविध बना रहा है.’ उन्होंने आगे कहा कि मंडल भविष्य में भी व्यापारिक समुदाय के साथ मिलकर माल लदान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है. यह भी पढ़ेंः पूरा मणिपुर और नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना
जम्मू मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (BDU) के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप मंडल के माल लदान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. क्षेत्र के छोटे और स्थानीय उद्योग तेजी से भारतीय रेल से जुड़ रहे हैं. इसी क्रम में उधमपुर स्थित उमा सीमेंट और कठुआ स्थित गणपति सीमेंट के बाद अब कठुआ की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाई रतन ऑयल मिल्स, जो यूरोबिक बिस्किट का निर्माण करती है, ने भी अपने उत्पादों के परिवहन के लिए भारतीय रेल पर भरोसा जताया है.
कंपनी ने BCN वैगन का कराया इंडेंट रजिस्टर
कंपनी की तरफ से एक बीसीएन वैगन का इंडेंट पंजीकृत कराया गया है, जिसकी लोडिंग 30 सितंबर, 2026 को शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन से अनंतनाग गुड्स शेड के लिए की जाएगी. इसमें बिस्किट (एडिबल स्नैक्स) की ढुलाई की जाएगी. यह उपलब्धि जम्मू मंडल के लिए माल राजस्व में वृद्धि और कमोडिटी बास्केट के विविधीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है.
उल्लेखनीय है कि मंडल की बीडीयू टीम की तरफ से क्षेत्र में की जा रही गहन मार्केटिंग, व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ निरंतर संपर्क और पंजीकृत एग्रीगेटर्स के साथ बेहतर समन्वय के चलते पिछले 10 दिनों में लगभग 22 से अधिक खाद्यान्न वैगनों की सफलतापूर्वक लोडिंग की गई है, जिसमें अनंतनाग से कठुआ और चन्न अरोरियां के लिए की गई खाद्यान्न पार्सल लोडिंग भी शामिल है. इससे स्थानीय उत्पादों को कश्मीर घाटी तक सस्ते, सुरक्षित और तीव्र माध्यम से पहुंचाना संभव हो रहा है और सड़क मार्ग पर निर्भरता कम हो रही है.
व्यापारी वर्ग अब रेल को प्राथमिकता दे रहा- उचित सिंघल
मौके पर जम्मू के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा, ‘जम्मू मंडल का लक्ष्य स्थानीय उद्योगों को रेल परिवहन से जोड़कर उन्हें किफायती और भरोसेमंद विकल्प उपलब्ध कराना है.’ उन्होंने कहा, ‘रतन ऑयल मिल्स का जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि व्यापारी वर्ग अब रेल को प्राथमिकता दे रहा है और उमा और गणपति सीमेंट के बाद बिस्किट जैसी नई कमोडिटी का जुड़ना हमारी फ्रेट बास्केट को और अधिक विविध बना रहा है.’
उन्होंने आगे कहा कि मंडल भविष्य में भी व्यापारिक समुदाय के साथ मिलकर माल लदान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
यह भी पढ़ेंः पूरा मणिपुर और नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना
What's Your Reaction?