जमुई कांड पर बोलीं प्रियंका गांधी - ‘बद से बदतर स्थिति, अगर हम अपनी...’
कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली और बिहार में महिलाओं के खिलाफ हाल ही में हुए यौन उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ ऐसे भयानक हमले न सिर्फ बढ़ रहे हैं, बल्कि यह और भी ज्यादा हिंसक भी होते जा रहे हैं. उन्होंने राज्य सरकारों के साथ-साथ केंद्र सरकार से भी देशभर में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि महिलाएं सड़कों पर सुरक्षित महसूस कर निकल सकें. महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सोचने की जरूरत- प्रियंका न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, केरलम में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर पहुंची कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार (22 सितंबर, 2026) को मीडिया से बातचीत में महिलाओं के खिलाफ हो रही अपराध को घटनाओं को भयावह करार दिया. उन्होंने कहा, ‘महिलाओं के लिए पहले भी सुरक्षा एक बड़ी चिंता का मुद्दा रहा है, लेकिन अब यह स्थिति बद से बदत्तर होती जा रही है. यह भयावह है. महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. उनके लिए पहले भी असुरक्षा रही है और अब हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है.’ उन्होंने कहा, ‘महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सभी को बहुत गंभीरता के साथ सोचने की जरूरत है. अगर हम अपनी सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते हैं, तो फिर बड़ी-बड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की बात करने का कोई भी मतलब नहीं है.’ #WATCH | Wayanad, Keralam: On the Jamui harassment case, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "It's horrible. Crimes against women are just increasing. It's become unsafe for women. It was always unsafe, but it's become more and more increasingly violent towards women. I think… pic.twitter.com/J8FhXb1ant — ANI (@ANI) September 22, 2026 दिल्ली और बिहार में यौन शोषण की कई घटनाएं उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ हफ्तों देश की राजधानी नई दिल्ली में नाबालिग लड़कियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की कई घटनाएं सामने आईं हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 10 सितंबर को स्वरूप नगर में 16 साल की एक लड़की के साथ सामूहिक यौन शोषण के बाद उसकी हत्या कर दी गई. 16 सितंबर को सदर बाजार की एक दुकान में स्टेशनरी खरीदने गई नाबालिग का यौन शोषण किया गया. वहीं, 21 सितंबर को दिल्ली में अलग-अलग घटनाओं में 6 साल की बच्ची और 17 साल की लड़की के साथ यौन शोषण किया गया. इसके अलावा, बिहार के जमुई में कोचिंग से अपने घर लौट रही एक नाबालिग लड़की और लड़के के साथ कुछ लोगों ने शाम के वक्त बीच सड़क पर छेड़खानी की. यह भी पढ़ेंः यूपी चुनाव: कानपुर में AIMIM उतारेगी प्रत्याशी, ओवैसी बोले - 'मैं खुद...'
कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली और बिहार में महिलाओं के खिलाफ हाल ही में हुए यौन उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ ऐसे भयानक हमले न सिर्फ बढ़ रहे हैं, बल्कि यह और भी ज्यादा हिंसक भी होते जा रहे हैं. उन्होंने राज्य सरकारों के साथ-साथ केंद्र सरकार से भी देशभर में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि महिलाएं सड़कों पर सुरक्षित महसूस कर निकल सकें.
महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सोचने की जरूरत- प्रियंका
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, केरलम में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर पहुंची कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार (22 सितंबर, 2026) को मीडिया से बातचीत में महिलाओं के खिलाफ हो रही अपराध को घटनाओं को भयावह करार दिया. उन्होंने कहा, ‘महिलाओं के लिए पहले भी सुरक्षा एक बड़ी चिंता का मुद्दा रहा है, लेकिन अब यह स्थिति बद से बदत्तर होती जा रही है. यह भयावह है. महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. उनके लिए पहले भी असुरक्षा रही है और अब हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है.’
उन्होंने कहा, ‘महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सभी को बहुत गंभीरता के साथ सोचने की जरूरत है. अगर हम अपनी सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते हैं, तो फिर बड़ी-बड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की बात करने का कोई भी मतलब नहीं है.’
#WATCH | Wayanad, Keralam: On the Jamui harassment case, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "It's horrible. Crimes against women are just increasing. It's become unsafe for women. It was always unsafe, but it's become more and more increasingly violent towards women. I think… pic.twitter.com/J8FhXb1ant — ANI (@ANI) September 22, 2026
दिल्ली और बिहार में यौन शोषण की कई घटनाएं
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ हफ्तों देश की राजधानी नई दिल्ली में नाबालिग लड़कियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की कई घटनाएं सामने आईं हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 10 सितंबर को स्वरूप नगर में 16 साल की एक लड़की के साथ सामूहिक यौन शोषण के बाद उसकी हत्या कर दी गई. 16 सितंबर को सदर बाजार की एक दुकान में स्टेशनरी खरीदने गई नाबालिग का यौन शोषण किया गया.
वहीं, 21 सितंबर को दिल्ली में अलग-अलग घटनाओं में 6 साल की बच्ची और 17 साल की लड़की के साथ यौन शोषण किया गया. इसके अलावा, बिहार के जमुई में कोचिंग से अपने घर लौट रही एक नाबालिग लड़की और लड़के के साथ कुछ लोगों ने शाम के वक्त बीच सड़क पर छेड़खानी की.
यह भी पढ़ेंः यूपी चुनाव: कानपुर में AIMIM उतारेगी प्रत्याशी, ओवैसी बोले - 'मैं खुद...'
What's Your Reaction?