अप्रैल में वेनेजुएला से भारत पहुंचेगा क्रूड ऑयल से लदा जहाज, ट्रेड डील के बाद अब तेल की खरीद पर बड़ा अपडेट

Crude Oil Import: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के बाद अब वेनेजुएला से क्रूड ऑयल की खरीद को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. इंडियन ऑयल कॉर्प और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प- भारत की इन दो सरकारी रिफाइनर कंपनियों ने मिलकर 2 मिलियन बैरल मेरेय क्रूड खरीदा है. इसकी डिलीवरी अप्रैल के महीने के दूसरे हाफ में होगी.  दोनों के बीच बंटेगा 2 मिलियन बैरल क्रूड  सूत्रों के हवाले से रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वेनेजुएला से खरीदे गए मेरेय क्रूड को एक विशालकाय क्रूड कैरियर पर ले जाया जाएगा. इस  2 मिलियन बैरल क्रूड में से IOC करीब 1.5 मिलियन बैरल और HPCL करीब 500,000 बैरल लेगा. वेनेजुएला से चलकर यह कैरियर भारत के पूर्वी तट पर पहुंचेगा. वेनेजुएला से क्रूड ऑयल की सप्लाई करने वाली कंपनी ट्रैफिगुरा है. अमेरिका के साथ ट्रेड डील होने के बाद अब भारत रूसी तेल के आयात से बचने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में वेनेजुएला से तेल की खरीद भारतीय रिफाइनरी कंपनियों के लिए इम्पोर्ट को डायवर्सिफाई करने की कोशिश को दिखाती है ताकि रूस से आयात में रूकावटके बावजूद क्रूड ऑयल की सप्लाई लगातार बनी रहे.  भारत को वेनेजुएला से क्रूड की सप्लाई का इंतजार HPCL की वेनेजुएला से क्रूड ऑयल की यह पहली खरीद है. जबकि देश की टॉप रिफाइनर IOC ने 2024 में वेनेजुएला से तेल खरीद चुका है. रॉयटर्स के मुताबिक, HPCL ने जनवरी में कहा था कि विशाखापत्तनम में उसे अपनी रिफाइनरी के लिए वेनेजुएला से क्रूड ऑयल की सप्लाई का इंतजार है. HPCL की इस रिफाइनरी की कैपेसिटी 300,000 बैरल प्रतिदिन है, जिसे 40000-60000 बैरल प्रतिदिन बढ़ाने की कंपनी की योजना है. इस रिफाइनरी को हाल ही में हेवी क्रूड ऑयल की प्रोसेसिंग के लिए अपग्रेड किया गया था.  IOC पारादीप में अपनी रिफाइनरी में Merey को प्रोसेस कर चुका है. विटोल और ट्रैफिगुरा को वेनेज़ुएला का तेल बेचने के लिए U.S. लाइसेंस दिए गए थे. ये भी पढ़ें: बांग्लादेश और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर लगी मुहर, जानें ट्रंप ने भारत के मुकाबले कितना घटाया टैरिफ?

Feb 10, 2026 - 13:30
 0
अप्रैल में वेनेजुएला से भारत पहुंचेगा क्रूड ऑयल से लदा जहाज, ट्रेड डील के बाद अब तेल की खरीद पर बड़ा अपडेट

Crude Oil Import: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के बाद अब वेनेजुएला से क्रूड ऑयल की खरीद को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. इंडियन ऑयल कॉर्प और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प- भारत की इन दो सरकारी रिफाइनर कंपनियों ने मिलकर 2 मिलियन बैरल मेरेय क्रूड खरीदा है. इसकी डिलीवरी अप्रैल के महीने के दूसरे हाफ में होगी. 

दोनों के बीच बंटेगा 2 मिलियन बैरल क्रूड 

सूत्रों के हवाले से रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वेनेजुएला से खरीदे गए मेरेय क्रूड को एक विशालकाय क्रूड कैरियर पर ले जाया जाएगा. इस  2 मिलियन बैरल क्रूड में से IOC करीब 1.5 मिलियन बैरल और HPCL करीब 500,000 बैरल लेगा. वेनेजुएला से चलकर यह कैरियर भारत के पूर्वी तट पर पहुंचेगा. वेनेजुएला से क्रूड ऑयल की सप्लाई करने वाली कंपनी ट्रैफिगुरा है.

अमेरिका के साथ ट्रेड डील होने के बाद अब भारत रूसी तेल के आयात से बचने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में वेनेजुएला से तेल की खरीद भारतीय रिफाइनरी कंपनियों के लिए इम्पोर्ट को डायवर्सिफाई करने की कोशिश को दिखाती है ताकि रूस से आयात में रूकावटके बावजूद क्रूड ऑयल की सप्लाई लगातार बनी रहे. 

भारत को वेनेजुएला से क्रूड की सप्लाई का इंतजार

HPCL की वेनेजुएला से क्रूड ऑयल की यह पहली खरीद है. जबकि देश की टॉप रिफाइनर IOC ने 2024 में वेनेजुएला से तेल खरीद चुका है. रॉयटर्स के मुताबिक, HPCL ने जनवरी में कहा था कि विशाखापत्तनम में उसे अपनी रिफाइनरी के लिए वेनेजुएला से क्रूड ऑयल की सप्लाई का इंतजार है.

HPCL की इस रिफाइनरी की कैपेसिटी 300,000 बैरल प्रतिदिन है, जिसे 40000-60000 बैरल प्रतिदिन बढ़ाने की कंपनी की योजना है. इस रिफाइनरी को हाल ही में हेवी क्रूड ऑयल की प्रोसेसिंग के लिए अपग्रेड किया गया था.  IOC पारादीप में अपनी रिफाइनरी में Merey को प्रोसेस कर चुका है. विटोल और ट्रैफिगुरा को वेनेज़ुएला का तेल बेचने के लिए U.S. लाइसेंस दिए गए थे.

ये भी पढ़ें:

बांग्लादेश और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर लगी मुहर, जानें ट्रंप ने भारत के मुकाबले कितना घटाया टैरिफ?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow