Year Ender 2025: इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट के 5 सबसे बड़े विवाद, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं; क्रिकेट जगत में मचा बवाल

साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और एशिया कप जैसे बड़े इवेंट हुए. साल के आखिरी हफ्तों में एशेज सीरीज भी चर्चा का केंद्र बनी है. एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच से लेकर महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 में भी कई विवादित लम्हे देखने को मिले. IPL 2025 के समापन के बाद भी इस साल एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. नए साल में प्रवेश करने से पहले यहां देखिए पांच सबसे बड़े विवाद जो इस साल देखने को मिले. बेंगलुरु, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ IPL 2025 के फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती थी. उसके बाद टीम की जीत को सेलिब्रेट करने के लिए बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित होना था. इस कारण स्टेडियम के बाहर भारी संख्या में फैंस इकट्ठा हुए थे, लेकिन बहुत ज्यादा भीड़ के चलते भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी और करीब 30 लोग घायल हुए थे. उस घटना के बाद अब तक चिन्नास्वामी स्टेडियम को किसी प्रतिस्पर्धातमक मैच के आयोजन की अनुमति नहीं मिली है. नो हैंडशेक विवाद एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान तीन बार आमने-सामने आए. जब 14 सितंबर को उनकी पहली भिड़ंत हुई, तब टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाक कप्तान सलमान आगा के साथ हाथ नहीं मिलाया था. वहीं मैच जीतने के बाद भी टीम इंडिया सीधे ड्रेसिंग रूम में चली गई और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने बाहर नहीं आई. हाथ नहीं मिलाने का यह सिलसिला महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 और उसके बाद अन्य बहुपक्षीय टूर्नामेंट्स में भी जारी रहा था. टीम इंडिया ने पाकिस्तान जाने से मना किया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान ने की, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से कई सप्ताह पहले सवाल खड़ा हो गया था कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान जाएगी या नहीं. सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर खूब बवाल भी मचा. अंत में BCCI और PCB के बीच टीम इंडिया के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर करवाए जाने पर सहमति बनी. इसमें एक शर्त भी रखी गई कि भारत में होने वाले बहुपक्षीय इवेंट्स के लिए पाक टीम भी आगे से भारत नहीं आएगी. इसलिए पिछले कुछ समय में दोनों टीमों के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर करवाए गए हैं. हारिस रऊफ का 6-0 और फाइटर जेट जेस्चर एशिया कप के दौरान हारिस रऊफ अपने 6-0 और फाइटर जेट को मार गिराने वाले जेस्चर के कारण खूब चर्चा में रहे थे. हारिस का 6-0 वाला इशारा पाकिस्तानी सेना के उस दावे की ओर संकेत कर रहा था जिसमें उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के 6 फाइटर जेट मार गिराने और अपना एक भी जेट ध्वस्त ना होने की बात कही थी. मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर भागे एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया था. मगर उसके बाद टीम इंडिया ने PCB और ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. इस कारण प्रेजेंटेशन सेरेमनी डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुई. अंत में नकवी ने अपनी हठ नहीं छोड़ी और मैदान से ट्रॉफी लेकर भाग गए थे. भारतीय टीम को अभी तक ट्रॉफी नहीं मिली है, जो अब भी मोहसिन नकवी के पास है.

Dec 28, 2025 - 00:30
 0
Year Ender 2025: इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट के 5 सबसे बड़े विवाद, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं; क्रिकेट जगत में मचा बवाल

साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और एशिया कप जैसे बड़े इवेंट हुए. साल के आखिरी हफ्तों में एशेज सीरीज भी चर्चा का केंद्र बनी है. एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच से लेकर महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 में भी कई विवादित लम्हे देखने को मिले. IPL 2025 के समापन के बाद भी इस साल एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. नए साल में प्रवेश करने से पहले यहां देखिए पांच सबसे बड़े विवाद जो इस साल देखने को मिले.

बेंगलुरु, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़

IPL 2025 के फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती थी. उसके बाद टीम की जीत को सेलिब्रेट करने के लिए बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित होना था. इस कारण स्टेडियम के बाहर भारी संख्या में फैंस इकट्ठा हुए थे, लेकिन बहुत ज्यादा भीड़ के चलते भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी और करीब 30 लोग घायल हुए थे. उस घटना के बाद अब तक चिन्नास्वामी स्टेडियम को किसी प्रतिस्पर्धातमक मैच के आयोजन की अनुमति नहीं मिली है.

नो हैंडशेक विवाद

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान तीन बार आमने-सामने आए. जब 14 सितंबर को उनकी पहली भिड़ंत हुई, तब टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाक कप्तान सलमान आगा के साथ हाथ नहीं मिलाया था. वहीं मैच जीतने के बाद भी टीम इंडिया सीधे ड्रेसिंग रूम में चली गई और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने बाहर नहीं आई. हाथ नहीं मिलाने का यह सिलसिला महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 और उसके बाद अन्य बहुपक्षीय टूर्नामेंट्स में भी जारी रहा था.

टीम इंडिया ने पाकिस्तान जाने से मना किया

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान ने की, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से कई सप्ताह पहले सवाल खड़ा हो गया था कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान जाएगी या नहीं. सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर खूब बवाल भी मचा. अंत में BCCI और PCB के बीच टीम इंडिया के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर करवाए जाने पर सहमति बनी. इसमें एक शर्त भी रखी गई कि भारत में होने वाले बहुपक्षीय इवेंट्स के लिए पाक टीम भी आगे से भारत नहीं आएगी. इसलिए पिछले कुछ समय में दोनों टीमों के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर करवाए गए हैं.

हारिस रऊफ का 6-0 और फाइटर जेट जेस्चर

एशिया कप के दौरान हारिस रऊफ अपने 6-0 और फाइटर जेट को मार गिराने वाले जेस्चर के कारण खूब चर्चा में रहे थे. हारिस का 6-0 वाला इशारा पाकिस्तानी सेना के उस दावे की ओर संकेत कर रहा था जिसमें उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के 6 फाइटर जेट मार गिराने और अपना एक भी जेट ध्वस्त ना होने की बात कही थी.

मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर भागे

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया था. मगर उसके बाद टीम इंडिया ने PCB और ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. इस कारण प्रेजेंटेशन सेरेमनी डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुई. अंत में नकवी ने अपनी हठ नहीं छोड़ी और मैदान से ट्रॉफी लेकर भाग गए थे. भारतीय टीम को अभी तक ट्रॉफी नहीं मिली है, जो अब भी मोहसिन नकवी के पास है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow