शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में बना डाले सबसे तेज 3,000 रन; यह दिग्गज छूटा पीछे

भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. बारिश से प्रभावित 25 ओवर के इस मैच में शुभमन गिल ने 66 गेंदों में नाबाद 84 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इस दमदार पारी की बदलौत शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं. उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया.  शुभमन गिल भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि 61वीं पारी में हासिल की. गिल ने इस मामले में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ा. धवन ने यह मुकाम 72वीं पारी में हासिल किया था.  वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें तो वनडे में सबसे तेज 3,000 रन बनाने के मामले में शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 61वीं पारी में तीन हजार रनों का आंकड़ा छुआ. वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम आमला इस रिकॉर्ड लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. आमला ने वनडे की 57वीं पारी में 3 हजार रन पूरे किए थे. भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने खेली मैच विनिंग पारी  भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे बारिश की वजह से 25-25 ओवर का खेला गया. अफगानिस्तान ने पहले खेलने के बाद 194 रन बनाए. 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने सधी हुई शुरुआत दी. रोहित 16 रन बनाकर रन आउट हुए. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने ईशान किशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए महज 43 गेंदों में 70 रनों की अहम साझेदारी निभाई. ईशान 22 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि गिल एक छोर पर डटे रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे. उन्होंने 66 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए. वहीं, केएल राहुल 19 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद रहे. यह भी पढ़ें- 'हर दिन 100 ओवर प्रैक्टिस करता था वैभव सूर्यवंशी', कोच का बड़ा खुलासा; बताया सफलता का राज

Jun 14, 2026 - 20:30
 0
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में बना डाले सबसे तेज 3,000 रन; यह दिग्गज छूटा पीछे

भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. बारिश से प्रभावित 25 ओवर के इस मैच में शुभमन गिल ने 66 गेंदों में नाबाद 84 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इस दमदार पारी की बदलौत शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं. उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया. 

शुभमन गिल भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि 61वीं पारी में हासिल की. गिल ने इस मामले में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ा. धवन ने यह मुकाम 72वीं पारी में हासिल किया था. 

वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें तो वनडे में सबसे तेज 3,000 रन बनाने के मामले में शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 61वीं पारी में तीन हजार रनों का आंकड़ा छुआ. वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम आमला इस रिकॉर्ड लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. आमला ने वनडे की 57वीं पारी में 3 हजार रन पूरे किए थे.

भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने खेली मैच विनिंग पारी 

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे बारिश की वजह से 25-25 ओवर का खेला गया. अफगानिस्तान ने पहले खेलने के बाद 194 रन बनाए. 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने सधी हुई शुरुआत दी. रोहित 16 रन बनाकर रन आउट हुए. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने ईशान किशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए महज 43 गेंदों में 70 रनों की अहम साझेदारी निभाई.

ईशान 22 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि गिल एक छोर पर डटे रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे. उन्होंने 66 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए. वहीं, केएल राहुल 19 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद रहे.

यह भी पढ़ें-

'हर दिन 100 ओवर प्रैक्टिस करता था वैभव सूर्यवंशी', कोच का बड़ा खुलासा; बताया सफलता का राज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow