Who is Sakibul Gani: कौन हैं सकीबुल गनी, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 32 गेंद में शतक जड़ बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड?
बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 128 रनो की ऐतिहासिक पारी खेली. उन्होंने 32 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, ये पुरुषों के लिस्ट 'ए' क्रिकेट में भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक है. वर्ल्ड क्रिकेट में उनसे आगे इस मामले में सिर्फ जेक फ्रेजर-मैकगर्क (29) और एबी डिविलियर्स (31) हैं. जानिए उनके बारे में सबकुछ. मोतिहारी में जन्मे सकीबुल गनी सकीबुल गनी का जन्म 2 सितंबर, 1999 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो 2019 से डोमेस्टिक में बिहार क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे हैं. वर्तमान में वह बिहार टीम के कप्तान हैं. सकीबुल ने 7 अक्टूबर, 2019 को बिहार के लिए खेलते हुए लिस्ट ए क्रिकेट (विजय हजारे ट्रॉफी में) में डेब्यू किया. 11 जनवरी, 2021 को उन्होंने टी20 डेब्यू (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) में डेब्यू किया. उन्होंने 2021-22 रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए बिहार के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया, जिसमें पहले ही मैच में उन्होंने ट्रिपल सेंचुरी ठोककर इतिहास रचा था. सकीबुल गनी ने डेब्यू में लगाई ट्रिपल सेंचुरी सकीबुल गनी ने रणजी ट्रॉफी के अपने डेब्यू मैच में ट्रिपल सेंचुरी लगाई थी, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने थे. इसके अगले मैच में उन्होंने और तीसरे मैच में 101 रनों की नॉट आउट पारी खेली थी. पहले 3 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 540 रन बनाए थे, ये भी एक रिकॉर्ड था. सकीबुल गनी रिकॉर्ड सकीबुल ने 28 फर्स्ट क्लास मैचों में खेली 46 पारियों में 2035 रन बनाए हैं, इसमें उनका एवरेज 47.32 और स्ट्राइक रेट 60.02 का है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं. सकीबुल गनी ने 33 लिस्ट ए में खेली 31 पारियों में 71.95 की स्ट्राइक रेट के साथ 867 रन बनाए हैं, उनका एवरेज 29.89 का है. लिस्ट में गनी ने 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं. 38 टी20 मैचों में खेली 35 पारियों में सकीबुल गनी ने 986 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 127.55 और एवरेज 31.80 का है. टी20 में गनी ने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं.
बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 128 रनो की ऐतिहासिक पारी खेली. उन्होंने 32 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, ये पुरुषों के लिस्ट 'ए' क्रिकेट में भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक है. वर्ल्ड क्रिकेट में उनसे आगे इस मामले में सिर्फ जेक फ्रेजर-मैकगर्क (29) और एबी डिविलियर्स (31) हैं. जानिए उनके बारे में सबकुछ.
मोतिहारी में जन्मे सकीबुल गनी
सकीबुल गनी का जन्म 2 सितंबर, 1999 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो 2019 से डोमेस्टिक में बिहार क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे हैं. वर्तमान में वह बिहार टीम के कप्तान हैं.
सकीबुल ने 7 अक्टूबर, 2019 को बिहार के लिए खेलते हुए लिस्ट ए क्रिकेट (विजय हजारे ट्रॉफी में) में डेब्यू किया. 11 जनवरी, 2021 को उन्होंने टी20 डेब्यू (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) में डेब्यू किया. उन्होंने 2021-22 रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए बिहार के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया, जिसमें पहले ही मैच में उन्होंने ट्रिपल सेंचुरी ठोककर इतिहास रचा था.
सकीबुल गनी ने डेब्यू में लगाई ट्रिपल सेंचुरी
सकीबुल गनी ने रणजी ट्रॉफी के अपने डेब्यू मैच में ट्रिपल सेंचुरी लगाई थी, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने थे. इसके अगले मैच में उन्होंने और तीसरे मैच में 101 रनों की नॉट आउट पारी खेली थी. पहले 3 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 540 रन बनाए थे, ये भी एक रिकॉर्ड था.
सकीबुल गनी रिकॉर्ड
सकीबुल ने 28 फर्स्ट क्लास मैचों में खेली 46 पारियों में 2035 रन बनाए हैं, इसमें उनका एवरेज 47.32 और स्ट्राइक रेट 60.02 का है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं.
सकीबुल गनी ने 33 लिस्ट ए में खेली 31 पारियों में 71.95 की स्ट्राइक रेट के साथ 867 रन बनाए हैं, उनका एवरेज 29.89 का है. लिस्ट में गनी ने 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं.
38 टी20 मैचों में खेली 35 पारियों में सकीबुल गनी ने 986 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 127.55 और एवरेज 31.80 का है. टी20 में गनी ने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं.
What's Your Reaction?