Vakri Budh Effects: 29 जून से बुध होंगे वक्री! शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले पढ़ लें ये खबर

Vakri Budh Effects: अगर आप 29 जून के बाद शेयर बाजार में निवेश करने, नया बिजनेस शुरू करने या कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 29 जून 2026 को रात 11:06 बजे बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं. यह स्थिति 24 जुलाई 2026 तक बनी रहेगी. बुध की वक्री चाल को व्यापार, बुद्धि, संचार, दस्तावेज और आर्थिक निर्णयों से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए इस दौरान सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है. बुध की वक्री चाल क्यों मानी जाती है खास? वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संचार, गणना, व्यापार, लेखा-जोखा और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है. जब बुध वक्री होता है, तो कई बार भ्रम, गलतफहमी, संचार में बाधा और निर्णय लेने में असमंजस जैसी स्थितियां बनने की संभावना मानी जाती है. ऐसे समय में छोटी-सी चूक भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है. यह भी पढ़ें- Numerology: पैसे बचाने और निवेश में माहिर होते हैं ये मूलांक के लोग, होते हैं समझदार शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार बुध के वक्री होने के दौरान शेयर बाजार में अचानक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. कई बार बाजार बिना किसी बड़े कारण के भी तेज़ी या गिरावट दिखा सकता है, जिससे निवेशकों में भ्रम की स्थिति बन सकती है. ऐसे समय में केवल अफवाहों या सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के आधार पर निवेश करना जोखिम भरा माना जाता है. यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: क्या शनि और राहु बदल देंगे ट्रॉफी का फैसला? ज्योतिषीय नजर से बड़ा विश्लेषण कारोबार में रखें अतिरिक्त सावधानी बुध व्यापार का भी प्रमुख ग्रह माना जाता है. इसलिए इस अवधि में पेमेंट में देरी, कॉन्ट्रैक्ट फाइनल होने में रुकावट, क्लाइंट के साथ गलतफहमी या दस्तावेजों में त्रुटियां जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं. अगर कोई नया एग्रीमेंट साइन करना हो या बड़ा वित्तीय निर्णय लेना हो, तो सभी दस्तावेजों और शर्तों की दोबारा जांच करना बेहतर माना जाता है. निवेशकों के लिए क्या है सलाह? ज्योतिषीय दृष्टि से इस दौरान जल्दबाजी में निवेश करने से बचना, किसी भी आर्थिक निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना और सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ना लाभदायक माना जाता है. लंबी अवधि के निवेशक भावनाओं के बजाय तथ्यों और रिसर्च के आधार पर निर्णय लें. वहीं कारोबारियों को लेन-देन, ईमेल, बिल और कानूनी दस्तावेजों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Jun 28, 2026 - 20:30
 0
Vakri Budh Effects: 29 जून से बुध होंगे वक्री! शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले पढ़ लें ये खबर

Vakri Budh Effects: अगर आप 29 जून के बाद शेयर बाजार में निवेश करने, नया बिजनेस शुरू करने या कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 29 जून 2026 को रात 11:06 बजे बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं. यह स्थिति 24 जुलाई 2026 तक बनी रहेगी. बुध की वक्री चाल को व्यापार, बुद्धि, संचार, दस्तावेज और आर्थिक निर्णयों से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए इस दौरान सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है.

बुध की वक्री चाल क्यों मानी जाती है खास?

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संचार, गणना, व्यापार, लेखा-जोखा और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है. जब बुध वक्री होता है, तो कई बार भ्रम, गलतफहमी, संचार में बाधा और निर्णय लेने में असमंजस जैसी स्थितियां बनने की संभावना मानी जाती है. ऐसे समय में छोटी-सी चूक भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है.

यह भी पढ़ें- Numerology: पैसे बचाने और निवेश में माहिर होते हैं ये मूलांक के लोग, होते हैं समझदार

शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार बुध के वक्री होने के दौरान शेयर बाजार में अचानक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. कई बार बाजार बिना किसी बड़े कारण के भी तेज़ी या गिरावट दिखा सकता है, जिससे निवेशकों में भ्रम की स्थिति बन सकती है. ऐसे समय में केवल अफवाहों या सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के आधार पर निवेश करना जोखिम भरा माना जाता है.

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: क्या शनि और राहु बदल देंगे ट्रॉफी का फैसला? ज्योतिषीय नजर से बड़ा विश्लेषण

कारोबार में रखें अतिरिक्त सावधानी

बुध व्यापार का भी प्रमुख ग्रह माना जाता है. इसलिए इस अवधि में पेमेंट में देरी, कॉन्ट्रैक्ट फाइनल होने में रुकावट, क्लाइंट के साथ गलतफहमी या दस्तावेजों में त्रुटियां जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं.

अगर कोई नया एग्रीमेंट साइन करना हो या बड़ा वित्तीय निर्णय लेना हो, तो सभी दस्तावेजों और शर्तों की दोबारा जांच करना बेहतर माना जाता है.

निवेशकों के लिए क्या है सलाह?

ज्योतिषीय दृष्टि से इस दौरान जल्दबाजी में निवेश करने से बचना, किसी भी आर्थिक निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना और सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ना लाभदायक माना जाता है.

लंबी अवधि के निवेशक भावनाओं के बजाय तथ्यों और रिसर्च के आधार पर निर्णय लें. वहीं कारोबारियों को लेन-देन, ईमेल, बिल और कानूनी दस्तावेजों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow