UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने का आसान नियम, जानें कितने नंबर जरूरी?
UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई हैं, जिसका इंतजार प्रदेश के लाखों छात्र लंबे समय से कर रहे थे. कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए साल 2026 का रिजल्ट अब बहुत करीब आ चुका है. बोर्ड की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है और कल यानी 23 अप्रैल को शाम 4 बजे बोर्ड के नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा. इस साल भी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं देश की सबसे बड़ी स्कूल परीक्षाओं में से एक रहीं, जिनमें 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया. अब सभी की नजर सिर्फ अपने रिजल्ट पर टिकी हुई है. बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in और up10.abplive.com या up12.abplive.com पर जाकर देख सकेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने का आसान नियम क्या है और कितने नंबर जरूरी हैं. कितने छात्रों ने दी परीक्षा? इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में भारी संख्या में छात्रों ने भाग लिया है. कुल 52 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें कक्षा 10वीं के लगभग 27.5 लाख छात्र और कक्षा 12वीं के लगभग 24.7 लाख छात्र शामिल हुए. परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गई थीं और इसके बाद कॉपियों की जांच अप्रैल के पहले हफ्ते तक पूरी कर ली गई थी. ऐसे में अब रिजल्ट जारी करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. इसके बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपना स्कोर देख पाएंगे. यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने का आसान नियम क्या है? यूपी बोर्ड के नियमों के अनुसार, किसी भी छात्र को परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाना जरूरी होता है. अगर कोई छात्र थोड़ा कम नंबर लाता है, तो उसे बोर्ड की तरफ से कुछ मामलों में ग्रेस मार्क्स भी दिए जा सकते हैं. अगर एक या दो विषय में फेल हो जाएं तो क्या होगा? अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड की तरफ से कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाता है. इस परीक्षा में पास होकर छात्र अपना साल बचा सकते हैं. यह भी पढ़ें - UP Board 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड कल जारी करेगा 12वीं के नतीजे, जानें कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट; यहां पढ़ें अपडेट्स यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें? 1. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं. 2. इसके बाद होम पेज पर 10वीं रिजल्ट 2026 या 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 3. अब अपना रोल नंबर दर्ज करें. 4. सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें. मोबाइल से रिजल्ट देखने का तरीका अगर इंटरनेट स्लो हो जाए या यूपी बोर्ड की वेबसाइट न खुले, तो छात्र मोबाइल से भी आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए सबसे आसान तरीका SMS सेवा है. कक्षा 10 के छात्र अपने रोल नंबर के साथ UP10 लिखकर 56263 पर भेजें, जबकि कक्षा 12 के छात्र UP12 लिखकर उसी नंबर पर मैसेज करें, और कुछ ही देर में उनका रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा. इसके अलावा छात्र DigiLocker या UMANG ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां मोबाइल नंबर से लॉगिन करके, अपना डिजिटल मार्कशीट और रिजल्ट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं. यह भी पढ़ें - UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, कल शाम 4 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई हैं, जिसका इंतजार प्रदेश के लाखों छात्र लंबे समय से कर रहे थे. कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए साल 2026 का रिजल्ट अब बहुत करीब आ चुका है. बोर्ड की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है और कल यानी 23 अप्रैल को शाम 4 बजे बोर्ड के नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा. इस साल भी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं देश की सबसे बड़ी स्कूल परीक्षाओं में से एक रहीं, जिनमें 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया.
अब सभी की नजर सिर्फ अपने रिजल्ट पर टिकी हुई है. बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in और up10.abplive.com या up12.abplive.com पर जाकर देख सकेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने का आसान नियम क्या है और कितने नंबर जरूरी हैं.
कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में भारी संख्या में छात्रों ने भाग लिया है. कुल 52 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें कक्षा 10वीं के लगभग 27.5 लाख छात्र और कक्षा 12वीं के लगभग 24.7 लाख छात्र शामिल हुए. परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गई थीं और इसके बाद कॉपियों की जांच अप्रैल के पहले हफ्ते तक पूरी कर ली गई थी. ऐसे में अब रिजल्ट जारी करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. इसके बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपना स्कोर देख पाएंगे.
यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने का आसान नियम क्या है?
यूपी बोर्ड के नियमों के अनुसार, किसी भी छात्र को परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाना जरूरी होता है. अगर कोई छात्र थोड़ा कम नंबर लाता है, तो उसे बोर्ड की तरफ से कुछ मामलों में ग्रेस मार्क्स भी दिए जा सकते हैं.
अगर एक या दो विषय में फेल हो जाएं तो क्या होगा?
अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड की तरफ से कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाता है. इस परीक्षा में पास होकर छात्र अपना साल बचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें - UP Board 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड कल जारी करेगा 12वीं के नतीजे, जानें कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट; यहां पढ़ें अपडेट्स
यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
1. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं.
2. इसके बाद होम पेज पर 10वीं रिजल्ट 2026 या 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
3. अब अपना रोल नंबर दर्ज करें.
4. सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें.
मोबाइल से रिजल्ट देखने का तरीका
अगर इंटरनेट स्लो हो जाए या यूपी बोर्ड की वेबसाइट न खुले, तो छात्र मोबाइल से भी आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए सबसे आसान तरीका SMS सेवा है. कक्षा 10 के छात्र अपने रोल नंबर के साथ UP10 लिखकर 56263 पर भेजें, जबकि कक्षा 12 के छात्र UP12 लिखकर उसी नंबर पर मैसेज करें, और कुछ ही देर में उनका रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा. इसके अलावा छात्र DigiLocker या UMANG ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां मोबाइल नंबर से लॉगिन करके, अपना डिजिटल मार्कशीट और रिजल्ट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें - UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, कल शाम 4 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
What's Your Reaction?