‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके के प्रमुख एमके स्टालिन ने शुक्रवार (2 अक्टूबर, 2026) को राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि तमिलनाडु के सीएम ने इस सच्चाई को स्वीकार कर लिया है कि तमिलगा वेत्री कझगम (TVK), भाजपा की ही एक शाखा है. उन्होंने चुनाव आयोग (ECI) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर आवाज न उठाने को लेकर CM विजय को निशाने पर लेते हुए सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (BJP) से डरते हैं? सीएम ने विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाई- स्टालिन DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने शुक्रवार (2 अक्टूबर, 2026) को तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा में 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव से इलाके में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ‘तमिलनाडु के सीएम ने विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाई, क्योंकि उन्होंने इसे MISA के तहत मेरी कैद के दौरान मेरे संघर्षों का मजाक उड़ाने की जगह बना दिया. वे मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार करें, सस्ते मंत्री की तरह न बनें.’ VIDEO | Tiruppur, Tamil Nadu: At a bypoll rally in Dharapuram, DMK chief Stalin slams CM Vijay for not "speaking up on the SIR-CEC issue" and asks if the CM is "afraid of the BJP."(Source: Third Party)(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/7DfV5PTLv6 — Press Trust of India (@PTI_News) October 2, 2026 उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री विजय को मर्यादा के साथ व्यवहार करना चाहिए, ताकि लोग उन्हें एक मुख्यमंत्री के रूप में देखें.’ इस दौरान उन्होंने धारापुरम उपचुनाव रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी को पैसे से भरे बक्से दिए गए, इसलिए यह उपचुनाव आप लोगों पर थोपा गया है. धारापुरम में एमके स्टालिन का लोगों ने किया स्वागत वहीं, धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने से पहले चुनाव प्रचार के तहत रोड शो किया. इस दौरान स्टालिन के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में DMK कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी सड़क पर जमा हुए. उन्होंने पार्टी के झंडे लहराए और स्टालिन पर फूलों की बारिश की. स्टालिन का रोड शो करीब 2.5 किलोमीटर लंबा था, जिसकी शुरुआत अमरावती प्रतिमा से हुई और यह पोलाची रोड, लोकल बाजार और फूल बाजार से होते हुए धारापुरम पुलिस थाने के पास खत्म हुआ. यह भी पढ़ेंः अभिजीत दीपके ने सहयोग के लिए मुंबई पुलिस को कहा थैंक्यू, 'दिल्ली पुलिस कुछ...'
तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके के प्रमुख एमके स्टालिन ने शुक्रवार (2 अक्टूबर, 2026) को राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि तमिलनाडु के सीएम ने इस सच्चाई को स्वीकार कर लिया है कि तमिलगा वेत्री कझगम (TVK), भाजपा की ही एक शाखा है.
उन्होंने चुनाव आयोग (ECI) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर आवाज न उठाने को लेकर CM विजय को निशाने पर लेते हुए सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (BJP) से डरते हैं?
सीएम ने विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाई- स्टालिन
DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने शुक्रवार (2 अक्टूबर, 2026) को तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा में 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव से इलाके में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ‘तमिलनाडु के सीएम ने विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाई, क्योंकि उन्होंने इसे MISA के तहत मेरी कैद के दौरान मेरे संघर्षों का मजाक उड़ाने की जगह बना दिया. वे मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार करें, सस्ते मंत्री की तरह न बनें.’
VIDEO | Tiruppur, Tamil Nadu: At a bypoll rally in Dharapuram, DMK chief Stalin slams CM Vijay for not "speaking up on the SIR-CEC issue" and asks if the CM is "afraid of the BJP."
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/7DfV5PTLv6 — Press Trust of India (@PTI_News) October 2, 2026
उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री विजय को मर्यादा के साथ व्यवहार करना चाहिए, ताकि लोग उन्हें एक मुख्यमंत्री के रूप में देखें.’ इस दौरान उन्होंने धारापुरम उपचुनाव रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी को पैसे से भरे बक्से दिए गए, इसलिए यह उपचुनाव आप लोगों पर थोपा गया है.
धारापुरम में एमके स्टालिन का लोगों ने किया स्वागत
वहीं, धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने से पहले चुनाव प्रचार के तहत रोड शो किया. इस दौरान स्टालिन के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में DMK कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी सड़क पर जमा हुए. उन्होंने पार्टी के झंडे लहराए और स्टालिन पर फूलों की बारिश की. स्टालिन का रोड शो करीब 2.5 किलोमीटर लंबा था, जिसकी शुरुआत अमरावती प्रतिमा से हुई और यह पोलाची रोड, लोकल बाजार और फूल बाजार से होते हुए धारापुरम पुलिस थाने के पास खत्म हुआ.
यह भी पढ़ेंः अभिजीत दीपके ने सहयोग के लिए मुंबई पुलिस को कहा थैंक्यू, 'दिल्ली पुलिस कुछ...'
What's Your Reaction?