ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को कांग्रेस में शामिल होने की सलाह पर बीजेपी ने तंज कसा है. बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा कि उन दोनों के साथ आने से कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि ममता बनर्जी लालची हैं. उन्होंने कहा, 'अधीर रंजन चौधरी अपनी संसदीय सीट बचाने की कोशिश कर रहे हैं. अगर ममता बनर्जी शामिल होती हैं, तो यह 100 फीसदी पक्का हो जाएगा.' अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी से 1 अक्टूबर 2026 को अपील की थी कि वह अपनी पार्टी के बचे हुए विधायकों और सांसदों के साथ कांग्रेस में वापस आ जाएं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में उनका नेतृत्व स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से भी इस दिशा में कदम उठाने की अपील की और कहा कि ममता बनर्जी को 6 अक्टूबर के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव की तरह ही सहयोग की भावना दिखाते हुए, रेजीनगर में कांग्रेस उम्मीदवार को अपना समर्थन देना चाहिए. टीएमसी के पास ज्यादा कुछ बचा नहीं: अधीर रंजन अधीर रंजन चौधरी ने ये अपील ऐसे समय में की है जब टीएमसी अपने गठन के बाद से सबसे गहरे संगठनात्मक संकट से जूझ रही है और 2026 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद उसके कई विधायकों और सांसदों ने बगावत कर दी है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन ने टीएमसी में बगावत का संदर्भ देते हुए कहा, ‘इस समय किसी अलग संगठन की कोई जरूरत नहीं है. विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी के पास ज्यादा कुछ नहीं बचा है.’ कांग्रेस में शामिल हो जाएं ममता: अधीर रंजन ममता बनर्जी ने लगभग तीन दशक पहले कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस बनाई थी. अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘हम ममता बनर्जी से आग्रह करेंगे कि वह बाकी बचे विधायकों और सांसदों के साथ कांग्रेस में शामिल हो जाएं. हम बंगाल में उनका नेतृत्व स्वीकार करेंगे और उनके साथ मिलकर काम करेंगे. मैं कांग्रेस आलाकमान से भी यह अपील करूंगा कि उन्हें पार्टी में वापस शामिल होने दिया जाए.’ नंदीग्राम में ममता गुट के उम्मीदवार ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया. इसके ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा की.
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को कांग्रेस में शामिल होने की सलाह पर बीजेपी ने तंज कसा है. बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा कि उन दोनों के साथ आने से कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि ममता बनर्जी लालची हैं. उन्होंने कहा, 'अधीर रंजन चौधरी अपनी संसदीय सीट बचाने की कोशिश कर रहे हैं. अगर ममता बनर्जी शामिल होती हैं, तो यह 100 फीसदी पक्का हो जाएगा.'
अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी से 1 अक्टूबर 2026 को अपील की थी कि वह अपनी पार्टी के बचे हुए विधायकों और सांसदों के साथ कांग्रेस में वापस आ जाएं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में उनका नेतृत्व स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से भी इस दिशा में कदम उठाने की अपील की और कहा कि ममता बनर्जी को 6 अक्टूबर के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव की तरह ही सहयोग की भावना दिखाते हुए, रेजीनगर में कांग्रेस उम्मीदवार को अपना समर्थन देना चाहिए.
टीएमसी के पास ज्यादा कुछ बचा नहीं: अधीर रंजन
अधीर रंजन चौधरी ने ये अपील ऐसे समय में की है जब टीएमसी अपने गठन के बाद से सबसे गहरे संगठनात्मक संकट से जूझ रही है और 2026 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद उसके कई विधायकों और सांसदों ने बगावत कर दी है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन ने टीएमसी में बगावत का संदर्भ देते हुए कहा, ‘इस समय किसी अलग संगठन की कोई जरूरत नहीं है. विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी के पास ज्यादा कुछ नहीं बचा है.’
कांग्रेस में शामिल हो जाएं ममता: अधीर रंजन
ममता बनर्जी ने लगभग तीन दशक पहले कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस बनाई थी. अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘हम ममता बनर्जी से आग्रह करेंगे कि वह बाकी बचे विधायकों और सांसदों के साथ कांग्रेस में शामिल हो जाएं. हम बंगाल में उनका नेतृत्व स्वीकार करेंगे और उनके साथ मिलकर काम करेंगे. मैं कांग्रेस आलाकमान से भी यह अपील करूंगा कि उन्हें पार्टी में वापस शामिल होने दिया जाए.’ नंदीग्राम में ममता गुट के उम्मीदवार ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया. इसके ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा की.
What's Your Reaction?