TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, भतीजे अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को मिली ये जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस बगावत से जूझ रही है, इसी को देखते हुए ममता बनर्जी ने पूरे संगठन को भंग कर दिया था. 5 जून को फिर से टीएमसी का संगठन बनाया गया है, जिसमें अभिषेक बनर्जी की जिम्मेदारियों को कम किया गया है. इसके अलावा डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया. ये दोनों नेता राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के सहयोगी होंगे.  टीएमसी ने पश्चिम बंगाल प्रदेश तृणमूल कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन की भी घोषणा की है. जारी की गई सूची को ही प्रारंभिक नियुक्तियों के रूप में बताया गया है हालांकि बाद में और नाम जोड़े जाने की उम्मीद है. चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया है. चंद्रिमा भट्टाचार्य बनीं बंगाल टीएमसी अध्यक्ष वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल प्रदेश तृणमूल कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तो वहीं सुब्रता बख्शी राष्ट्रीय कार्यकारी समिति में उपाध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे. पार्टी ने बंगाल इकाई के लिए चार उपाध्यक्षों के नाम भी घोषित किए. इनमें सजदा अहमद, ममता ठाकुर, नयना बंद्योपाध्याय और स्वाति खांडेकर शामिल हैं. महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को कोर्ट से बड़ी राहत, 2024 जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में मिली रिहाई राज्य महासचिवों की भी नियुक्ति इसके अलावा टीएमसी ने राज्य महासचिवों की भी नियुक्ति की है. इनमें बाबर अली, पुलक रॉय, आशिमा पात्रा, अरूप बिस्वास और राजीब बनर्जी शामिल हैं. राज्य महासचिवों के अलावा नए कार्यकारी सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है. इनमें ज्योतिप्रियो मुल्लिक, डॉ. राणा चटर्जी, बिदेश बोस, त्रिनंकुर भट्टाचार्य, जया दत्ता, तपस चटर्जी, वसुंधरा गोस्वामी और गौतम देब हैं. सायोनी घोष को कौनसी जिम्मेदारी? तृणमूल युवा कांग्रेस (टीएमवाईसी) का सायोनी घोष को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और मधुरिमा ठाकुर को महासचिव बनाया गया है. महिला तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी माला रॉय को सौंपी गई है. तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) का अध्यक्ष प्रियंका अधिकारी को नियुक्त किया गया है. इंडियन नेशनल तृणमूल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (आईएनटीटीयूसी) का अध्यक्ष मोलॉय घटक को बनाया गया है. इसके अलावा हॉकर्स भारत सरकार विंग का अध्यक्ष मदन मित्रा को नियुक्त किया गया है. टीएमसी एससी/एसटी विंग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बिरबाहा हांसदा को सौंपी गई है. ये भी पढ़ें  'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत

Jun 7, 2026 - 15:30
 0
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, भतीजे अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को मिली ये जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस बगावत से जूझ रही है, इसी को देखते हुए ममता बनर्जी ने पूरे संगठन को भंग कर दिया था. 5 जून को फिर से टीएमसी का संगठन बनाया गया है, जिसमें अभिषेक बनर्जी की जिम्मेदारियों को कम किया गया है. इसके अलावा डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया. ये दोनों नेता राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के सहयोगी होंगे. 

टीएमसी ने पश्चिम बंगाल प्रदेश तृणमूल कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन की भी घोषणा की है. जारी की गई सूची को ही प्रारंभिक नियुक्तियों के रूप में बताया गया है हालांकि बाद में और नाम जोड़े जाने की उम्मीद है. चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया है.

चंद्रिमा भट्टाचार्य बनीं बंगाल टीएमसी अध्यक्ष

वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल प्रदेश तृणमूल कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तो वहीं सुब्रता बख्शी राष्ट्रीय कार्यकारी समिति में उपाध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे. पार्टी ने बंगाल इकाई के लिए चार उपाध्यक्षों के नाम भी घोषित किए. इनमें सजदा अहमद, ममता ठाकुर, नयना बंद्योपाध्याय और स्वाति खांडेकर शामिल हैं.

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को कोर्ट से बड़ी राहत, 2024 जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में मिली रिहाई

राज्य महासचिवों की भी नियुक्ति

इसके अलावा टीएमसी ने राज्य महासचिवों की भी नियुक्ति की है. इनमें बाबर अली, पुलक रॉय, आशिमा पात्रा, अरूप बिस्वास और राजीब बनर्जी शामिल हैं. राज्य महासचिवों के अलावा नए कार्यकारी सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है. इनमें ज्योतिप्रियो मुल्लिक, डॉ. राणा चटर्जी, बिदेश बोस, त्रिनंकुर भट्टाचार्य, जया दत्ता, तपस चटर्जी, वसुंधरा गोस्वामी और गौतम देब हैं.

सायोनी घोष को कौनसी जिम्मेदारी?

तृणमूल युवा कांग्रेस (टीएमवाईसी) का सायोनी घोष को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और मधुरिमा ठाकुर को महासचिव बनाया गया है. महिला तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी माला रॉय को सौंपी गई है. तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) का अध्यक्ष प्रियंका अधिकारी को नियुक्त किया गया है.

इंडियन नेशनल तृणमूल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (आईएनटीटीयूसी) का अध्यक्ष मोलॉय घटक को बनाया गया है. इसके अलावा हॉकर्स भारत सरकार विंग का अध्यक्ष मदन मित्रा को नियुक्त किया गया है. टीएमसी एससी/एसटी विंग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बिरबाहा हांसदा को सौंपी गई है.

ये भी पढ़ें 

'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow