New Year Celebration 2026: नए साल के जश्न में खलल डालने की फिराक में पाकिस्तान? लॉन्च पैड एक्टिव, हिमाकत की तो...
जम्मू कश्मीर में पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी के चलते घुसपैठ के रास्ते बंद हो जाने के बाद अब पाकिस्तान घुसपैठ के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा का रुख कर रहा है. नव वर्ष के आसपास पाकिस्तान नए साल के जश्न में खलल डालने के लिए जम्मू में घुसपैठ करवा सकता है, जिससे निपटने के लिए सीमा पर बीएसएफ ने अलर्ट घोषित कर दिया है. जम्मू में हड्डियां गला देने वाली ठंड और घने कोहरे का फायदा उठाकर पाकिस्तान जम्मू से सटी करीब 200 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ करवाने की फिराक में है. पाकिस्तान इस सीमा से जैश ए मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर जैसे आतंकी संगठनों के प्रशिक्षित आतंकियों को घुसपैठ कराकर नव वर्ष के आसपास हिंसा फैलाने का प्लान बना रहा है. सीमा से सटे इलाकों में आतंकी लॉन्चपैड सक्रिय सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि अपने इस प्लान को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान ने जम्मू और सांबा से सटे पाकिस्तान के सियालकोट और शकरगढ़ के इलाकों में अपने लॉन्चपैड सक्रिय किए हैं, जिन में बैठे आतंकी कोहरे का फायदा उठाकर घुसपैठ कर सकते हैं. सुरक्षा एजेंसी में इस बाबत अलर्ट भी जारी कर दिया है जिसके बाद सीमा पर बीएसएफ ने कमर कस ली है. 24 घंटे पेट्रोलिंग कर रहे बीएसएफ के जवान जम्मू में सीमा पर बीएसएफ के जवानों को अलर्ट पर रखा गया है और घने कोहरे के बीच बीएसएफ के जवान 24 घंटे पेट्रोलिंग कर रहे हैं. हालांकि, पाकिस्तान की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कुछ अति आधुनिक उपकरण भी लगाए गए हैं, लेकिन घने कोहरे का फायदा उठाकर कहीं पाकिस्तान अपनी नापाक साजिश में कामयाब ना हो जाए इसलिए बीएसएफ के जवानों को घने कोहरे के बीच सीमा पर अलर्ट पर रखा गया है. बीएसएफ के जवानों का दावा है कि हड्डियां गला देने वाली ठंड और कोहरे में पेट्रोलिंग मुश्किल तो है, लेकिन उन्हें इस सबसे निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है. इन जवानों का कहना है कि देश उत्साह से नव वर्ष मना सके, इसके लिए वह सीमा पर डटे हुए हैं और अगर पाकिस्तान किसी भी तरह की हिमाकत करता है तो उसे जवाब दिया जाएगा. बंकरों में भी चौकसीभारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हुए इलाकों में पाकिस्तान की गतिविधि पर नजर रखने के लिए बीएसएफ ने बंकरों में भी चौकसी बढ़ा दी है. ये भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संवेदनशील जगहों पर बनाए गए हैं ताकि पाकिस्तान पर नजर रखी जा सके. इन बकरों में जवान 24 घंटे हथियार लेकर चौकस तैनात रहते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर वह पाकिस्तान के मंसूबों को मिट्टी में मिला सके. ये भी पढ़ें प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान की गर्लफ्रेंड अवीवा संग इंगेजमेंट, जानें कौन हैं वाड्रा परिवार की होने वाली बहू?
जम्मू कश्मीर में पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी के चलते घुसपैठ के रास्ते बंद हो जाने के बाद अब पाकिस्तान घुसपैठ के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा का रुख कर रहा है. नव वर्ष के आसपास पाकिस्तान नए साल के जश्न में खलल डालने के लिए जम्मू में घुसपैठ करवा सकता है, जिससे निपटने के लिए सीमा पर बीएसएफ ने अलर्ट घोषित कर दिया है.
जम्मू में हड्डियां गला देने वाली ठंड और घने कोहरे का फायदा उठाकर पाकिस्तान जम्मू से सटी करीब 200 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ करवाने की फिराक में है. पाकिस्तान इस सीमा से जैश ए मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर जैसे आतंकी संगठनों के प्रशिक्षित आतंकियों को घुसपैठ कराकर नव वर्ष के आसपास हिंसा फैलाने का प्लान बना रहा है.
सीमा से सटे इलाकों में आतंकी लॉन्चपैड सक्रिय
सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि अपने इस प्लान को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान ने जम्मू और सांबा से सटे पाकिस्तान के सियालकोट और शकरगढ़ के इलाकों में अपने लॉन्चपैड सक्रिय किए हैं, जिन में बैठे आतंकी कोहरे का फायदा उठाकर घुसपैठ कर सकते हैं. सुरक्षा एजेंसी में इस बाबत अलर्ट भी जारी कर दिया है जिसके बाद सीमा पर बीएसएफ ने कमर कस ली है.
24 घंटे पेट्रोलिंग कर रहे बीएसएफ के जवान
जम्मू में सीमा पर बीएसएफ के जवानों को अलर्ट पर रखा गया है और घने कोहरे के बीच बीएसएफ के जवान 24 घंटे पेट्रोलिंग कर रहे हैं. हालांकि, पाकिस्तान की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कुछ अति आधुनिक उपकरण भी लगाए गए हैं, लेकिन घने कोहरे का फायदा उठाकर कहीं पाकिस्तान अपनी नापाक साजिश में कामयाब ना हो जाए इसलिए बीएसएफ के जवानों को घने कोहरे के बीच सीमा पर अलर्ट पर रखा गया है.
बीएसएफ के जवानों का दावा है कि हड्डियां गला देने वाली ठंड और कोहरे में पेट्रोलिंग मुश्किल तो है, लेकिन उन्हें इस सबसे निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है. इन जवानों का कहना है कि देश उत्साह से नव वर्ष मना सके, इसके लिए वह सीमा पर डटे हुए हैं और अगर पाकिस्तान किसी भी तरह की हिमाकत करता है तो उसे जवाब दिया जाएगा.
बंकरों में भी चौकसी
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हुए इलाकों में पाकिस्तान की गतिविधि पर नजर रखने के लिए बीएसएफ ने बंकरों में भी चौकसी बढ़ा दी है. ये भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संवेदनशील जगहों पर बनाए गए हैं ताकि पाकिस्तान पर नजर रखी जा सके. इन बकरों में जवान 24 घंटे हथियार लेकर चौकस तैनात रहते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर वह पाकिस्तान के मंसूबों को मिट्टी में मिला सके.
ये भी पढ़ें
What's Your Reaction?