Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: तमिलनाडु में DMK या AIADMK किसकी सरकार, विजय की TVK को कितनी सीटें? वोटों की गिनती शुरू

तमिलनाडु में 23 अप्रैल, 2026 को विधानसभा चुनाव 2026 (Tamil Nadu Assembly Election 2026) सफलतापूर्वक और सुरक्षित माहौल में पूरा हो चुका है. अब राज्य की जनता की निगाहें सोमवार (4 मई, 2026) को होने वाली मतगणना और विधानसभा चुनाव नतीजों की घोषणा पर टिकी हुई है. तमिलनाडु चुनावी नतीजों की घोषणा (Tamil Nadu Election Result 2026) से पहले सामने आए एग्जिट पोल (Exit Poll) के आंकड़ों में सत्तारूढ़ डीएमके गठबंधन एक बार फिर से राज्य की सत्ता में वापसी करती हुई नजर आ रही है. जबकि विपक्षी AIADMK का दावा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें बहुमत के आंकड़े के साथ राज्य की सत्ता की जिम्मेदारी सौंपेगी. वहीं, तमिलनाडु के चुनावी संग्राम में एक्टर से राजनेता बने थलपति विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) एक उभरती हुई पार्टी के रूप में नजर आ रही है. चुनाव के बाद एग्जिट पोल के आंकड़ों में टीवीके को जनता से अच्छा समर्थन मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं. टुडेज चाणक्य के आंकड़ों के मुताबिक, थलपति विजय की पार्टी टीवीके को तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में 63 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. Tamil Nadu Election Results 2026 Live Vote Counting एग्जिट पोल के आंकड़ों पर गौर करें, तो मैट्रिज के मुताबिक, डीएमके को 122 से 132 सीटें मिल सकती है, AIADMK को 87 से 100 सीटें, जबकि टीवीके के खाते में 10 से 12 सीटें जाने की संभावना है. चाणक्य स्ट्रेटजीज के मुताबिक, डीएमके तमिलनाडु के 145 से 160 सीटें पर जीत हासिल कर सकती है, वहीं AIADMK को मात्र 50 से 65 सीटें हासिल हो सकती हैं, जबकि थलापति विजय की टीवीके को शून्य सीटें हासिल होंगी और अन्य के खाते में 18 से 26 सीटें जा सकती हैं. इस बीच, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के आंकड़े कुछ इस तरीके के नजर आए, जिसने सियासी हलकों में चर्चा के माहौल को गर्म कर दिया और थलपति विजय की नई राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK), जो पहली बार चुनाव लड़ रही है, को चुनाव में बहुमत के साथ सरकार बनाने की संभावना जता दी. पोल एजेंसी ने मुताबिक, बहुमत के लिए 118 विधानसभा सीटों वाले तमिलनाडु के चुनावी नतीजों में टीवीके को 98 से लेकर 120 सीटें तक मिलने की संभावना जताई गई है. 

May 4, 2026 - 10:30
 0
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: तमिलनाडु में DMK या AIADMK किसकी सरकार, विजय की TVK को कितनी सीटें? वोटों की गिनती शुरू

तमिलनाडु में 23 अप्रैल, 2026 को विधानसभा चुनाव 2026 (Tamil Nadu Assembly Election 2026) सफलतापूर्वक और सुरक्षित माहौल में पूरा हो चुका है. अब राज्य की जनता की निगाहें सोमवार (4 मई, 2026) को होने वाली मतगणना और विधानसभा चुनाव नतीजों की घोषणा पर टिकी हुई है. तमिलनाडु चुनावी नतीजों की घोषणा (Tamil Nadu Election Result 2026) से पहले सामने आए एग्जिट पोल (Exit Poll) के आंकड़ों में सत्तारूढ़ डीएमके गठबंधन एक बार फिर से राज्य की सत्ता में वापसी करती हुई नजर आ रही है. जबकि विपक्षी AIADMK का दावा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें बहुमत के आंकड़े के साथ राज्य की सत्ता की जिम्मेदारी सौंपेगी.

वहीं, तमिलनाडु के चुनावी संग्राम में एक्टर से राजनेता बने थलपति विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) एक उभरती हुई पार्टी के रूप में नजर आ रही है. चुनाव के बाद एग्जिट पोल के आंकड़ों में टीवीके को जनता से अच्छा समर्थन मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं. टुडेज चाणक्य के आंकड़ों के मुताबिक, थलपति विजय की पार्टी टीवीके को तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में 63 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.

Tamil Nadu Election Results 2026 Live Vote Counting

एग्जिट पोल के आंकड़ों पर गौर करें, तो मैट्रिज के मुताबिक, डीएमके को 122 से 132 सीटें मिल सकती है, AIADMK को 87 से 100 सीटें, जबकि टीवीके के खाते में 10 से 12 सीटें जाने की संभावना है. चाणक्य स्ट्रेटजीज के मुताबिक, डीएमके तमिलनाडु के 145 से 160 सीटें पर जीत हासिल कर सकती है, वहीं AIADMK को मात्र 50 से 65 सीटें हासिल हो सकती हैं, जबकि थलापति विजय की टीवीके को शून्य सीटें हासिल होंगी और अन्य के खाते में 18 से 26 सीटें जा सकती हैं.

इस बीच, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के आंकड़े कुछ इस तरीके के नजर आए, जिसने सियासी हलकों में चर्चा के माहौल को गर्म कर दिया और थलपति विजय की नई राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK), जो पहली बार चुनाव लड़ रही है, को चुनाव में बहुमत के साथ सरकार बनाने की संभावना जता दी. पोल एजेंसी ने मुताबिक, बहुमत के लिए 118 विधानसभा सीटों वाले तमिलनाडु के चुनावी नतीजों में टीवीके को 98 से लेकर 120 सीटें तक मिलने की संभावना जताई गई है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow