SME सेगमेंट में नया मौका; इस कंपनी का IPO आज से खुला, GMP दे रहा 34% गेन का संकेत
SME IPO January 2026: निवेशकों के लिए एसएमई सेगमेंट में निवेश के लिए एक नया मौका 7 जनवरी से शुरू हो गया है. याजूर फाइबर्स का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है. कंपनी आईपीओ के जरिए 120.41 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करने वाली है. कंपनी इसके तहत 69 लाख नए शेयर जारी कर रही है. आईपीओ में सारे शेयर फ्रेश जारी किए जाएंगे. यानी इसमें किसी भी मौजूदा प्रमोटर की ओर से शेयर बिक्री नहीं की जा रही है. आइए जानते हैं, प्राइस बैंड और अन्य जानकारियां.... आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी की ओर से शेयरों का प्राइस बैंड 168 से 174 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. कंपनी ने 800 शेयरों को एक लॉट बनाया है. लेकिन निवेशकों को न्यूनतम दो लॉट यानी 1,600 शेयरों के लिए दांव लगाना होगा. यानी कि निवेशकों को कम से कम 2,78,400 रुपये का निवेश करना होगा. आईपीओ 7 जनवरी से 9 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. आईपीओ की लिस्टिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, कंपनी शेयर बीएसई एसएमई सेगमेंट में लिस्ट होंगे. ग्रे मार्केट में कंपनी शेयरों के हाल ग्रे मार्केट में कंपनी शेयरों की स्थिति की बात करें तो, यह अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बुधवार के कारोबारी दिन कंपनी शेयर 60 रुपये के लेवल पर ओपन हुआ था. जो मौजूदा प्राइस से करीब 34 प्रतिशत की लिस्टिंग गेन को दिखाता है. ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि लिस्टिंग के समय निवेशकों को मुनाफा हो सकता है. कब हुई कंपनी की शुरुआत? कंपनी की शुरुआत साल 1980 में हुई थी. कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पश्चिम बंगाल में स्थित है. याजूर फाइबर्स फ्लैक्स, जूट और हेम्ब इत्यादि चीजों की प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग करने का काम करती है. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: 1 फरवरी को ही पेश होगा आम बजट? रविवार होने के बावजूद सरकार के संकेत साफ, जानें डिटेल
SME IPO January 2026: निवेशकों के लिए एसएमई सेगमेंट में निवेश के लिए एक नया मौका 7 जनवरी से शुरू हो गया है. याजूर फाइबर्स का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है. कंपनी आईपीओ के जरिए 120.41 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करने वाली है.
कंपनी इसके तहत 69 लाख नए शेयर जारी कर रही है. आईपीओ में सारे शेयर फ्रेश जारी किए जाएंगे. यानी इसमें किसी भी मौजूदा प्रमोटर की ओर से शेयर बिक्री नहीं की जा रही है. आइए जानते हैं, प्राइस बैंड और अन्य जानकारियां....
आईपीओ का प्राइस बैंड
कंपनी की ओर से शेयरों का प्राइस बैंड 168 से 174 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. कंपनी ने 800 शेयरों को एक लॉट बनाया है. लेकिन निवेशकों को न्यूनतम दो लॉट यानी 1,600 शेयरों के लिए दांव लगाना होगा. यानी कि निवेशकों को कम से कम 2,78,400 रुपये का निवेश करना होगा.
आईपीओ 7 जनवरी से 9 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. आईपीओ की लिस्टिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, कंपनी शेयर बीएसई एसएमई सेगमेंट में लिस्ट होंगे.
ग्रे मार्केट में कंपनी शेयरों के हाल
ग्रे मार्केट में कंपनी शेयरों की स्थिति की बात करें तो, यह अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बुधवार के कारोबारी दिन कंपनी शेयर 60 रुपये के लेवल पर ओपन हुआ था. जो मौजूदा प्राइस से करीब 34 प्रतिशत की लिस्टिंग गेन को दिखाता है. ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि लिस्टिंग के समय निवेशकों को मुनाफा हो सकता है.
कब हुई कंपनी की शुरुआत?
कंपनी की शुरुआत साल 1980 में हुई थी. कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पश्चिम बंगाल में स्थित है. याजूर फाइबर्स फ्लैक्स, जूट और हेम्ब इत्यादि चीजों की प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग करने का काम करती है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: 1 फरवरी को ही पेश होगा आम बजट? रविवार होने के बावजूद सरकार के संकेत साफ, जानें डिटेल
What's Your Reaction?