Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से मीन राशि में शनि की उल्टी चाल, देश-दुनिया और आपकी राशि पर पड़ेगा बड़ा असर
Shani Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र में न्याय और कर्मफल दाता माने जाने वाले शनि देव जल्द ही बड़ी हलचल करने जा रहे हैं. वर्तमान में मीन राशि में विराजमान शनि देव 27 जुलाई 2026 को वक्री (उल्टी चाल) होने जा रहे हैं. शनि की यह उल्टी चाल 11 दिसंबर 2026 तक यानी पूरे 138 दिनों तक चलेगी. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार, शनि का यह वक्री काल बेहद महत्वपूर्ण है. इसका प्रभाव केवल व्यक्तिगत जीवन पर ही नहीं, बल्कि देश, समाज और वैश्विक राजनीति-अर्थव्यवस्था पर भी व्यापक रूप से देखने को मिलेगा. वक्री होने की तिथि: 27 जुलाई 2026 मार्गी होने की तिथि: 11 दिसंबर 2026 कुल अवधि: 138 दिन किस राशि में: मीन राशि में देश और दुनिया पर क्या होगा असर? ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के मुताबिक, शनि की यह उल्टी चाल वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े अप्रत्याशित बदलाव लेकर आ सकती है: बाजार और अर्थव्यवस्था: अनाज की अच्छी पैदावार के साथ भारतीय बाजारों में अचानक तेजी आएगी. शेयर बाजार में भी उछाल के योग हैं और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार बढ़ेगा. राजनीति में उथल-पुथल: सरकार के मंत्रिमंडल में कई चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं. विदेशों में भी राजनीतिक उठापटक और सत्ता परिवर्तन की संभावना है. स्वास्थ्य कारणों से पीएम मोदी की यात्राओं में कुछ बदलाव हो सकता है. प्राकृतिक आपदाएं और दुर्घटनाएं: इस अवधि में भूकंप, अग्नि कांड, गैस रिसाव या वायुयान दुर्घटना जैसी अप्रत्याशित घटनाएं तनाव और डर का माहौल बना सकती हैं. मौसम में अचानक बदलाव, भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है. अन्य क्षेत्र: देश की कानून व्यवस्था और सेना की ताकत मजबूत होगी. हालांकि, मनोरंजन, खेलकूद और गायन क्षेत्र से किसी बड़े नेता या हस्ती से जुड़ा दुखद समाचार मिल सकता है. वक्री शनि का सामान्य प्रभाव: शुभ और अशुभ शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. डा. अनीष व्यास के अनुसार वक्री काल में इसके प्रभाव कुछ इस तरह होंगे: शुभ प्रभाव: जिन लोगों पर शनि की शुभ दृष्टि है, उनके रुके हुए काम पूरे होंगे. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है और बिजनेस का विस्तार होगा. अशुभ प्रभाव: इसके विपरीत, कुछ लोगों को शारीरिक कष्ट (विशेषकर पैर या हड्डी की चोट) और ऑपरेशन का सामना करना पड़ सकता है. शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित लोगों पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है और कार्यों में बार-बार रुकावटें आ सकती हैं. सभी 12 राशियों पर वक्री शनि का प्रभाव मेष राशि (Aries): नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है. कठिनाइयों के बावजूद कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल करेंगे. वृषभ राशि (Taurus): करियर में उतार-चढ़ाव आ सकता है. काम का भारी बोझ रहेगा, जिससे मानसिक और शारीरिक ऊर्जा का ह्रास हो सकता है. सावधानी बरतें. मिथुन राशि (Gemini): कार्यस्थल पर मेहनत की सराहना न मिलने से निराशा हो सकती है. वर्तमान नौकरी में कुछ अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं. कर्क राशि (Cancer): जीवन अचानक प्रगति की ओर बढ़ेगा, लेकिन करियर के मोर्चे पर कुछ बेहतरीन अवसरों को चूकने की संभावना भी बनी रहेगी. सिंह राशि (Leo): काम के सिलसिले में अनचाही और अनावश्यक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. व्यापारियों को व्यापार में कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है. कन्या राशि (Virgo): घरेलू खर्चों को पूरा करने के लिए कर्ज (लोन) लेने की स्थिति बन सकती है. बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर मिलेगी. तुला राशि (Libra): बजट का पालन न कर पाने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. प्रेम जीवन में भावनात्मक रूप से परेशान रह सकते हैं. वृश्चिक राशि (Scorpio): परिवार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है. यात्रा के दौरान लापरवाही से धन हानि के योग हैं. धनु राशि (Sagittarius): आपका अधिकांश समय यात्राओं में बीतेगा. घरेलू कार्यों के कारण खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी. अपनी तरक्की पर ध्यान केंद्रित करें. मकर राशि (Capricorn): यह समय परिवार के साथ बीतेगा. आर्थिक स्थिति को सुधारने के प्रयास सफल होंगे, लेकिन बातचीत के दौरान अपने शब्दों के चयन में बेहद सावधानी रखें. कुंभ राशि (Aquarius): सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. अनचाही यात्राओं पर खर्च हो सकता है, हालांकि अप्रत्याशित स्रोतों से अचानक धन लाभ भी होगा. मीन राशि (Pisces): शनि इसी राशि में वक्री हो रहे हैं, इसलिए आपको आर्थिक मामलों में लाभ और हानि दोनों का सामना करना पड़ेगा. सोच-समझकर ही खर्च करें. वक्री शनि के कष्टों से बचने के अचूक उपाय शनि के नकारात्मक प्रभाव से बचने और उनके कष्टों को कम करने के लिए विख्यात ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने कुछ बेहद आसान और प्रभावी उपाय बताए हैं, जो इस प्रकार हैं: हनुमान व शिव उपासना: मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान चालीसा, शनि चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें. दीपक और छाया दान: शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 'छाया दान' (तेल में अपना चेहरा देखकर दान करना) करें. सूर्यास्त के समय पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं. मंत्र जाप: रुद्राक्ष की माला से 108 बार "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करें. लोहे व तेल का दान: शनिवार के दिन लोहे से बनी वस्तुएं और सरसों का तेल दान करने से शनि देव शांत होते हैं. जीव सेवा: शनिवार को काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं. बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए दाने, पानी और हरे चारे की व्यवस्था करें. गरीबों की मदद: वृद्ध, असहाय और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं. इन गलतियों से बचें: वक्री काल के दौरान किसी भी असहाय या कमजोर व्यक्ति को बेवजह परेशान न करें और उनका अपमान करने से बचें. मांस, मदिरा के सेवन और किसी भी प्रकार के अननैतिक कार्यों से पूरी तरह
Shani Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र में न्याय और कर्मफल दाता माने जाने वाले शनि देव जल्द ही बड़ी हलचल करने जा रहे हैं. वर्तमान में मीन राशि में विराजमान शनि देव 27 जुलाई 2026 को वक्री (उल्टी चाल) होने जा रहे हैं. शनि की यह उल्टी चाल 11 दिसंबर 2026 तक यानी पूरे 138 दिनों तक चलेगी.
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार, शनि का यह वक्री काल बेहद महत्वपूर्ण है. इसका प्रभाव केवल व्यक्तिगत जीवन पर ही नहीं, बल्कि देश, समाज और वैश्विक राजनीति-अर्थव्यवस्था पर भी व्यापक रूप से देखने को मिलेगा.
- वक्री होने की तिथि: 27 जुलाई 2026
- मार्गी होने की तिथि: 11 दिसंबर 2026
- कुल अवधि: 138 दिन
- किस राशि में: मीन राशि में
देश और दुनिया पर क्या होगा असर?
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के मुताबिक, शनि की यह उल्टी चाल वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े अप्रत्याशित बदलाव लेकर आ सकती है:
बाजार और अर्थव्यवस्था: अनाज की अच्छी पैदावार के साथ भारतीय बाजारों में अचानक तेजी आएगी. शेयर बाजार में भी उछाल के योग हैं और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार बढ़ेगा.
राजनीति में उथल-पुथल: सरकार के मंत्रिमंडल में कई चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं. विदेशों में भी राजनीतिक उठापटक और सत्ता परिवर्तन की संभावना है. स्वास्थ्य कारणों से पीएम मोदी की यात्राओं में कुछ बदलाव हो सकता है.
प्राकृतिक आपदाएं और दुर्घटनाएं: इस अवधि में भूकंप, अग्नि कांड, गैस रिसाव या वायुयान दुर्घटना जैसी अप्रत्याशित घटनाएं तनाव और डर का माहौल बना सकती हैं. मौसम में अचानक बदलाव, भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है.
अन्य क्षेत्र: देश की कानून व्यवस्था और सेना की ताकत मजबूत होगी. हालांकि, मनोरंजन, खेलकूद और गायन क्षेत्र से किसी बड़े नेता या हस्ती से जुड़ा दुखद समाचार मिल सकता है.
वक्री शनि का सामान्य प्रभाव: शुभ और अशुभ
शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. डा. अनीष व्यास के अनुसार वक्री काल में इसके प्रभाव कुछ इस तरह होंगे:
शुभ प्रभाव: जिन लोगों पर शनि की शुभ दृष्टि है, उनके रुके हुए काम पूरे होंगे. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है और बिजनेस का विस्तार होगा.
अशुभ प्रभाव: इसके विपरीत, कुछ लोगों को शारीरिक कष्ट (विशेषकर पैर या हड्डी की चोट) और ऑपरेशन का सामना करना पड़ सकता है. शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित लोगों पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है और कार्यों में बार-बार रुकावटें आ सकती हैं.
सभी 12 राशियों पर वक्री शनि का प्रभाव
मेष राशि (Aries): नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है. कठिनाइयों के बावजूद कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल करेंगे.
वृषभ राशि (Taurus): करियर में उतार-चढ़ाव आ सकता है. काम का भारी बोझ रहेगा, जिससे मानसिक और शारीरिक ऊर्जा का ह्रास हो सकता है. सावधानी बरतें.
मिथुन राशि (Gemini): कार्यस्थल पर मेहनत की सराहना न मिलने से निराशा हो सकती है. वर्तमान नौकरी में कुछ अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं.
कर्क राशि (Cancer): जीवन अचानक प्रगति की ओर बढ़ेगा, लेकिन करियर के मोर्चे पर कुछ बेहतरीन अवसरों को चूकने की संभावना भी बनी रहेगी.
सिंह राशि (Leo): काम के सिलसिले में अनचाही और अनावश्यक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. व्यापारियों को व्यापार में कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है.
कन्या राशि (Virgo): घरेलू खर्चों को पूरा करने के लिए कर्ज (लोन) लेने की स्थिति बन सकती है. बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर मिलेगी.
तुला राशि (Libra): बजट का पालन न कर पाने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. प्रेम जीवन में भावनात्मक रूप से परेशान रह सकते हैं.
वृश्चिक राशि (Scorpio): परिवार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है. यात्रा के दौरान लापरवाही से धन हानि के योग हैं.
धनु राशि (Sagittarius): आपका अधिकांश समय यात्राओं में बीतेगा. घरेलू कार्यों के कारण खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी. अपनी तरक्की पर ध्यान केंद्रित करें.
मकर राशि (Capricorn): यह समय परिवार के साथ बीतेगा. आर्थिक स्थिति को सुधारने के प्रयास सफल होंगे, लेकिन बातचीत के दौरान अपने शब्दों के चयन में बेहद सावधानी रखें.
कुंभ राशि (Aquarius): सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. अनचाही यात्राओं पर खर्च हो सकता है, हालांकि अप्रत्याशित स्रोतों से अचानक धन लाभ भी होगा.
मीन राशि (Pisces): शनि इसी राशि में वक्री हो रहे हैं, इसलिए आपको आर्थिक मामलों में लाभ और हानि दोनों का सामना करना पड़ेगा. सोच-समझकर ही खर्च करें.
वक्री शनि के कष्टों से बचने के अचूक उपाय
शनि के नकारात्मक प्रभाव से बचने और उनके कष्टों को कम करने के लिए विख्यात ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने कुछ बेहद आसान और प्रभावी उपाय बताए हैं, जो इस प्रकार हैं:
- हनुमान व शिव उपासना: मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान चालीसा, शनि चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें.
- दीपक और छाया दान: शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 'छाया दान' (तेल में अपना चेहरा देखकर दान करना) करें. सूर्यास्त के समय पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं.
- मंत्र जाप: रुद्राक्ष की माला से 108 बार "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करें.
- लोहे व तेल का दान: शनिवार के दिन लोहे से बनी वस्तुएं और सरसों का तेल दान करने से शनि देव शांत होते हैं.
- जीव सेवा: शनिवार को काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं. बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए दाने, पानी और हरे चारे की व्यवस्था करें.
- गरीबों की मदद: वृद्ध, असहाय और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं.
इन गलतियों से बचें: वक्री काल के दौरान किसी भी असहाय या कमजोर व्यक्ति को बेवजह परेशान न करें और उनका अपमान करने से बचें. मांस, मदिरा के सेवन और किसी भी प्रकार के अननैतिक कार्यों से पूरी तरह दूर रहें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?