SA vs NZ Semifinal Live Streaming: किसके सिर सजेगा फाइनल का ताज? जानें SA vs NZ सेमीफाइनल की हर डिटेल

SA vs NZ Semifinal Live Streaming: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह हाई-वोल्टेज मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में होगा, जहां क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मैच की उम्मीद है. दोनों टीमों का अब तक का सफर साउथ अफ्रीका इस मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. टीम ने सुपर-8 चरण में शानदार प्रदर्शन किया और तीनों मैच जीतकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया है. खास बात यह है कि प्रोटियाज ने ग्रुप मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था. ऐसे में टीम उस जीत को दोहराना चाहेगी. वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला बदला लेने का मौका है. कीवी टीम ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रही और अब वह साउथ अफ्रीका की जीत की लय को तोड़ना चाहेगी. न्यूजीलैंड 2021 के बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने का सपना देख रही है. ऐसे में यह सेमीफाइनल दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. कब और कितने बजे होगा मैच? साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी 6:30 बजे होगा. कहां देखें लाइव? इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं ऑनलाइन दर्शक इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. कब होगा फाइनल मैच?  गौरतलब है कि टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों की नजर फाइनल के टिकट पर है. अब देखना होगा कि क्या साउथ अफ्रीका अपनी जीत की लय बरकरार रखती है या न्यूजीलैंड पलटवार कर इतिहास रचती है साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की स्क्वॉड साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना माफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, ट्रिस्टन स्टब्स और रयान रिकेल्टन. न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सिफर्ट, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन और कोल मैककॉन्ची. हिन्दी - साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड,लाइव स्ट्रीमिंग, टी20 वर्ल्ड कप 2026, टी20 वर्ल्डकप सेमीफाइनल,  Photo Tag - SA vs NZ T20 World Cup 2026 Semifnal Live Streaming Details

Mar 3, 2026 - 14:30
 0
SA vs NZ Semifinal Live Streaming: किसके सिर सजेगा फाइनल का ताज? जानें SA vs NZ सेमीफाइनल की हर डिटेल

SA vs NZ Semifinal Live Streaming: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह हाई-वोल्टेज मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में होगा, जहां क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मैच की उम्मीद है.

दोनों टीमों का अब तक का सफर

साउथ अफ्रीका इस मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. टीम ने सुपर-8 चरण में शानदार प्रदर्शन किया और तीनों मैच जीतकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया है. खास बात यह है कि प्रोटियाज ने ग्रुप मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था. ऐसे में टीम उस जीत को दोहराना चाहेगी.

वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला बदला लेने का मौका है. कीवी टीम ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रही और अब वह साउथ अफ्रीका की जीत की लय को तोड़ना चाहेगी. न्यूजीलैंड 2021 के बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने का सपना देख रही है. ऐसे में यह सेमीफाइनल दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है.

कब और कितने बजे होगा मैच?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी 6:30 बजे होगा.

कहां देखें लाइव?

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं ऑनलाइन दर्शक इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

कब होगा फाइनल मैच? 

गौरतलब है कि टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों की नजर फाइनल के टिकट पर है. अब देखना होगा कि क्या साउथ अफ्रीका अपनी जीत की लय बरकरार रखती है या न्यूजीलैंड पलटवार कर इतिहास रचती है

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की स्क्वॉड

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना माफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, ट्रिस्टन स्टब्स और रयान रिकेल्टन.

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सिफर्ट, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन और कोल मैककॉन्ची.

हिन्दी - साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड,लाइव स्ट्रीमिंग, टी20 वर्ल्ड कप 2026, टी20 वर्ल्डकप सेमीफाइनल, 

Photo Tag - SA vs NZ T20 World Cup 2026 Semifnal Live Streaming Details

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow