IND vs ENG महामुकाबले से पहले मोहम्मद आमिर की नई भविष्यवाणी, कहा- फाइनल में नहीं पहुंचेगी टीम इंडिया
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. एक टीवी शो में उन्होंने भारतीय टीम को लेकर नई भविष्यवाणी कर दी है. आमिर का कहना है कि भारत इस बार फाइनल में नहीं पहुंचेगा और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल हार सकता है. दरअसल, इससे पहले भी आमिर ने दावा किया था कि भारत सुपर-8 चरण में वेस्टइंडीज से हार जाएगा और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएगा. हालांकि भारतीय टीम ने मैदान पर इसका उल्टा साबित किया है. वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने अंतिम चार में जगह बनाई और आमिर की भविष्यवाणी गलत साबित हुई. फिर दोहराई भविष्यवाणी अब सेमीफाइनल से पहले आमिर ने एक और बयान दिया है. उनका मानना है कि भारतीय टीम भी इस समय “कम्प्लीट क्रिकेट” नहीं खेल पा रही है. उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी गेंदबाज लय में नजर नहीं आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी पर भी सवाल उठाए और कहा कि टीम हर मैच में दबाव में आती दिख रही है. हालांकि भारतीय फैंस आमिर के इस बयान को ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स याद दिला रहे हैं कि उनकी पिछली भविष्यवाणी भी गलत साबित हुई थी. भारत-इंग्लैंड की पुरानी कहानी भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह लगातार तीसरा मौका है जब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी. 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी, लेकिन 2024 में टीम इंडिया ने जोरदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रन से हराकर अपनी साख वापस साबित की थी. अब 2026 में एक बार फिर वही मुकाबला दोहराया जा रहा है. क्या बदलेगा इतिहास? इस बार भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार के हाथ में है, जबकि इंग्लैंड की टीम हैरी ब्रूक की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. अब देखना यह है कि आमिर की नई भविष्यवाणी सही साबित होती है या फिर भारतीय टीम एक बार फिर आलोचकों को गलत साबित करती है. फिलहाल क्रिकेट प्रेमियों की नजरें सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां असली जवाब मैदान पर मिलेगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. एक टीवी शो में उन्होंने भारतीय टीम को लेकर नई भविष्यवाणी कर दी है. आमिर का कहना है कि भारत इस बार फाइनल में नहीं पहुंचेगा और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल हार सकता है.
दरअसल, इससे पहले भी आमिर ने दावा किया था कि भारत सुपर-8 चरण में वेस्टइंडीज से हार जाएगा और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएगा. हालांकि भारतीय टीम ने मैदान पर इसका उल्टा साबित किया है. वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने अंतिम चार में जगह बनाई और आमिर की भविष्यवाणी गलत साबित हुई.
फिर दोहराई भविष्यवाणी
अब सेमीफाइनल से पहले आमिर ने एक और बयान दिया है. उनका मानना है कि भारतीय टीम भी इस समय “कम्प्लीट क्रिकेट” नहीं खेल पा रही है. उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी गेंदबाज लय में नजर नहीं आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी पर भी सवाल उठाए और कहा कि टीम हर मैच में दबाव में आती दिख रही है.
हालांकि भारतीय फैंस आमिर के इस बयान को ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स याद दिला रहे हैं कि उनकी पिछली भविष्यवाणी भी गलत साबित हुई थी.
भारत-इंग्लैंड की पुरानी कहानी
भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह लगातार तीसरा मौका है जब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी.
2022 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी, लेकिन 2024 में टीम इंडिया ने जोरदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रन से हराकर अपनी साख वापस साबित की थी. अब 2026 में एक बार फिर वही मुकाबला दोहराया जा रहा है.
क्या बदलेगा इतिहास?
इस बार भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार के हाथ में है, जबकि इंग्लैंड की टीम हैरी ब्रूक की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. अब देखना यह है कि आमिर की नई भविष्यवाणी सही साबित होती है या फिर भारतीय टीम एक बार फिर आलोचकों को गलत साबित करती है. फिलहाल क्रिकेट प्रेमियों की नजरें सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां असली जवाब मैदान पर मिलेगा.
What's Your Reaction?