टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका में कितनी बार हुआ आमना-सामना, किसका पलड़ा भारी? जानिए

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी. टी20 इंटरनेशनल में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार यानी 4 मार्च को होगा. ये मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका ने अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है. दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम बेहतर नेट रन रेट की वजह से सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही. इन दोनों टीमों के बीच ग्रुप राउंड में मुकाबला हुआ था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था. न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका कितनी बार हुईं हैं आमने-सामने न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2005 में हुआ था. उस मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत मिली थी. इसके बाद से अब तक दोनों टीमों के बीच 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 12 मैच में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 7 मुकाबलों में जीत मिली है. हालांकि, आखिरी 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात करें तो न्यूजीलैंड का पलड़ा 3-2 से भारी है. इसी वजह से दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. टी20 वर्ल्ड कप में किस टीम का पलड़ा है भारी? टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच का मामला एकतरफा रहा है. इस टूर्नामेंट में अभी तक हुए सभी 5 मैचों को साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया है. प्रोटियाज टीम को 2007 में 6 विकेट, 2009 में एक रन, 2010 में 12 रन, 2014 में दो रन और 2026 में 7 विकेट से जीत मिली है. हालांकि, इसमें से कोई भी मुकाबला नॉकआउट में नहीं हुआ है. दोनों टीमें पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. दोनों टीमें नहीं जीत पाई हैं टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी टी20 वर्ल्ड कप के सभी संस्करण में न्यूजीलैंड ने हिस्सा लिया है, जिसमें कीवी टीम तीन बार सेमीफाइनल से बाहर हुई है और एक बार फाइनल में हारी है. साउथ अफ्रीका की टीम भी अभी तक इस टूर्नामेंट को जीतने में सफल नहीं हो पाई है. प्रोटियाज टीम चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंची है, जबकि साल 2009 और 2014 में उसे सेमीफाइनल में हार मिली थी, तो साल 2024 में भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था.

Mar 3, 2026 - 14:30
 0
टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका में कितनी बार हुआ आमना-सामना, किसका पलड़ा भारी? जानिए

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी. टी20 इंटरनेशनल में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार यानी 4 मार्च को होगा. ये मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका ने अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है. दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम बेहतर नेट रन रेट की वजह से सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही. इन दोनों टीमों के बीच ग्रुप राउंड में मुकाबला हुआ था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था.

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका कितनी बार हुईं हैं आमने-सामने

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2005 में हुआ था. उस मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत मिली थी. इसके बाद से अब तक दोनों टीमों के बीच 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 12 मैच में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 7 मुकाबलों में जीत मिली है. हालांकि, आखिरी 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात करें तो न्यूजीलैंड का पलड़ा 3-2 से भारी है. इसी वजह से दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है.

टी20 वर्ल्ड कप में किस टीम का पलड़ा है भारी?

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच का मामला एकतरफा रहा है. इस टूर्नामेंट में अभी तक हुए सभी 5 मैचों को साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया है. प्रोटियाज टीम को 2007 में 6 विकेट, 2009 में एक रन, 2010 में 12 रन, 2014 में दो रन और 2026 में 7 विकेट से जीत मिली है. हालांकि, इसमें से कोई भी मुकाबला नॉकआउट में नहीं हुआ है. दोनों टीमें पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में एक-दूसरे से भिड़ेंगी.

दोनों टीमें नहीं जीत पाई हैं टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी

टी20 वर्ल्ड कप के सभी संस्करण में न्यूजीलैंड ने हिस्सा लिया है, जिसमें कीवी टीम तीन बार सेमीफाइनल से बाहर हुई है और एक बार फाइनल में हारी है. साउथ अफ्रीका की टीम भी अभी तक इस टूर्नामेंट को जीतने में सफल नहीं हो पाई है. प्रोटियाज टीम चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंची है, जबकि साल 2009 और 2014 में उसे सेमीफाइनल में हार मिली थी, तो साल 2024 में भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow