Plastic Currency: भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी

Government Approves Plastic Currency: पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही थीं RBI जल्दी ही प्लास्टिक करेंसी लेकर आने वाला है. पहले इस खबर पर कोई कंफर्मेशन नहीं था, लेकिन कुछ दिन के बाद खुद रिजर्व बैंक ने ही इस खबर को कंफर्म कर दिया. वहीं अब सरकार की तरफ से भी इस प्लास्टिक करेंसी को हरी झंडी मिल गई है. जिसके बारे में हाल ही में बताया गया है. भारत में पहली बार आएंगे प्लास्टिक नोटदरअसल हाल ही में लोकसभा में सांसद रामप्रीत मंडल और कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने वित्तमंत्री से प्लास्टिक नोट को लेकर सवाल पूछा था, इसी के साथ ये भी पूछा कि इससे डिजिटल पेमेंट सिस्टम पर क्या प्रभाव पड़ेगा. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी पूछा कि क्या सरकार कागजी नोटों को पूरी तरह से प्लास्टिक के साथ बदल देगी? ये भी पढ़ें: Currency News: बंद हो जाएगा 20 रुपये का पुराना नोट? पीएम के वायरल वीडियो पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया लोकसभा में इन सवालों का जवाब देते हुए वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि, 'भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने केंद्रीय निदेशक मंडल की सिफारिश पर, रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 25 के तहत सरकार को 10 और 20 रुपये के एक-एक अरब (100 करोड़) पॉलिमर बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दे दी है. इतना ही नहीं ट्रायल सफल होने के बाद नियमित रूप से पॉलिमर नोट जारी करने का प्रस्ताव भेजा था. इस प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है'. मजबूत होते हैं पॉलिमर नोटमंत्री ने बताया कि RBI के अनुसार, 'अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों से पता चलता है कि पॉलिमर बैंक नोटों की आयु कागजी नोटों की तुलना में काफी ज्यादा होती है. वर्तमान में पॉलिमर नोटों की शुरुआत प्रारंभिक चरण में है, इसलिए डिजिटल भुगतान पर इसका प्रभाव नियमित जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. साथ ही, नकद मुद्रा और डिजिटल भुगतान प्रणाली एक-दूसरे के पूरक भुगतान माध्यम हैं. ये भी पढ़ें: Bank Of Baroda: BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा? क्या बंद होंगे कागजी नोट?इसके अलावा लोकसभा में ये भी बताया गया कि क्या भविष्य में कागजी नोट बंद होंगे. इसके बारे में जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि, RBI के अनुसार पॉलिमर बैंक नोट कागजी नोटों के साथ-साथ जारी किए जाएंगे. फिलहाल कागजी मुद्रा को पूरी तरह पॉलिमर नोटों से बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है. ऐसे में जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंक कागजी नोट उसी तरह से चलते रहेंगे.

Jul 28, 2026 - 03:30
 0
Plastic Currency: भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी

Government Approves Plastic Currency: पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही थीं RBI जल्दी ही प्लास्टिक करेंसी लेकर आने वाला है. पहले इस खबर पर कोई कंफर्मेशन नहीं था, लेकिन कुछ दिन के बाद खुद रिजर्व बैंक ने ही इस खबर को कंफर्म कर दिया. वहीं अब सरकार की तरफ से भी इस प्लास्टिक करेंसी को हरी झंडी मिल गई है. जिसके बारे में हाल ही में बताया गया है.

भारत में पहली बार आएंगे प्लास्टिक नोट
दरअसल हाल ही में लोकसभा में सांसद रामप्रीत मंडल और कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने वित्तमंत्री से प्लास्टिक नोट को लेकर सवाल पूछा था, इसी के साथ ये भी पूछा कि इससे डिजिटल पेमेंट सिस्टम पर क्या प्रभाव पड़ेगा. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी पूछा कि क्या सरकार कागजी नोटों को पूरी तरह से प्लास्टिक के साथ बदल देगी?

ये भी पढ़ें: Currency News: बंद हो जाएगा 20 रुपये का पुराना नोट? पीएम के वायरल वीडियो पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया

लोकसभा में इन सवालों का जवाब देते हुए वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि, 'भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने केंद्रीय निदेशक मंडल की सिफारिश पर, रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 25 के तहत सरकार को 10 और 20 रुपये के एक-एक अरब (100 करोड़) पॉलिमर बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दे दी है. इतना ही नहीं ट्रायल सफल होने के बाद नियमित रूप से पॉलिमर नोट जारी करने का प्रस्ताव भेजा था. इस प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है'.

मजबूत होते हैं पॉलिमर नोट
मंत्री ने बताया कि RBI के अनुसार, 'अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों से पता चलता है कि पॉलिमर बैंक नोटों की आयु कागजी नोटों की तुलना में काफी ज्यादा होती है. वर्तमान में पॉलिमर नोटों की शुरुआत प्रारंभिक चरण में है, इसलिए डिजिटल भुगतान पर इसका प्रभाव नियमित जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. साथ ही, नकद मुद्रा और डिजिटल भुगतान प्रणाली एक-दूसरे के पूरक भुगतान माध्यम हैं.

ये भी पढ़ें: Bank Of Baroda: BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा?

क्या बंद होंगे कागजी नोट?
इसके अलावा लोकसभा में ये भी बताया गया कि क्या भविष्य में कागजी नोट बंद होंगे. इसके बारे में जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि, RBI के अनुसार पॉलिमर बैंक नोट कागजी नोटों के साथ-साथ जारी किए जाएंगे. फिलहाल कागजी मुद्रा को पूरी तरह पॉलिमर नोटों से बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है. ऐसे में जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंक कागजी नोट उसी तरह से चलते रहेंगे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow