Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Rate Today on June 7: देश के आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट को आज एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. सरकार ने LPG की कीमतों में यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और मध्य पूर्व में सप्लाई में रुकावट की बढ़ती आशंकाओं के कारण की है. इस साल मार्च में 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद पिछले तीन महीनों में घरेलू LPG की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है. इस बदलाव के बाद, दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 915.50 रुपये से बढ़कर 944.50 रुपये हो गई है. यह बढ़ोतरी देश के प्रमुख शहरों में घरेलू कुकिंग गैस सिलेंडरों पर लागू होती है, जबकि कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पेट्रोल-डीजल की बदली कीमत? घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद राहत की बात यह है कि आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पश्चिम एशिया संकट की वजह से भले ही आज दाम नहीं बढ़े हैं, लेकिन सरकारी तेल कंपनियां अभी भी लागत से काफी कम पर ईंधन बेच रही हैं. मौजूदा समय में उन्हें पेट्रोल पर करीब 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 33.6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठाना पड़ रहा हे.  शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर) दिल्ली 102.12 रुपये  95.20 रुपये मुंबई 111.18 रुपये 97.83 रुपये कोलकाता 113.47 रुपये 99.82 रुपये चेन्नई  107.77 रुपये  99.55 रुपये बेंगलुरु 110.93 रुपये  98.80 रुपये पटना 113.35 रुपये 99.36 रुपये जयपुर 112.66 रुपये 97.78 रुपये लखनऊ 102.05 रुपये 95.55 रुपये भोपाल 114.54 रुपये 99.64 रुपये देश में सबसे सस्ता और सबसे महंगा पेट्रोल कहां? 25 मई, 2026 को हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा 115.69 रुपये प्रति लीटर रही. इसके बाद तिरुवनंतपुरम का नंबर रहा, जहां पेट्रोल की कीमत 115.49 रुपये प्रति लीटर थी. दूसरी ओर, लिस्ट में शामिल शहरों में चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत सबसे कम 98.10 रुपये प्रति लीटर है. कई मेट्रो शहरों की तुलना में लखनऊ और नई दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमतें कम रहीं, जहां ये क्रमशः 102.05 रुपये और 102.12 रुपये प्रति लीटर हैं. डीजल के मामले में, तिरुवनंतपुरम में सबसे ज्यादा कीमत 104.40 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है. इसके बाद हैदराबाद में डीजल की कीमत 103.82 रुपये प्रति लीटर है. लिस्ट में शामिल शहरों में चंडीगढ़ में डीजल की कीमत सबसे कम 86.09 रुपये प्रति लीटर है. ये भी पढ़ें: LPG Price Hike: 1422 रुपया कमर्शियल, 89 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर; ईरान में जंग में बिगाड़ा खेल 

Jun 7, 2026 - 16:30
 0
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Rate Today on June 7: देश के आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट को आज एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. सरकार ने LPG की कीमतों में यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और मध्य पूर्व में सप्लाई में रुकावट की बढ़ती आशंकाओं के कारण की है.

इस साल मार्च में 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद पिछले तीन महीनों में घरेलू LPG की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है. इस बदलाव के बाद, दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 915.50 रुपये से बढ़कर 944.50 रुपये हो गई है. यह बढ़ोतरी देश के प्रमुख शहरों में घरेलू कुकिंग गैस सिलेंडरों पर लागू होती है, जबकि कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

पेट्रोल-डीजल की बदली कीमत?

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद राहत की बात यह है कि आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पश्चिम एशिया संकट की वजह से भले ही आज दाम नहीं बढ़े हैं, लेकिन सरकारी तेल कंपनियां अभी भी लागत से काफी कम पर ईंधन बेच रही हैं. मौजूदा समय में उन्हें पेट्रोल पर करीब 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 33.6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठाना पड़ रहा हे. 

शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 102.12 रुपये  95.20 रुपये
मुंबई 111.18 रुपये 97.83 रुपये
कोलकाता 113.47 रुपये 99.82 रुपये
चेन्नई  107.77 रुपये  99.55 रुपये
बेंगलुरु 110.93 रुपये  98.80 रुपये
पटना 113.35 रुपये 99.36 रुपये
जयपुर 112.66 रुपये 97.78 रुपये
लखनऊ 102.05 रुपये 95.55 रुपये
भोपाल 114.54 रुपये 99.64 रुपये

देश में सबसे सस्ता और सबसे महंगा पेट्रोल कहां?

25 मई, 2026 को हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा 115.69 रुपये प्रति लीटर रही. इसके बाद तिरुवनंतपुरम का नंबर रहा, जहां पेट्रोल की कीमत 115.49 रुपये प्रति लीटर थी. दूसरी ओर, लिस्ट में शामिल शहरों में चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत सबसे कम 98.10 रुपये प्रति लीटर है. कई मेट्रो शहरों की तुलना में लखनऊ और नई दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमतें कम रहीं, जहां ये क्रमशः 102.05 रुपये और 102.12 रुपये प्रति लीटर हैं.

डीजल के मामले में, तिरुवनंतपुरम में सबसे ज्यादा कीमत 104.40 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है. इसके बाद हैदराबाद में डीजल की कीमत 103.82 रुपये प्रति लीटर है. लिस्ट में शामिल शहरों में चंडीगढ़ में डीजल की कीमत सबसे कम 86.09 रुपये प्रति लीटर है.

ये भी पढ़ें:

LPG Price Hike: 1422 रुपया कमर्शियल, 89 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर; ईरान में जंग में बिगाड़ा खेल 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow