LPG Price Hike: क्या रेट बढ़ने के साथ नियम भी गए हैं बदल? जानें रसोई गैस को लेकर सरकार का रुख
LPG Cylinder Price Hike: आज यानी कि 7 जून, रविवार को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई. हालांकि, रेट बढ़ाने के साथ नियमों में भले ही कोई बदलाव नहीं किया गया हो, लेकिन तेल विपणन कंपनियों (OMCs) द्वारा पहले जारी दिशा-निर्देश पूरी तरह से प्रभावी हैं. कीमतों में वृद्धि के बीच उपभोक्ताओं की सुरक्षा, गैस की कालाबाजारी रोकने और सप्लाई सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कई नियम लागू किए हैं. आइए इन पर एक नजर डालते हैं:- ड्यूल कनेक्शन पर रोक अगर आपके पास पाइपलाइन वाली नैचुरल गैस (PNG) का कनेक्शन है, तो आप घरेलू सिलेंडर नहीं रख सकते. पीएनजी चालू होने के 30 दिनों के भीतर एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना अनिवार्य है. ऐसा न करने पर तेल कंपनियां आपके एलपीजी कनेक्शन को अपने आप ही ब्लॉक कर देंगी. रीफिल लॉकिंग पीरियड दो गैस सिलेंडरों की बुकिंग के बीच समयसीमा बढ़ाई गई है. एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिन पहले बुक नहीं हो सकता. यह नियम शहरी उपभोक्ताओं के लिए है. गांवों में बुकिंग का यह अंतर 45 दिन तय किया गया है ताकि जमाखोरी रोकी जा सके. डिलीवरी ऑथेन्टिकेशन कोड सुरक्षा व्यवस्था के तहत गैस बुक करते ही उपभोक्ता के फोन पर एक सिक्योरिटी पिन या ओटीपी (OTP) भेजा जाता है. डिलीवरी बॉय को यह कोड दिखाने के बाद ही सिलेंडर हैंडओवर किया जाएगा. इससे सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग, गैस की चोरी नहीं होगी. सिलेंडर गलत पते या गलत व्यक्ति को डिलीवर नहीं होगा. गैस कंपनियों के पास उपभोक्ताओं का लाइव डेटा अपडेटेड रहेगा. आधार बायोमेट्रिक e-KYC सभी वैद्य उपभोक्ताओं के लिए गैस खाते की e-KYC प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य कर दिया गया है. जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक एजेंसी में जाकर या मोबाइल ऐप के जरिए अपनी बायोमेट्रिक या आधार केवाईसी अपडेट नहीं कराई है, उनकी गैस सब्सिडी रोकी जा सकती है या अगली बुकिंग में दिक्कत आ सकती है. सालाना कोटा तय प्रत्येक परिवार को एक वित्तीय वर्ष में केवल 12 रियायती (सब्सिडी वाले) घरेलू सिलेंडर ही मिलेंगे. इससे अधिक सिलेंडर की आवश्यकता होने पर बाजार की वर्तमान ऊंची दरों (जैसे दिल्ली में 942 रुपये) का भुगतान करना होगा. ये भी पढ़ें: LPG Cylinder New Rate: दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर घरेलू सिलेंडर का नया रेट
LPG Cylinder Price Hike: आज यानी कि 7 जून, रविवार को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई. हालांकि, रेट बढ़ाने के साथ नियमों में भले ही कोई बदलाव नहीं किया गया हो, लेकिन तेल विपणन कंपनियों (OMCs) द्वारा पहले जारी दिशा-निर्देश पूरी तरह से प्रभावी हैं.
कीमतों में वृद्धि के बीच उपभोक्ताओं की सुरक्षा, गैस की कालाबाजारी रोकने और सप्लाई सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कई नियम लागू किए हैं. आइए इन पर एक नजर डालते हैं:-
ड्यूल कनेक्शन पर रोक
अगर आपके पास पाइपलाइन वाली नैचुरल गैस (PNG) का कनेक्शन है, तो आप घरेलू सिलेंडर नहीं रख सकते. पीएनजी चालू होने के 30 दिनों के भीतर एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना अनिवार्य है. ऐसा न करने पर तेल कंपनियां आपके एलपीजी कनेक्शन को अपने आप ही ब्लॉक कर देंगी.
रीफिल लॉकिंग पीरियड
दो गैस सिलेंडरों की बुकिंग के बीच समयसीमा बढ़ाई गई है. एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिन पहले बुक नहीं हो सकता. यह नियम शहरी उपभोक्ताओं के लिए है. गांवों में बुकिंग का यह अंतर 45 दिन तय किया गया है ताकि जमाखोरी रोकी जा सके.
डिलीवरी ऑथेन्टिकेशन कोड
सुरक्षा व्यवस्था के तहत गैस बुक करते ही उपभोक्ता के फोन पर एक सिक्योरिटी पिन या ओटीपी (OTP) भेजा जाता है. डिलीवरी बॉय को यह कोड दिखाने के बाद ही सिलेंडर हैंडओवर किया जाएगा. इससे सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग, गैस की चोरी नहीं होगी. सिलेंडर गलत पते या गलत व्यक्ति को डिलीवर नहीं होगा. गैस कंपनियों के पास उपभोक्ताओं का लाइव डेटा अपडेटेड रहेगा.
आधार बायोमेट्रिक e-KYC
सभी वैद्य उपभोक्ताओं के लिए गैस खाते की e-KYC प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य कर दिया गया है. जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक एजेंसी में जाकर या मोबाइल ऐप के जरिए अपनी बायोमेट्रिक या आधार केवाईसी अपडेट नहीं कराई है, उनकी गैस सब्सिडी रोकी जा सकती है या अगली बुकिंग में दिक्कत आ सकती है.
सालाना कोटा तय
प्रत्येक परिवार को एक वित्तीय वर्ष में केवल 12 रियायती (सब्सिडी वाले) घरेलू सिलेंडर ही मिलेंगे. इससे अधिक सिलेंडर की आवश्यकता होने पर बाजार की वर्तमान ऊंची दरों (जैसे दिल्ली में 942 रुपये) का भुगतान करना होगा.
ये भी पढ़ें:
What's Your Reaction?