RBI MPC Meeting August 2026: क्या होम और कार लोन पर सस्ती होगी EMI? रेपो रेट आज RBI का फैसला
RBI MPC meeting LIVE updates: भारतीय रिजर्व बैंक की छह सदस्यीय मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) आज 5 अगस्त, 2026 को रेपो रेट पर अपना फैसला सुनाएगी. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. रेपो रेट पर फैसला वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और महंगाई के जोखिमों को देखते हुए लिया जाएगा. ब्लूमबर्ग के एक सर्वे के मुताबिक, अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इस बार रिजर्व बैंक रेपो रेट को 5.25% पर ही बरकरार रखेगा क्योंकि महंगाईदर अभी भी आरबीआई के तय सीमा के अंदर ही है. कन्ज्यूमर महंगाई में हालिया बढ़ोतरी के बाद भी जून में महंगाई दर 4.38% रही, जो सरकार के लक्ष्य 4% से भले ही ज्यादा है, लेकिन आरबीआई की 6% की ऊपरी सुरक्षित सीमा से काफी नीचे है. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा सुबह 10 बजे मौद्रिक नीति समिति के फैसलों का ऐलान करेंगे, जिस पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं.

What's Your Reaction?