NEP vs WI: वेस्टइंडीज सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली बनी पहली टीम, हार के साथ नेपाल का बोरिया-बिस्तर सिमटा

West Indies In T20 World Cup 2026 Super-8: वेस्टइंडीज (West Indies) टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. कैरेबियन टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए लीग चरण के 25वें मुकाबले में नेपाल को 9 विकेट से हराकर क्वालिफिकेशन हासिल किया. वहीं हारने वाली नेपाल का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया.  जिस तरह से वेस्टइंडीज सुपर-8 में जगह हासिल करने वाली पहली टीम बनी. वहीं नेपाल टूर्नामेंट से एलिमिनेट होने वाली दूसरी टीम बनी. इससे पहले ओमान की टीम टी20 विश्व कप से एलिमिनेट हुई थी.  वेस्टइंडीज पॉइंट्स टेबल में टॉप पर  बता दें कि वेस्टइंडीज ने लगातार तीन मैच जीतने के बाद अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया. शाई होप की कप्तानी वाली टीम ने 6 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं. वहीं टीम का नेट रनरेट +1.820 का है. सबसे ज्यादा पॉइंट्स और नेट रनरेट के साथ टीम ग्रुप-सी के पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है.  बताते चलें कि वेस्टइंडीज ने अब तक तीन मैचों में स्कॉटलैंड को 35 रन से, इंग्लैंड को 30 रन से और नेपाल से 9 विकेट से हराया. टीम को अपना अगला व आखिरी लीग मैच 19 फरवरी को इटली के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलना है.  नेपाल का भी आखिरी लीग मैच बाकी  एलिमिनेट होने वाली नेपाल टीम ने लगातार तीन मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ 4 रन से, इटली के खिलाफ 10 विकेट से और वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना किया.  हालांकि नेपाल को टूर्नामेंट से घर वापस लौटने से पहले अपना आखिरी लीग मैच 17 फरवरी को स्कॉटलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है.  ग्रुप-डी में तीन जीत के बाद भी क्वालिफिकेशन कंफर्म नहीं ग्रुप-सी की वेस्टइंडीज ने तीन मैच जीतने के साथ सुपर-8 के लिए कदम बढ़ा दिया है. लेकिन ग्रुप-डी में मौजूद दक्षिण अफ्रीका के लिए लगातार तीन जीत के बाद भी क्वालिफिकेशन नहीं हुआ है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वेस्टइंडीज के बाद आधिकारिक तौर पर दूसरी कौन सी टीम सुपर-8 में पहुंचती है. 

Feb 15, 2026 - 17:30
 0
NEP vs WI: वेस्टइंडीज सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली बनी पहली टीम, हार के साथ नेपाल का बोरिया-बिस्तर सिमटा

West Indies In T20 World Cup 2026 Super-8: वेस्टइंडीज (West Indies) टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. कैरेबियन टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए लीग चरण के 25वें मुकाबले में नेपाल को 9 विकेट से हराकर क्वालिफिकेशन हासिल किया. वहीं हारने वाली नेपाल का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया. 

जिस तरह से वेस्टइंडीज सुपर-8 में जगह हासिल करने वाली पहली टीम बनी. वहीं नेपाल टूर्नामेंट से एलिमिनेट होने वाली दूसरी टीम बनी. इससे पहले ओमान की टीम टी20 विश्व कप से एलिमिनेट हुई थी. 

वेस्टइंडीज पॉइंट्स टेबल में टॉप पर 

बता दें कि वेस्टइंडीज ने लगातार तीन मैच जीतने के बाद अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया. शाई होप की कप्तानी वाली टीम ने 6 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं. वहीं टीम का नेट रनरेट +1.820 का है. सबसे ज्यादा पॉइंट्स और नेट रनरेट के साथ टीम ग्रुप-सी के पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है. 

बताते चलें कि वेस्टइंडीज ने अब तक तीन मैचों में स्कॉटलैंड को 35 रन से, इंग्लैंड को 30 रन से और नेपाल से 9 विकेट से हराया. टीम को अपना अगला व आखिरी लीग मैच 19 फरवरी को इटली के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलना है. 

नेपाल का भी आखिरी लीग मैच बाकी 

एलिमिनेट होने वाली नेपाल टीम ने लगातार तीन मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ 4 रन से, इटली के खिलाफ 10 विकेट से और वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना किया. 

हालांकि नेपाल को टूर्नामेंट से घर वापस लौटने से पहले अपना आखिरी लीग मैच 17 फरवरी को स्कॉटलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है. 

ग्रुप-डी में तीन जीत के बाद भी क्वालिफिकेशन कंफर्म नहीं

ग्रुप-सी की वेस्टइंडीज ने तीन मैच जीतने के साथ सुपर-8 के लिए कदम बढ़ा दिया है. लेकिन ग्रुप-डी में मौजूद दक्षिण अफ्रीका के लिए लगातार तीन जीत के बाद भी क्वालिफिकेशन नहीं हुआ है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वेस्टइंडीज के बाद आधिकारिक तौर पर दूसरी कौन सी टीम सुपर-8 में पहुंचती है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow