IND vs PAK: इंडिया या पाकिस्तान, कौन जीतेगा आज? क्यों श्रीलंका में बड़ी चुनौती है पाक टीम
India vs Pakistan Match: आज सभी क्रिकेट फैंस की नजरें शाम 7 बजे से टीवी और मोबाइल को ही ताड़ रही होंगी. क्योंकि आज ही 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला होना है. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत बढ़िया है. टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत अधिकांश मौकों पर पाक टीम को धूल चटाता आया है. इससे पहले एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन बार धोया था. मगर 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच में कुछ ऐसे पहलू होंगे, जो भारतीय टीम के लिए नुकसानदेह रह सकते हैं. यहां जानिए क्यों आज कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा. क्यों भारत के लिए जीतना होगा मुश्किल? -भारत और श्रीलंका की प्लेइंग कंडीशंस में काफी फर्क है. अभी तक टीम इंडिया ने अपने दोनों मैच सपाट पिचों पर खेले हैं, जहां आमतौर पर हाई-स्कोरिंग मैच खेले जाते हैं. मगर श्रीलंकाई पिचों पर अभी तक स्पिनरों का दबदबा देखने को मिला है और उन परिस्थितियों से पाकिस्तानी खिलाड़ी अच्छी तरह तालमेल बिठा चुके हैं. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के लिए एकदम से बदली कंडीशंस के साथ तालमेल बिठा पाना कठिन हो सकता है. -उस्मान तारिक पिछले दिनों चर्चा में रहे हैं. अलग-अलग तरह के दावे सामने आए हैं कि उनका गेंदबाजी एक्शन भारतीय बल्लेबाजों की लय बिगाड़ सकता है. उन्हें टीम इंडिया कितना बड़ा खतरा मानती है, उसका अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि नेट्स में सूर्यकुमार यादव, उस्मान तारिक की तरह हाथ रोककर गेंद फेंकते हुए नजर आए थे. जाहिर है, उस्मान तारिक की गेंदबाजी वेरिएशन से टीम इंडिया को बचकर रहना होगा. -टूर्नामेंट में अभी तक टीम इंडिया की एक कमजोरी सामने आई है कि स्पिन के खिलाफ उसने जत्थों में विकेट खोए हैं. उदाहरण के तौर पर नामीबिया के कप्तान जेरहार्ड इरासमस ने 19वें ओवर में 3 विकेट लिए थे. इस कारण टीम इंडिया जहां 225-230 बनाने के सपने देख रही थी, वहां उसे 209 रनों से ही संतोष करना पड़ा था. उससे पहले यूएसए के खिलाफ मैच में रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या, स्पिन के खिलाफ महज 6 गेंदों के भीतर आउट हो गए थे.
India vs Pakistan Match: आज सभी क्रिकेट फैंस की नजरें शाम 7 बजे से टीवी और मोबाइल को ही ताड़ रही होंगी. क्योंकि आज ही 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला होना है. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत बढ़िया है. टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत अधिकांश मौकों पर पाक टीम को धूल चटाता आया है.
इससे पहले एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन बार धोया था. मगर 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच में कुछ ऐसे पहलू होंगे, जो भारतीय टीम के लिए नुकसानदेह रह सकते हैं. यहां जानिए क्यों आज कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा.
क्यों भारत के लिए जीतना होगा मुश्किल?
-भारत और श्रीलंका की प्लेइंग कंडीशंस में काफी फर्क है. अभी तक टीम इंडिया ने अपने दोनों मैच सपाट पिचों पर खेले हैं, जहां आमतौर पर हाई-स्कोरिंग मैच खेले जाते हैं. मगर श्रीलंकाई पिचों पर अभी तक स्पिनरों का दबदबा देखने को मिला है और उन परिस्थितियों से पाकिस्तानी खिलाड़ी अच्छी तरह तालमेल बिठा चुके हैं. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के लिए एकदम से बदली कंडीशंस के साथ तालमेल बिठा पाना कठिन हो सकता है.
-उस्मान तारिक पिछले दिनों चर्चा में रहे हैं. अलग-अलग तरह के दावे सामने आए हैं कि उनका गेंदबाजी एक्शन भारतीय बल्लेबाजों की लय बिगाड़ सकता है. उन्हें टीम इंडिया कितना बड़ा खतरा मानती है, उसका अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि नेट्स में सूर्यकुमार यादव, उस्मान तारिक की तरह हाथ रोककर गेंद फेंकते हुए नजर आए थे. जाहिर है, उस्मान तारिक की गेंदबाजी वेरिएशन से टीम इंडिया को बचकर रहना होगा.
-टूर्नामेंट में अभी तक टीम इंडिया की एक कमजोरी सामने आई है कि स्पिन के खिलाफ उसने जत्थों में विकेट खोए हैं. उदाहरण के तौर पर नामीबिया के कप्तान जेरहार्ड इरासमस ने 19वें ओवर में 3 विकेट लिए थे. इस कारण टीम इंडिया जहां 225-230 बनाने के सपने देख रही थी, वहां उसे 209 रनों से ही संतोष करना पड़ा था. उससे पहले यूएसए के खिलाफ मैच में रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या, स्पिन के खिलाफ महज 6 गेंदों के भीतर आउट हो गए थे.
What's Your Reaction?