IND vs SA 1st T20 Pitch Report: रनों की होगी बारिश का गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें भारत बनाम द. अफ्रीका पहले T20 की पिच रिपोर्ट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. मंगलवार, 9 दिसंबर को होने वाला ये मैच खास होगा, क्योंकि पहली बार कटक में लाल मिट्टी के विकेट पर मैच होने जा रहा है. मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा, यहां टॉस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच को लेकर कहा कि मैंने अभी तक ये देखी नहीं लेकिन उम्मीद है ये अच्छी होगी. उन्होंने कहा कि काली मिट्टी की पिच अच्छी रहती, लेकिन उन्हें लगता है कि लाल मिट्टी की पिच भी अच्छी रहेगी. उन्होंने कहा, "लाल मिट्टी की विकेट तेज भी हो सकती है, देखते हैं लेकिन अगर ये तेज रही तो अच्छा है." बाराबती स्टेडियम का रिकॉर्ड (T20I) बाराबती स्टेडियम में इससे पहले कुल 3 टी20 इंटरनेशनल मैच हो चुके हैं, जिनमें से 2 भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए हैं. बुरी बात ये हैं कि दोनों ही मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया है. जबकि अन्य मुकाबला भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 93 रनों से जीता था. इस ग्राउंड पर हाईएस्ट टी20 इंटरनेशनल स्कोर 180 रन का है, जो भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. सबसे कम स्कोर 87 का है, वो श्रीलंका का इसी मैच में था. टॉस की बात करें तो जो भी जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा. यहां ओस आ सकती है, इसलिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो सकती है. हालांकि मौसम भी एक समस्या होगा, यहां बारिश की संभावना 10 प्रतिशत बताई गई है. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 की पिच रिपोर्ट लाल मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है, लेकिन एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है. पिच टी20 के लिहाज से बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आ रही है. यहां पहली बार टी20 में 200 का स्कोर बन सकता है. टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाजी लेने का फैसला सही साबित हो सकता है, लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 200 का स्कोर बना दिया तो दूसरी पारी में खेलने वाली टीम के लिए मुश्किलें बढ़ जाएगी. भारतीय टीम अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती. दक्षिण अफ्रीका टीम डेविड मिलर, रेजा हेंड्रिक्स, एडन मार्क्रम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, मार्को यानसेन, डोनोवन फेरीरा (विकेट कीपर), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेट कीपर), एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, लुथो सिपामला, ओटनील बार्टमैन.

Dec 9, 2025 - 00:30
 0
IND vs SA 1st T20 Pitch Report: रनों की होगी बारिश का गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें भारत बनाम द. अफ्रीका पहले T20 की पिच रिपोर्ट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. मंगलवार, 9 दिसंबर को होने वाला ये मैच खास होगा, क्योंकि पहली बार कटक में लाल मिट्टी के विकेट पर मैच होने जा रहा है. मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा, यहां टॉस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच को लेकर कहा कि मैंने अभी तक ये देखी नहीं लेकिन उम्मीद है ये अच्छी होगी. उन्होंने कहा कि काली मिट्टी की पिच अच्छी रहती, लेकिन उन्हें लगता है कि लाल मिट्टी की पिच भी अच्छी रहेगी. उन्होंने कहा, "लाल मिट्टी की विकेट तेज भी हो सकती है, देखते हैं लेकिन अगर ये तेज रही तो अच्छा है."

बाराबती स्टेडियम का रिकॉर्ड (T20I)

बाराबती स्टेडियम में इससे पहले कुल 3 टी20 इंटरनेशनल मैच हो चुके हैं, जिनमें से 2 भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए हैं. बुरी बात ये हैं कि दोनों ही मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया है. जबकि अन्य मुकाबला भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 93 रनों से जीता था.

इस ग्राउंड पर हाईएस्ट टी20 इंटरनेशनल स्कोर 180 रन का है, जो भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. सबसे कम स्कोर 87 का है, वो श्रीलंका का इसी मैच में था.

टॉस की बात करें तो जो भी जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा. यहां ओस आ सकती है, इसलिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो सकती है. हालांकि मौसम भी एक समस्या होगा, यहां बारिश की संभावना 10 प्रतिशत बताई गई है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 की पिच रिपोर्ट

लाल मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है, लेकिन एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है. पिच टी20 के लिहाज से बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आ रही है. यहां पहली बार टी20 में 200 का स्कोर बन सकता है. टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाजी लेने का फैसला सही साबित हो सकता है, लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 200 का स्कोर बना दिया तो दूसरी पारी में खेलने वाली टीम के लिए मुश्किलें बढ़ जाएगी.

भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

दक्षिण अफ्रीका टीम

डेविड मिलर, रेजा हेंड्रिक्स, एडन मार्क्रम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, मार्को यानसेन, डोनोवन फेरीरा (विकेट कीपर), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेट कीपर), एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, लुथो सिपामला, ओटनील बार्टमैन.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow