LSG vs RCB: लखनऊ और आरसीबी के मुकाबले के बीच मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रुणाल पंड्या-निकोलस पूरन 'भिड़े'

आईपीएल 2026 का 50वां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बीती रात 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया था. इस मैच के दौरान्न कुछ ऐसा हुआ जिसने क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें बढ़ा दीं. लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  के बीच खेले गए मुकाबले में सिर्फ रनों की बरसात ही नहीं हुई, बल्कि खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली. यह तब हुआ जब आरसीबी के स्पिनर क्रुणाल पंड्या ने लखनऊ के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन के लिए बाउंसर फेका.  यह वाकया लखनऊ की पारी के दौरान हुआ. आरसीबी के लिए खेल रहे क्रुणाल पंड्या ने अर्शिन कुलकर्णी को आउट कर पवेलियन भेजा दिया. इसके बाद क्रीज पर निकोलस पूरन की एंट्री हुई. निकोंलस के आते ही क्रुणाल ने करीब 119 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बाउन्सर फेका. Things are heating up in this Revenge Week clash! ????A contest within the contest is brewing between #NicholasPooran and #KrunalPandya! ????#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #LSGvRCB | LIVE NOW ???? https://t.co/gEprGnf2A7 pic.twitter.com/C2oqmrYF0X — Star Sports (@StarSportsIndia) May 7, 2026 यह भी पढ़ें- LSG vs RCB Highlights:L अंतिम ओवर में जीता लखनऊ, रोमांचक मुकाबले में RCB को हराया, प्रिंस-मार्श चमके मामला तब बिगड़ जब अगली गेंद पर क्रुणाल ने फिर से बाउंसर फेंकने की कोशिश की. इस बार पूरन ने एक रन चुरा लिया. लेकिन रन पूरा करने के बाद पूरन खुद को रोक नहीं पाए और सीधे क्रुणाल के पास जाकर कुछ कहने लगे. दोनों के बीच शब्दों का आदान-प्रदान हुआ और ऐसा लगा कि मामला बढ़ सकता है. हालांकि, अंपायरों और अन्य खिलाड़ियों के दखल से पहले ही दोनों ने समझदारी दिखाई और मैच दोबारा शुरू हुआ. यह भी पढ़ें- मिचेल मार्श का तूफानी शतक, लखनऊ ने RCB को दिया 213 का लक्ष्य; 19-19 ओवर का है मैच मिचेल मार्श के तूफान में उड़ी बेंगलुरु की टीम मैच की बात करें तो मैदान पर कुदरत का खेल भी देखने को मिला. बारिश ने बार-बार खेल में खलल डाला, लेकिन लखनऊ के बल्लेबाज मिचेल मार्श पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. मार्श ने बेंगलुरु के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और इकाना जैसे मैदान पर, जिसे अक्सर लो-स्कोरिंग माना जाता है, वहां चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी. उन्होंने महज 49 गेंदों में अपना आतिशी शतक पूरा किया.  बारिश की वजह से खेल को तीन बार रोकना पड़ा, जिसके बाद अंपायरों ने मैच को 19-19 ओवर का करने का फैसला लिया. मार्श की शतकीय पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 19 ओवरों में केवल 3 विकेट खोकर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. आरसीबी के गेंदबाजों के पास मार्श के हमलों का कोई जवाब नहीं था.

May 8, 2026 - 15:30
 0
LSG vs RCB: लखनऊ और आरसीबी के मुकाबले के बीच मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रुणाल पंड्या-निकोलस पूरन 'भिड़े'

आईपीएल 2026 का 50वां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बीती रात 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया था. इस मैच के दौरान्न कुछ ऐसा हुआ जिसने क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें बढ़ा दीं. लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  के बीच खेले गए मुकाबले में सिर्फ रनों की बरसात ही नहीं हुई, बल्कि खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली. यह तब हुआ जब आरसीबी के स्पिनर क्रुणाल पंड्या ने लखनऊ के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन के लिए बाउंसर फेका. 

यह वाकया लखनऊ की पारी के दौरान हुआ. आरसीबी के लिए खेल रहे क्रुणाल पंड्या ने अर्शिन कुलकर्णी को आउट कर पवेलियन भेजा दिया. इसके बाद क्रीज पर निकोलस पूरन की एंट्री हुई. निकोंलस के आते ही क्रुणाल ने करीब 119 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बाउन्सर फेका.

यह भी पढ़ें- LSG vs RCB Highlights:L अंतिम ओवर में जीता लखनऊ, रोमांचक मुकाबले में RCB को हराया, प्रिंस-मार्श चमके

मामला तब बिगड़ जब अगली गेंद पर क्रुणाल ने फिर से बाउंसर फेंकने की कोशिश की. इस बार पूरन ने एक रन चुरा लिया. लेकिन रन पूरा करने के बाद पूरन खुद को रोक नहीं पाए और सीधे क्रुणाल के पास जाकर कुछ कहने लगे. दोनों के बीच शब्दों का आदान-प्रदान हुआ और ऐसा लगा कि मामला बढ़ सकता है. हालांकि, अंपायरों और अन्य खिलाड़ियों के दखल से पहले ही दोनों ने समझदारी दिखाई और मैच दोबारा शुरू हुआ.

यह भी पढ़ें- मिचेल मार्श का तूफानी शतक, लखनऊ ने RCB को दिया 213 का लक्ष्य; 19-19 ओवर का है मैच

मिचेल मार्श के तूफान में उड़ी बेंगलुरु की टीम

मैच की बात करें तो मैदान पर कुदरत का खेल भी देखने को मिला. बारिश ने बार-बार खेल में खलल डाला, लेकिन लखनऊ के बल्लेबाज मिचेल मार्श पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. मार्श ने बेंगलुरु के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और इकाना जैसे मैदान पर, जिसे अक्सर लो-स्कोरिंग माना जाता है, वहां चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी. उन्होंने महज 49 गेंदों में अपना आतिशी शतक पूरा किया. 

बारिश की वजह से खेल को तीन बार रोकना पड़ा, जिसके बाद अंपायरों ने मैच को 19-19 ओवर का करने का फैसला लिया. मार्श की शतकीय पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 19 ओवरों में केवल 3 विकेट खोकर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. आरसीबी के गेंदबाजों के पास मार्श के हमलों का कोई जवाब नहीं था.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow