सूर्यकुमार यादव की होगी छुट्टी! ये खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का नया T20 कप्तान? आया नया अपडेट

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछला टी20 वर्ल्ड कप जीता है, उनकी कप्तानी में टीम एशिया कप चैंपियन बनी. लेकिन उनकी टी20 कप्तानी से छुट्टी होने वाली है. IPL 2026 के बाद टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है. इससे पहले BCCI कुछ बड़े बदलाव करने पर विचार कर रही है. श्रेयस अय्यर को टी20 का नया कप्तान बनाया जा सकता है. सूर्यकुमार यादव करीब 2 साल से टी20 के कप्तान हैं. वह रोहित शर्मा के टी20 संन्यास के बाद 2024 में कप्तान चुने गए थे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सूर्या से कप्तानी छिन सकती है. टीम इंडिया के भविष्य को देखते ये फैसला लिया जा सकता है, श्रेयस अय्यर नए कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं. रिपोर्ट के अनुसार श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी होगी और उन्हें कप्तान बनाया जा सकता है. 31 वर्षीय अय्यर ने 3 दिसंबर, 2023 को अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. यानी 2 साल से भी अधिक समय हो गया है, उन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. अब भविष्य को देखते हुए सिलेक्टर्स अय्यर को नया कप्तान चुन सकते हैं. यह भी पढ़ें- कहां पहुंच गई आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान कौन से स्थान पर पहुंचा, जानिए बतौर खिलाड़ी टीम में रहेंगे सूर्यकुमार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है. इसको ध्यान में रखते हुए उन्हें सीधा टीम से बाहर नहीं किया जाएगा. IPL 2026 के बाद सिलेक्टर्स नए कप्तान को चुन सकते हैं. टीम इंडिया को आयरलैंड में 2 टी20 मैच खेलने हैं, इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी. सूर्या बतौर खिलाड़ी स्क्वॉड में चुने जाएंगे. कैसा है सूर्या का कप्तानी रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव ने 52 मैचों में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी की, जिसमें से टीम इंडिया ने 40 मैच जीते और सिर्फ 8 हारे. उनका जीत प्रतिशत 76.92 का है. 50 से ज्यादा मैचों में कप्तानी कर चुके भारतीय खिलाड़ियों (धोनी, कोहली, रोहित) में सबसे बेहतर जीत प्रतिशत सूर्या का ही है. यह भी पढ़ें- टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम ने बनाए 50 हजारे से अधिक रन? टॉप-5 टीमों के नाम जानिए श्रेयस अय्यर की बात करें तो उन्होंने अपनी कप्तानी में 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था. इससे पहले 2020 में अय्यर की ही कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स फाइनल तक पहुंची. 2025 में उन्होंने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया. जारी सीजन (IPL 2026) में भी पंजाब किंग्स अय्यर की कप्तानी में अच्छी नजर आई है.

May 8, 2026 - 15:30
 0
सूर्यकुमार यादव की होगी छुट्टी! ये खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का नया T20 कप्तान? आया नया अपडेट

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछला टी20 वर्ल्ड कप जीता है, उनकी कप्तानी में टीम एशिया कप चैंपियन बनी. लेकिन उनकी टी20 कप्तानी से छुट्टी होने वाली है. IPL 2026 के बाद टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है. इससे पहले BCCI कुछ बड़े बदलाव करने पर विचार कर रही है. श्रेयस अय्यर को टी20 का नया कप्तान बनाया जा सकता है.

सूर्यकुमार यादव करीब 2 साल से टी20 के कप्तान हैं. वह रोहित शर्मा के टी20 संन्यास के बाद 2024 में कप्तान चुने गए थे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सूर्या से कप्तानी छिन सकती है. टीम इंडिया के भविष्य को देखते ये फैसला लिया जा सकता है, श्रेयस अय्यर नए कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं.

रिपोर्ट के अनुसार श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी होगी और उन्हें कप्तान बनाया जा सकता है. 31 वर्षीय अय्यर ने 3 दिसंबर, 2023 को अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. यानी 2 साल से भी अधिक समय हो गया है, उन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. अब भविष्य को देखते हुए सिलेक्टर्स अय्यर को नया कप्तान चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें- कहां पहुंच गई आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान कौन से स्थान पर पहुंचा, जानिए

बतौर खिलाड़ी टीम में रहेंगे सूर्यकुमार

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है. इसको ध्यान में रखते हुए उन्हें सीधा टीम से बाहर नहीं किया जाएगा. IPL 2026 के बाद सिलेक्टर्स नए कप्तान को चुन सकते हैं. टीम इंडिया को आयरलैंड में 2 टी20 मैच खेलने हैं, इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी. सूर्या बतौर खिलाड़ी स्क्वॉड में चुने जाएंगे.

कैसा है सूर्या का कप्तानी रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव ने 52 मैचों में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी की, जिसमें से टीम इंडिया ने 40 मैच जीते और सिर्फ 8 हारे. उनका जीत प्रतिशत 76.92 का है. 50 से ज्यादा मैचों में कप्तानी कर चुके भारतीय खिलाड़ियों (धोनी, कोहली, रोहित) में सबसे बेहतर जीत प्रतिशत सूर्या का ही है.

यह भी पढ़ें- टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम ने बनाए 50 हजारे से अधिक रन? टॉप-5 टीमों के नाम जानिए

श्रेयस अय्यर की बात करें तो उन्होंने अपनी कप्तानी में 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था. इससे पहले 2020 में अय्यर की ही कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स फाइनल तक पहुंची. 2025 में उन्होंने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया. जारी सीजन (IPL 2026) में भी पंजाब किंग्स अय्यर की कप्तानी में अच्छी नजर आई है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow