Instagram ने बदला प्रोफाइल का तरीका, अब यूजर खुद बदल सकेंगे लुक
Instagram Profile Grid Reordering: इंस्टाग्राम पर अब यूजर्स अपनी मर्जी से प्रोफाइल को सजा सकेंगे. दरअसल, कंपनी ने एक नए प्रोफाइल कस्टमाइजेशन फीचर का ऐलान किया है, जो यूजर्स को प्रोफाइल ग्रिड पर पोस्ट को रिअरेंज करने का ऑप्शन देगा. इसकी मदद से यूजर पोस्ट को हाइड या डिलीट किए बिना अपने प्रोफाइल पेज पर कंटेट को रिअरेंज कर सकेंगे. उन्हें पिन किए बिना भी अपनी मर्जी को पोस्ट को सबसे ऊपर दिखाने का ऑप्शन मिल जाएगा. यूजर्स काफी लंबे समय से इस फीचर की मांग कर रहे थे और अब खुद इंस्टाग्राम के सीईओ एडम मोस्सेरी ने इसे रिवील किया है. नए फीचर से क्या बदलेगा? नया फीचर आने के बाद यूजर अपने प्रोफाइल ग्रिड पर पोस्ट की पोजिशन को मैनुअली चेंज कर पाएगा. अभी तक इंस्टाग्राम इसके लिए क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर फॉलो करती थी, जिसमें सबसे रिसेंट पोस्ट प्रोफाइल ग्रिड में सबसे ऊपर दिखती थी. हालांकि, यूजर को तीन पोस्ट पिन करने का ऑप्शन मिलता है, लेकिन इसके बाद की पोस्ट की पोजिशन पर उसका कोई कंट्रोल नहीं रहता था. अब रिऑर्डरिंग ऑप्शन आने के बाद यूजर पोस्ट को अलग-अलग पोजिशन पर ड्रैग एंड ड्रॉप कर पाएंगे. इससे उन्हें अपनी फेवरेट, मोस्ट लाइक्ड, मोस्ट व्यूड और मोस्ट शेयर्ड पोस्ट को सबसे ऊपर रखने का मौका मिलेगा. साथ ही इससे वो प्रोफाइल की ओवरऑल अपीयरेंस भी बदल पाएंगे. इंस्टाग्राम ने भी कहा है कि यूजर अब अपने बेस्ट वर्क को सबसे ऊपर, सेंटर और कहीं भी रखकर अपनी मर्जी से अपनी स्टोरी बता पाएंगे. लंबे समय से की जा रही थी इस फीचर की मांग इंस्टाग्राम यूजर और क्रिएटर लंबे समय से इस फीचर की डिमांड कर रहे थे. कंपनी ने कहा कि यह फीचर यूजर को अपने प्रोफाइल का स्ट्रॉन्ग फर्स्ट इंप्रेशन क्रिएट करने में मदद करेगा. इससे क्रिएटर्स, बिजनेसेस और ब्रांड्स को अपने प्रोडक्ट्स, कैंपेन और दूसरा इंपोर्टेंट कंटेट भी हाइलाइट करने का मौका मिलेगा. कंपनी ने बताया कि यूजर अपनी मर्जी से कभी भी ग्रिड के लेआउट को बदल सकेंगे और इससे कंटेट पोस्टिंग की डेट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इंस्टाग्राम का पेड सब्सक्रिप्शन भी हुआ रोलआउट ग्रिड को ऑर्डर करने का फीचर लाने से पहले कंपनी अपना पेड सब्सक्रिप्शन प्लान Instagram Plus भी रोल आउट कर चुकी है. रत में इसकी कीमत 299 रुपये प्रति माह रखी गई है. इसमें यूजर को 48 घंटे तक स्टोरी लाइव रखने, बिना व्यूअर लिस्ट में आए किसी की स्टोरी देखने समेत कई फीचर्स मिलेंगे. ये भी पढ़ें- Samsung का नया फ्लैगशिप मॉडल हुआ लीक, Galaxy S27 Pro की बैटरी और डिस्प्ले डिटेल्स आईं सामने
Instagram Profile Grid Reordering: इंस्टाग्राम पर अब यूजर्स अपनी मर्जी से प्रोफाइल को सजा सकेंगे. दरअसल, कंपनी ने एक नए प्रोफाइल कस्टमाइजेशन फीचर का ऐलान किया है, जो यूजर्स को प्रोफाइल ग्रिड पर पोस्ट को रिअरेंज करने का ऑप्शन देगा. इसकी मदद से यूजर पोस्ट को हाइड या डिलीट किए बिना अपने प्रोफाइल पेज पर कंटेट को रिअरेंज कर सकेंगे. उन्हें पिन किए बिना भी अपनी मर्जी को पोस्ट को सबसे ऊपर दिखाने का ऑप्शन मिल जाएगा. यूजर्स काफी लंबे समय से इस फीचर की मांग कर रहे थे और अब खुद इंस्टाग्राम के सीईओ एडम मोस्सेरी ने इसे रिवील किया है.
नए फीचर से क्या बदलेगा?
नया फीचर आने के बाद यूजर अपने प्रोफाइल ग्रिड पर पोस्ट की पोजिशन को मैनुअली चेंज कर पाएगा. अभी तक इंस्टाग्राम इसके लिए क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर फॉलो करती थी, जिसमें सबसे रिसेंट पोस्ट प्रोफाइल ग्रिड में सबसे ऊपर दिखती थी. हालांकि, यूजर को तीन पोस्ट पिन करने का ऑप्शन मिलता है, लेकिन इसके बाद की पोस्ट की पोजिशन पर उसका कोई कंट्रोल नहीं रहता था. अब रिऑर्डरिंग ऑप्शन आने के बाद यूजर पोस्ट को अलग-अलग पोजिशन पर ड्रैग एंड ड्रॉप कर पाएंगे. इससे उन्हें अपनी फेवरेट, मोस्ट लाइक्ड, मोस्ट व्यूड और मोस्ट शेयर्ड पोस्ट को सबसे ऊपर रखने का मौका मिलेगा. साथ ही इससे वो प्रोफाइल की ओवरऑल अपीयरेंस भी बदल पाएंगे. इंस्टाग्राम ने भी कहा है कि यूजर अब अपने बेस्ट वर्क को सबसे ऊपर, सेंटर और कहीं भी रखकर अपनी मर्जी से अपनी स्टोरी बता पाएंगे.
लंबे समय से की जा रही थी इस फीचर की मांग
इंस्टाग्राम यूजर और क्रिएटर लंबे समय से इस फीचर की डिमांड कर रहे थे. कंपनी ने कहा कि यह फीचर यूजर को अपने प्रोफाइल का स्ट्रॉन्ग फर्स्ट इंप्रेशन क्रिएट करने में मदद करेगा. इससे क्रिएटर्स, बिजनेसेस और ब्रांड्स को अपने प्रोडक्ट्स, कैंपेन और दूसरा इंपोर्टेंट कंटेट भी हाइलाइट करने का मौका मिलेगा. कंपनी ने बताया कि यूजर अपनी मर्जी से कभी भी ग्रिड के लेआउट को बदल सकेंगे और इससे कंटेट पोस्टिंग की डेट पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
इंस्टाग्राम का पेड सब्सक्रिप्शन भी हुआ रोलआउट
ग्रिड को ऑर्डर करने का फीचर लाने से पहले कंपनी अपना पेड सब्सक्रिप्शन प्लान Instagram Plus भी रोल आउट कर चुकी है. रत में इसकी कीमत 299 रुपये प्रति माह रखी गई है. इसमें यूजर को 48 घंटे तक स्टोरी लाइव रखने, बिना व्यूअर लिस्ट में आए किसी की स्टोरी देखने समेत कई फीचर्स मिलेंगे.
ये भी पढ़ें-
Samsung का नया फ्लैगशिप मॉडल हुआ लीक, Galaxy S27 Pro की बैटरी और डिस्प्ले डिटेल्स आईं सामने
What's Your Reaction?