SBI Recruitment: एसबीआई में 7150 पदों पर बंपर भर्ती, नहीं किया अप्लाई तो अभी कर लें, बढ़ गई अंतिम तिथि
SBI Recruitment: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है. दरअसल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. पहले जहां आवेदन की आखिरी तारीख 8 जून थी, वहीं अब उम्मीदवार 15 जून तक आवेदन कर सकेंगे. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 7,150 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति की जाएगी. कितने पदों पर निकाली गई है भर्ती? एसबीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7,150 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को बैंक और अलग-अलग डिपार्टमेंट में एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी. यह भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत आयोजित की जा रही है. कौन-कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. उम्मीदवार ने अपनी डिग्री 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले पूरी कर ली हो. वहीं भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. कैसे किया जाएगा उम्मीदवारों का चयन? उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित होगी. इसके बाद स्थानीय भाषा परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. ऑनलाइन परीक्षा में सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, गणितीय योग्यता तथा रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लोगों को 300 रुपये, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी. क्या होगा परीक्षा पैटर्न? ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित होंगे, वहीं परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी. जिसमें जनरल एवं फाइनेंसियल अवेयरनेस के 25 प्रश्न 25 नंबर के होंगे. जनरल इंग्लिश के भी 25 प्रश्न भी 25 अंक के होंगे. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 25 प्रश्न 25 नंबर के होंगे और रीजनिंग एबिलिटी एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड के भी 25 प्रश्न 25 अंक के होंगे. वहीं चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान 15,000 रुपये हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा, हालांकि उन्हें बैंक के स्थायी कर्मचारियों की तरह डीए, एचआरए, मेडिकल सुविधा, पेंशन और दूसरे भत्तों का लाभ नहीं मिलेगा. ये भी पढ़ें-PG छात्रों के लिए काम की खबर, सरकार दे रही हर महीने 15K की स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई? कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन? इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in/careers पर जाना होगा. इसके बाद करियर सेक्शन पर क्लिक करना होगा. फिर करियर सेक्शन पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. अब रजिस्ट्रेशन के बाद जरूरी डिटेल्स भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. डॉक्यूमेंट अपलोड होने के बाद फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा. फॉर्म सबमिट होने के बाद अब फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर भी रख सकते हैं. ये भी पढ़ें-NEET 2026 परीक्षा सुरक्षा सख्त, एयरफोर्स 18 लोकेशन पर पहुंचाएगी पेपर, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड
SBI Recruitment: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है. दरअसल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. पहले जहां आवेदन की आखिरी तारीख 8 जून थी, वहीं अब उम्मीदवार 15 जून तक आवेदन कर सकेंगे. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 7,150 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
कितने पदों पर निकाली गई है भर्ती?
एसबीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7,150 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को बैंक और अलग-अलग डिपार्टमेंट में एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी. यह भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत आयोजित की जा रही है.
कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. उम्मीदवार ने अपनी डिग्री 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले पूरी कर ली हो. वहीं भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.
कैसे किया जाएगा उम्मीदवारों का चयन?
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित होगी. इसके बाद स्थानीय भाषा परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. ऑनलाइन परीक्षा में सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, गणितीय योग्यता तथा रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लोगों को 300 रुपये, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी.
क्या होगा परीक्षा पैटर्न?
ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित होंगे, वहीं परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी. जिसमें जनरल एवं फाइनेंसियल अवेयरनेस के 25 प्रश्न 25 नंबर के होंगे. जनरल इंग्लिश के भी 25 प्रश्न भी 25 अंक के होंगे. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 25 प्रश्न 25 नंबर के होंगे और रीजनिंग एबिलिटी एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड के भी 25 प्रश्न 25 अंक के होंगे. वहीं चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान 15,000 रुपये हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा, हालांकि उन्हें बैंक के स्थायी कर्मचारियों की तरह डीए, एचआरए, मेडिकल सुविधा, पेंशन और दूसरे भत्तों का लाभ नहीं मिलेगा.
ये भी पढ़ें-PG छात्रों के लिए काम की खबर, सरकार दे रही हर महीने 15K की स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई?
कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन?
- इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in/careers पर जाना होगा.
- इसके बाद करियर सेक्शन पर क्लिक करना होगा.
- फिर करियर सेक्शन पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- अब रजिस्ट्रेशन के बाद जरूरी डिटेल्स भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे.
- डॉक्यूमेंट अपलोड होने के बाद फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा.
- फॉर्म सबमिट होने के बाद अब फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर भी रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें-NEET 2026 परीक्षा सुरक्षा सख्त, एयरफोर्स 18 लोकेशन पर पहुंचाएगी पेपर, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड
What's Your Reaction?