SIM कार्ड के बदल गए नियम! जानें आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन

मोबाइल SIM कार्ड को लेकर आज यानी 24 अगस्त 2026 से नया सिस्टम लागू हो गया है. दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि किसी व्यक्ति के नाम पर पहले से तय लिमिट तक मोबाइल कनेक्शन होने पर उसे नया SIM जारी न किया जाए. देश के ज्यादातर हिस्सों में एक व्यक्ति के नाम पर अब मैक्सिमम 9 मोबाइल कनेक्शन की सीमा है जबकि जम्मू-कश्मीर, असम और नॉर्थ-ईस्ट के कुछ क्षेत्रों में ये लिमिट 6 है. आपको बता दें कि सरकार ने ये कदम फर्जी सिम को रोकने के लिए लागू किया गया है. लेकिन अब सवाल ये उठता है कि अगर किसी के नाम पर फर्जी सिम पाई जाती है तो सरकार उस व्यक्ति पर क्या एक्शन लेगी. आपके नाम पर फर्जी SIM मिली तो क्यों है खतरा? जानकारी के मुताबिक, मान लीजिए आपने कोई SIM कभी लिया ही नहीं लेकिन वह आपके आधार या दूसरे डॉक्यूमेंट्स पर आपके नाम पर एक्टिव है. ऐसी कंडिशन को हल्के में बिलकुल नहीं लेना चाहिए. फर्जी SIM का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, OTP से जुड़े अपराध या किसी भी गैरकानूनी एक्टिविटी में किया जा सकता है. इसके अलावा सबसे बड़ी परेशानी ये हो सकती है कि शुरुआती रिकॉर्ड में मोबाइल कनेक्शन आपके नाम से जुड़ा दिखाई दे. इसलिए अपने नाम पर कितने मोबाइल नंबर एक्टिव हैं, इसकी समय-समय पर जांच करनी चाहिए. पहले पता करें आपके नाम पर कितने नंबर हैं आपको बता दें कि सरकार ने आपको एक सुविधा दी है जिससे आप ये पता लगा सकते हैं कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं. इसके लिए सरकार की Sanchar Saathi सर्विस में उपलब्ध TAFCOP सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां आप मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करके अपने नाम पर जारी कनेक्शनों की जानकारी देख सकते हैं. यह भी पढ़ें: 10वां सिम कार्ड 48 घंटे बाद से क्यों नहीं मिलेगा? जानें सभी जरूरी सवालों के जवाब अगर लिस्ट में कोई ऐसा नंबर दिखाई देता है जिसे आपने कभी लिया ही नहीं या अब इस्तेमाल नहीं करते तो उसे रिपोर्ट करने की सुविधा भी उपलब्ध है. रिपोर्ट मिलने के बाद टेलीकॉम ऑपरेटर मामले की जांच करता है और जरूरी कार्रवाई की जाती है. फर्जी SIM मिलने पर क्या करें जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके नाम पर कोई अनजान मोबाइल नंबर दिखाई देता है तो सबसे पहले उसकी जानकारी नोट कर लें. इसके बाद Sanchar Saathi/TAFCOP के जरिए उस नंबर को रिपोर्ट करें. रिपोर्ट में आपको ये साफ तरीके से समझाना पड़ेगा कि नंबर आपका नहीं है. इसके अलावा अगर कोई पुराना SIM अब इस्तेमाल में नहीं है तो उसे भी बंद कराना ही बेहतर ऑप्शन रहेगा. इससे आपके नाम पर चल रहे बेमतलब के मोबाइल कनेक्शन के नंबर कम हो जाएंगे और भविष्य में आपको अपने नाम पर कोई नया कनेक्शन लेने में कोई समस्या नहीं होगी. 9 SIM की सीमा पार होने पर क्या होगा एक्शन बता दें कि 24 अगस्त से सरकार ने साफ कर दिया है कि 9 कनेक्शन की लिमिट को पूरा कर चुके ग्राहक को अब कोई भी नया मोबाइल कनेक्शन जारी नहीं किया जाएगा. अगर आपके पास अलग-अलग कंपनियों के SIM हैं तो भी लिमिट नहीं बढ़ेगी क्योंकि आपके नाम पर कुल 9 कनेक्शन पहले से ही एक्टिव शो होंगे. हालांकि, आपको बता दें कि अगर आपके नाम पर कोई फर्जी सिम पाई जाती है तो उसे तुरंत बंद कर दिया जाएगा. लेकिन अगर उस सिम को बंद नहीं किया गया और उस नंबर का इस्तेमाल किसी साइबर अपराध में हुआ हो तो पुलिस सीधे आपसे सवाल-जवाब कर सकती है. इसीलिए अगर आपके नाम पर कोई फर्जी सिम चल रही है तो उसकी तुरंत रिपोर्ट करें. DoT ने टेलीकॉम कंपनियों को Digital Intelligence Platform (DIP) के जरिए ऐसे ग्राहकों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा आने वाले समय में सिस्टम रियल-टाइम वेरिफिकेशन भी करने में सक्षम होगा. यह भी पढ़ें: इंसानों की परवाह करना कैसे सीखते हैं Robots? वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका

Aug 25, 2026 - 09:30
 0
SIM कार्ड के बदल गए नियम! जानें आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन

मोबाइल SIM कार्ड को लेकर आज यानी 24 अगस्त 2026 से नया सिस्टम लागू हो गया है. दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि किसी व्यक्ति के नाम पर पहले से तय लिमिट तक मोबाइल कनेक्शन होने पर उसे नया SIM जारी न किया जाए. देश के ज्यादातर हिस्सों में एक व्यक्ति के नाम पर अब मैक्सिमम 9 मोबाइल कनेक्शन की सीमा है जबकि जम्मू-कश्मीर, असम और नॉर्थ-ईस्ट के कुछ क्षेत्रों में ये लिमिट 6 है. आपको बता दें कि सरकार ने ये कदम फर्जी सिम को रोकने के लिए लागू किया गया है. लेकिन अब सवाल ये उठता है कि अगर किसी के नाम पर फर्जी सिम पाई जाती है तो सरकार उस व्यक्ति पर क्या एक्शन लेगी.

आपके नाम पर फर्जी SIM मिली तो क्यों है खतरा?

जानकारी के मुताबिक, मान लीजिए आपने कोई SIM कभी लिया ही नहीं लेकिन वह आपके आधार या दूसरे डॉक्यूमेंट्स पर आपके नाम पर एक्टिव है. ऐसी कंडिशन को हल्के में बिलकुल नहीं लेना चाहिए. फर्जी SIM का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, OTP से जुड़े अपराध या किसी भी गैरकानूनी एक्टिविटी में किया जा सकता है.

इसके अलावा सबसे बड़ी परेशानी ये हो सकती है कि शुरुआती रिकॉर्ड में मोबाइल कनेक्शन आपके नाम से जुड़ा दिखाई दे. इसलिए अपने नाम पर कितने मोबाइल नंबर एक्टिव हैं, इसकी समय-समय पर जांच करनी चाहिए.

पहले पता करें आपके नाम पर कितने नंबर हैं

आपको बता दें कि सरकार ने आपको एक सुविधा दी है जिससे आप ये पता लगा सकते हैं कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं. इसके लिए सरकार की Sanchar Saathi सर्विस में उपलब्ध TAFCOP सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां आप मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करके अपने नाम पर जारी कनेक्शनों की जानकारी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 10वां सिम कार्ड 48 घंटे बाद से क्यों नहीं मिलेगा? जानें सभी जरूरी सवालों के जवाब

अगर लिस्ट में कोई ऐसा नंबर दिखाई देता है जिसे आपने कभी लिया ही नहीं या अब इस्तेमाल नहीं करते तो उसे रिपोर्ट करने की सुविधा भी उपलब्ध है. रिपोर्ट मिलने के बाद टेलीकॉम ऑपरेटर मामले की जांच करता है और जरूरी कार्रवाई की जाती है.

फर्जी SIM मिलने पर क्या करें

जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके नाम पर कोई अनजान मोबाइल नंबर दिखाई देता है तो सबसे पहले उसकी जानकारी नोट कर लें. इसके बाद Sanchar Saathi/TAFCOP के जरिए उस नंबर को रिपोर्ट करें. रिपोर्ट में आपको ये साफ तरीके से समझाना पड़ेगा कि नंबर आपका नहीं है.

इसके अलावा अगर कोई पुराना SIM अब इस्तेमाल में नहीं है तो उसे भी बंद कराना ही बेहतर ऑप्शन रहेगा. इससे आपके नाम पर चल रहे बेमतलब के मोबाइल कनेक्शन के नंबर कम हो जाएंगे और भविष्य में आपको अपने नाम पर कोई नया कनेक्शन लेने में कोई समस्या नहीं होगी.

9 SIM की सीमा पार होने पर क्या होगा एक्शन

बता दें कि 24 अगस्त से सरकार ने साफ कर दिया है कि 9 कनेक्शन की लिमिट को पूरा कर चुके ग्राहक को अब कोई भी नया मोबाइल कनेक्शन जारी नहीं किया जाएगा. अगर आपके पास अलग-अलग कंपनियों के SIM हैं तो भी लिमिट नहीं बढ़ेगी क्योंकि आपके नाम पर कुल 9 कनेक्शन पहले से ही एक्टिव शो होंगे.

हालांकि, आपको बता दें कि अगर आपके नाम पर कोई फर्जी सिम पाई जाती है तो उसे तुरंत बंद कर दिया जाएगा. लेकिन अगर उस सिम को बंद नहीं किया गया और उस नंबर का इस्तेमाल किसी साइबर अपराध में हुआ हो तो पुलिस सीधे आपसे सवाल-जवाब कर सकती है. इसीलिए अगर आपके नाम पर कोई फर्जी सिम चल रही है तो उसकी तुरंत रिपोर्ट करें.

DoT ने टेलीकॉम कंपनियों को Digital Intelligence Platform (DIP) के जरिए ऐसे ग्राहकों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा आने वाले समय में सिस्टम रियल-टाइम वेरिफिकेशन भी करने में सक्षम होगा.

यह भी पढ़ें:

इंसानों की परवाह करना कैसे सीखते हैं Robots? वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow