IND vs NAM: एक मैच, कई रिकॉर्ड्स, नामीबिया पर जीत के साथ भारत ने रचा नया इतिहास

IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराकर न सिर्फ लगातार दूसरी जीत दर्ज की, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी कई नए अध्याय जोड़ दिए है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में नामीबिया 116 रन पर सिमट गई. जीत बड़ी थी, लेकिन उससे भी बड़ी रही इस मुकाबले में बने आंकड़ों की गूंज. 1. टूर्नामेंट इतिहास की सबसे तेज टीम सेंचुरी भारत ने आक्रामक शुरुआत करते हुए महज 6.5 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए. यह टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी टीम द्वारा सबसे तेज टीम शतक है. पावरप्ले में लगातार बाउंड्री और बेखौफ स्ट्रोक-प्ले ने विपक्ष को बैकफुट पर धकेल दिया. 2. वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत (रनों से) 93 रन की यह जीत टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत बन गई. इससे पहले टीम की सबसे बड़ी जीत 90 रन की थी, जब इंग्लैंड को 2012 से पटखनी दी थी. इस नतीजे ने दिखाया कि भारत का बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन मजबूत है. 3. टी20 में 200+ का 47वां स्कोर 209 रन के साथ भारत ने टी20 क्रिकेट में 200 या उससे अधिक का स्कोर 47वीं बार बनाया है. यह आंकड़ा बताता है कि टीम की बल्लेबाजी गहराई कितनी प्रभावशाली है. भारत के बाद साउथ अफ्रीका ने 29 बार ये कारनामा किया है.  4. लगातार 10वीं वर्ल्ड कप जीत इस जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. बड़े टूर्नामेंट में निरंतरता सबसे बड़ी ताकत होती है, और यह सिलसिला टीम के आत्मविश्वास को और ऊंचा करेगा. 5. ईशान की तूफानी फिफ्टी ईशान किशन ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टियों की सूची में जगह बना ली है. उनकी पारी ने मैच की दिशा शुरुआती ओवरों में ही तय कर दी थी. तेज शुरुआत ने बाकी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मंच दिया. कुल मिलाकर, यह मुकाबला सिर्फ दो अंकों की जीत नहीं था, बल्कि टीम इंडिया की ताकत, आक्रामक सोच और रिकॉर्ड बनाने की क्षमता का प्रदर्शन था. अब अगली चुनौती और बड़ी है, लेकिन नामीबिया के खिलाफ बना यह मोमेंटम भारत को आगे भी आत्मविश्वास देगा. 

Feb 13, 2026 - 09:30
 0
IND vs NAM: एक मैच, कई रिकॉर्ड्स, नामीबिया पर जीत के साथ भारत ने रचा नया इतिहास

IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराकर न सिर्फ लगातार दूसरी जीत दर्ज की, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी कई नए अध्याय जोड़ दिए है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में नामीबिया 116 रन पर सिमट गई. जीत बड़ी थी, लेकिन उससे भी बड़ी रही इस मुकाबले में बने आंकड़ों की गूंज.

1. टूर्नामेंट इतिहास की सबसे तेज टीम सेंचुरी

भारत ने आक्रामक शुरुआत करते हुए महज 6.5 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए. यह टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी टीम द्वारा सबसे तेज टीम शतक है. पावरप्ले में लगातार बाउंड्री और बेखौफ स्ट्रोक-प्ले ने विपक्ष को बैकफुट पर धकेल दिया.

2. वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत (रनों से)

93 रन की यह जीत टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत बन गई. इससे पहले टीम की सबसे बड़ी जीत 90 रन की थी, जब इंग्लैंड को 2012 से पटखनी दी थी. इस नतीजे ने दिखाया कि भारत का बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन मजबूत है.

3. टी20 में 200+ का 47वां स्कोर

209 रन के साथ भारत ने टी20 क्रिकेट में 200 या उससे अधिक का स्कोर 47वीं बार बनाया है. यह आंकड़ा बताता है कि टीम की बल्लेबाजी गहराई कितनी प्रभावशाली है. भारत के बाद साउथ अफ्रीका ने 29 बार ये कारनामा किया है. 

4. लगातार 10वीं वर्ल्ड कप जीत

इस जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. बड़े टूर्नामेंट में निरंतरता सबसे बड़ी ताकत होती है, और यह सिलसिला टीम के आत्मविश्वास को और ऊंचा करेगा.

5. ईशान की तूफानी फिफ्टी

ईशान किशन ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टियों की सूची में जगह बना ली है. उनकी पारी ने मैच की दिशा शुरुआती ओवरों में ही तय कर दी थी. तेज शुरुआत ने बाकी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मंच दिया.

कुल मिलाकर, यह मुकाबला सिर्फ दो अंकों की जीत नहीं था, बल्कि टीम इंडिया की ताकत, आक्रामक सोच और रिकॉर्ड बनाने की क्षमता का प्रदर्शन था. अब अगली चुनौती और बड़ी है, लेकिन नामीबिया के खिलाफ बना यह मोमेंटम भारत को आगे भी आत्मविश्वास देगा. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow