IND vs NZ 1st T20I: इन 5 भारतीय सितारों ने नागपुर में रचा इतिहास, कीवियों की निकाली हेकड़ी, टीम इंडिया की जबरदस्त जीत

IND vs NZ 1st T20I: नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देकर सीरीज की शानदार शुरुआत की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तूफानी अंदाज में 239 रन ठोक दिए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी. जिसके चलते भारत ने 48 रन से मैच जीत लिया. इस जीत में भारत के 5 खिलाड़ियों का योगदान सबसे ज्यादा अहम रहा, जिन्होंने मिलकर कीवी टीम को उसकी सीमाएं याद दिला दीं. अभिषेक शर्मा की आक्रामक शुरुआत भारतीय पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा ने जिस अंदाज में की, उसने मैच की दिशा वहीं तय कर दी. अभिषेक ने 240 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए मात्र 35 गेंदों में 84 रन जड़ दिए. उनकी इस पारी में 8 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारत को बड़े स्कोर की नींव दी. रिंकू सिंह की तूफानी पारी मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. लंबे समय बाद टी20 टीम में लौटे रिंकू ने यह साबित कर दिया कि वे बड़े मंच के खिलाड़ी हैं. उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में नाबाद 44 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े. रिंकू की तेज पारी ने भारत के स्कोर को 230 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. अर्शदीप सिंह का किफायती ओवर गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके देकर दबाव बना दिया. उन्होंने पारी के पहले ओवर में सिर्फ 1 रन देकर एक विकेट हासिल किया. पावरप्ले में उनके दो ओवरों में सिर्फ 13 रन बने. अर्शदीप की सटीक लाइन और लेंथ के सामने कीवी बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके. हार्दिक पांड्या का ऑलराउंड प्रदर्शन हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर ऑलराउंडर की भूमिका निभाई. बल्लेबाजी में उन्होंने 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर टीम को मजबूती दी. इसके बाद गेंद लेकर आए हार्दिक ने अपनी पहली ही ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए एक अहम विकेट चटकाया. उनका अनुभव इस मैच में साफ नजर आया. अक्षर पटेल का खास विकेट हालांकि अक्षर पटेल गेंदबाजी में थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने मैच का टर्निंग पॉइंट विकेट लिया. अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स को आउट किया, जो आक्रामक अंदाज में रन बना रहे थे और मैच को न्यूजीलैंड की तरफ ले जाते दिख रहे थे. फिलिप्स 40 गेंदों पर 78 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.  

Jan 22, 2026 - 08:30
 0
IND vs NZ 1st T20I: इन 5 भारतीय सितारों ने नागपुर में रचा इतिहास, कीवियों की निकाली हेकड़ी, टीम इंडिया की जबरदस्त जीत

IND vs NZ 1st T20I: नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देकर सीरीज की शानदार शुरुआत की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तूफानी अंदाज में 239 रन ठोक दिए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी. जिसके चलते भारत ने 48 रन से मैच जीत लिया. इस जीत में भारत के 5 खिलाड़ियों का योगदान सबसे ज्यादा अहम रहा, जिन्होंने मिलकर कीवी टीम को उसकी सीमाएं याद दिला दीं.

अभिषेक शर्मा की आक्रामक शुरुआत

भारतीय पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा ने जिस अंदाज में की, उसने मैच की दिशा वहीं तय कर दी. अभिषेक ने 240 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए मात्र 35 गेंदों में 84 रन जड़ दिए. उनकी इस पारी में 8 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारत को बड़े स्कोर की नींव दी.

रिंकू सिंह की तूफानी पारी

मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. लंबे समय बाद टी20 टीम में लौटे रिंकू ने यह साबित कर दिया कि वे बड़े मंच के खिलाड़ी हैं. उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में नाबाद 44 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े. रिंकू की तेज पारी ने भारत के स्कोर को 230 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

अर्शदीप सिंह का किफायती ओवर

गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके देकर दबाव बना दिया. उन्होंने पारी के पहले ओवर में सिर्फ 1 रन देकर एक विकेट हासिल किया. पावरप्ले में उनके दो ओवरों में सिर्फ 13 रन बने. अर्शदीप की सटीक लाइन और लेंथ के सामने कीवी बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके.

हार्दिक पांड्या का ऑलराउंड प्रदर्शन

हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर ऑलराउंडर की भूमिका निभाई. बल्लेबाजी में उन्होंने 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर टीम को मजबूती दी. इसके बाद गेंद लेकर आए हार्दिक ने अपनी पहली ही ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए एक अहम विकेट चटकाया. उनका अनुभव इस मैच में साफ नजर आया.

अक्षर पटेल का खास विकेट

हालांकि अक्षर पटेल गेंदबाजी में थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने मैच का टर्निंग पॉइंट विकेट लिया. अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स को आउट किया, जो आक्रामक अंदाज में रन बना रहे थे और मैच को न्यूजीलैंड की तरफ ले जाते दिख रहे थे. फिलिप्स 40 गेंदों पर 78 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow