ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Foundation May 2026 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. इस बार CA Foundation परीक्षा 14, 16, 18 और 20 मई 2026 को आयोजित की गई थी. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी. दोनों जानकारी दर्ज करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है. इन छात्रों ने किया टॉप रिजल्ट के साथ ICAI ने देशभर के टॉपर्स की सूची भी जारी की है. इस बार नासिक की साक्षी जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है. वहीं चंद्रपुर के अयान अब्बास अजानी दूसरे स्थान पर रहे, जबकि पुणे की राधा उन्मेष मुलाय ने AIR 3 प्राप्त की है. CA Foundation May 2026 टॉपर्स AIR 1: साक्षी जैन (नासिक) AIR 2: अयान अब्बास अजानी (चंद्रपुर) AIR 3: राधा उन्मेष मुलाय (पुणे) पास होने के लिए कितने अंक जरूरी? CA Foundation परीक्षा पास करने के लिए केवल कुल अंक अच्छे होना ही काफी नहीं है. ICAI ने इसके लिए स्पष्ट नियम तय किए हैं. उम्मीदवार को हर विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे. इसके साथ ही सभी पेपर मिलाकर कुल 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करना भी जरूरी है. यदि इनमें से कोई एक शर्त पूरी नहीं होती है, तो उम्मीदवार परीक्षा में सफल नहीं माना जाएगा.यह भी पढ़ें - Delhi University Admission 2026: नॉर्थ कैंपस के टॉप 5 कॉलेज, जानें कटऑफ, पढ़ाई और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी स्कोरकार्ड में क्या-क्या? ऑनलाइन जारी किए गए स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास या फेल का स्टेटस दर्ज होगा. इसलिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें. ऐसे करें रिजल्ट चेक सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर CA Foundation May 2026 Result लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें. सबमिट बटन पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा. इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लेंयह भी पढ़ें - अब पढ़ाई के लिए नहीं होगी पैसों की चिंता, बिन गारंटी मिलेगा एजुकेशन लोन, जानें कैसे करें आवेदन?
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Foundation May 2026 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
इस बार CA Foundation परीक्षा 14, 16, 18 और 20 मई 2026 को आयोजित की गई थी. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी. दोनों जानकारी दर्ज करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है.
इन छात्रों ने किया टॉप
रिजल्ट के साथ ICAI ने देशभर के टॉपर्स की सूची भी जारी की है. इस बार नासिक की साक्षी जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है. वहीं चंद्रपुर के अयान अब्बास अजानी दूसरे स्थान पर रहे, जबकि पुणे की राधा उन्मेष मुलाय ने AIR 3 प्राप्त की है.
CA Foundation May 2026 टॉपर्स
- AIR 1: साक्षी जैन (नासिक)
- AIR 2: अयान अब्बास अजानी (चंद्रपुर)
- AIR 3: राधा उन्मेष मुलाय (पुणे)
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
CA Foundation परीक्षा पास करने के लिए केवल कुल अंक अच्छे होना ही काफी नहीं है. ICAI ने इसके लिए स्पष्ट नियम तय किए हैं. उम्मीदवार को हर विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे. इसके साथ ही सभी पेपर मिलाकर कुल 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करना भी जरूरी है. यदि इनमें से कोई एक शर्त पूरी नहीं होती है, तो उम्मीदवार परीक्षा में सफल नहीं माना जाएगा.
यह भी पढ़ें - Delhi University Admission 2026: नॉर्थ कैंपस के टॉप 5 कॉलेज, जानें कटऑफ, पढ़ाई और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी
स्कोरकार्ड में क्या-क्या?
ऑनलाइन जारी किए गए स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास या फेल का स्टेटस दर्ज होगा. इसलिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें.
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर CA Foundation May 2026 Result लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें
यह भी पढ़ें - अब पढ़ाई के लिए नहीं होगी पैसों की चिंता, बिन गारंटी मिलेगा एजुकेशन लोन, जानें कैसे करें आवेदन?
What's Your Reaction?