JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा दी थी, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं. प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अगला चरण यानी मुख्य परीक्षा (Mains) शुरू होने जा रहा है. आयोग ने मेंस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. पात्र उम्मीदवार 3 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में सफल अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें. जुलाई में होगी मेंस परीक्षा जेपीएससी के अनुसार मुख्य लिखित परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी. उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी. यह भी पढ़ें -  Delhi University Admission 2026: नॉर्थ कैंपस के टॉप 5 कॉलेज, जानें कटऑफ, पढ़ाई और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी ऐसे होगा अंतिम चयन जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती में चयन एक नहीं बल्कि चार चरणों के जरिए किया जाएगा. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा, उसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा, फिर इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) और आखिर में दस्तावेजों का सत्यापन होगा. सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने वाले अभ्यर्थियों का ही अंतिम चयन किया जाएगा. जरूरी तारीखें एक नजर में प्रीलिम्स परीक्षा: 19 अप्रैल 2026 प्रीलिम्स रिजल्ट जारी: 2 जुलाई 2026 मेंस आवेदन शुरू: 3 जुलाई 2026 मेंस आवेदन की अंतिम तिथि: 9 जुलाई 2026 मुख्य परीक्षा: 18, 19 और 20 जुलाई 2026 ऐसे देखें JPSC प्रीलिम्स रिजल्ट रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर "P.T. Result of the Recruitment of Jharkhand Combined Civil Services Examination (Regular)-2025" लिंक पर क्लिक करें. स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी. इसमें अपना रोल नंबर सर्च करें. भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भी अपने पास रख सकते हैं. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं. यह भी पढ़ें - CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन

Jul 3, 2026 - 20:30
 0
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा दी थी, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं.

प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अगला चरण यानी मुख्य परीक्षा (Mains) शुरू होने जा रहा है. आयोग ने मेंस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. पात्र उम्मीदवार 3 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में सफल अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें.

जुलाई में होगी मेंस परीक्षा

जेपीएससी के अनुसार मुख्य लिखित परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी. उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें -  Delhi University Admission 2026: नॉर्थ कैंपस के टॉप 5 कॉलेज, जानें कटऑफ, पढ़ाई और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी

ऐसे होगा अंतिम चयन

जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती में चयन एक नहीं बल्कि चार चरणों के जरिए किया जाएगा. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा, उसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा, फिर इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) और आखिर में दस्तावेजों का सत्यापन होगा. सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने वाले अभ्यर्थियों का ही अंतिम चयन किया जाएगा.

जरूरी तारीखें एक नजर में

  • प्रीलिम्स परीक्षा: 19 अप्रैल 2026
  • प्रीलिम्स रिजल्ट जारी: 2 जुलाई 2026
  • मेंस आवेदन शुरू: 3 जुलाई 2026
  • मेंस आवेदन की अंतिम तिथि: 9 जुलाई 2026
  • मुख्य परीक्षा: 18, 19 और 20 जुलाई 2026

ऐसे देखें JPSC प्रीलिम्स रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर "P.T. Result of the Recruitment of Jharkhand Combined Civil Services Examination (Regular)-2025" लिंक पर क्लिक करें. स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी. इसमें अपना रोल नंबर सर्च करें. भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भी अपने पास रख सकते हैं. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें - CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow